क्या ऐसा भारत में हो सकता है?
यहाँ पुलिस खुद को 'पब्लिक सर्वेन्ट' नहीं, मालिक समझती है।
यहाँ पुलिस खुद को 'पब्लिक सर्वेन्ट' नहीं, मालिक समझती है।
अमेरिका में एक पुलिस वाला एक व्यक्ति को गैर कानूनी तौर पर बर्बर हत्या कर देता है। नस्लीय घृणा का घृणित चेहरा उभर कर सामने आया।अमेरिका उबल पड़ा।नागरिक बिना किसी भेद के सड़को पर,कोरोना की परवाह किए,निकल पड़े।नागरिकता बोध जीवित है।
वहां की युवा सोशल एक्टिविस्ट तमिका मैलोरा ने बर्बर श्वेतों को संबोधित करते हुए बहुत शानदार बात कही है कि "हम चोर नहीं थे, हिंसक नहीं थे, असभ्य नहीं थे, अमानवीय नहीं थे। हमें चोरी करना, हिंसा करना, असभ्यता और अमानवीयता आपने सिखाई। इसके ज़िम्मेदार आप हैं।"
असर देखिए।पुलिस आंदोलनकारियों के उग्र प्रदर्शन के सामने घुटनो के बल टेककर माफी मांगी। विरोध प्रदर्शन शान्त हो गया।
सोचना यह है कि हम और हमारी पुलिस कहाँ खड़े हैं?अब तक कितने राउंड फायरिंग हो गई होती? कोरोना काल मे कुछ अपवादों को छोड़ दीजिए
Dr. Suraj Mandal
