सोमवार, 27 जुलाई 2020

सेक्युलरों की बहन, मायावती ने राजस्थान में साम्प्रदायिक ताकतों को सत्ता में पहुँचाने के लिए बसपा के सिंबल पर चुनाव जीते अपने 6 विधायकों के लिए विह्प जारी करते हुए कहा है कि अगर उन्होंने सदन में कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग की तो उन पर कार्रवाई की जायेगी | इस कार्रवाई में उन विधायकों की विधानसभा सदस्य्ता भी रद्द हो सकती है |


उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले है | चुनावों के नतीजे चुनाव आयोग से भी पहले बताने वाले कुछ पोलिटिकल कमेंटेटर्स का मानना है कि 2022 में यूपी से योगी जी का पत्ता साफ होने वाला है |
मगर मेरे अनुमान के अनुसार योगी जी दोबारा सत्ता में आयेंगे वो भी एक और विशाल जीत के साथ | योगी जी को फिर से एक और बार उत्तर प्रदेश की गद्दी पर बैठाएंगे मायावती, चंद्रशेखर, अजित सिंह और उत्तर प्रदेश के मुसलमान |
पूर्व में मायावती का बंधुआ वोटर दलित समाज अब भगवा रंग में रंग चुका है, मायावती सिर्फ मुसलमानो के दम पर कुछ सीटें जीत सकती है |
चंद्रशेखर को जितना सपोर्ट मुसलमानो का है उतना उसके खुद के दलित समाज का नहीं | चंद्रशेखर मुसलमानो के दम पर खुद विधानसभा पहुँच सकता है मगर उसकी पार्टी का कोई और सदस्य चुनाव नहीं जीतेगा |
यही हाल अजित सिंह की पार्टी आरएलडी का है | जाट समाज पहले से ही भगवा रंग में रंगा है वो भला आरएलडी को क्यों वोट करेगा | आरएलडी भी मुसलमानो के दम पर 1, 2 सीट जीत जायेगी |
कुल मिलाकर बसपा, आजाद समाज पार्टी और आरएलडी अधिक संख्या में मुस्लिम कैंडिडेट खड़े करके मुसलमानो के वोटों का बंटवारा करेंगी और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से रोकेंगी |
लेकिन अगर असदुद्दीन ओवैसी ने गलती से भी उत्तर प्रदेश में अपने 2, 4 कैंडिडेट खड़े कर दिये तो "टीपू भैय्या जिंदाबाद, बहन कुमारी मायावती जिंदाबाद" वाले जुम्मन मियां ओवैसी को बीजेपी की बी टीम घोषित कर देंगे | ओवैसी को "वोट कटुआ" जैसे लक़ब से नवाज़ेंगे |
कुल मिलाकर 2022 के विधानसभा चुनाव एक और बार ये साबित करेंगे कि मुसलमानों की राजनीतिक सोच कितनी कमतर है | मुसलमान राजनितिक रूप से कितना बेवकूफ़ है | 2022 का चुनाव मुसलमानो के पास एक मौका है अपने ऊपर से "बेवकूफ़ मतदाता" का टैग हटाने का |
मुसलमानो को चाहिए कि जितना बहिष्कार उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का किया है उससे ज्यादा बहिष्कार मायावती जैसे सेक्युलर राजनेताओं का करें | अन्यथा सीधा बीजेपी को ही वोट कर दें |
|Zafar Saifi ✍️✍️✍️

ठेले पर आम बेचती इंदौर की डॉक्टर रईसा अंसारी हमारी व्यवस्था का वो सच हैं जिसे जानते तो सब हैं लेकिन जिस पर बात कोई नहीं करना चाहता. फ़िज़िक्स में पीएचडी इस महिला पर आज सबको तरस आ रहा है. लेकिन मुझे उन पर तरस नहीं आ रहा, बल्कि गर्व हो रहा है. क्योंकि मैं जानती हूं रईसा को फल बेचते हुए शर्म नहीं आ रही है और ना ही उन्हें ये काम छोटा लग रहा है. बल्कि शर्म उस समाज और व्यवस्था को आनी चाहिए जो डॉ. रईसा अंसारी जैसी प्रतिभा को सड़क पर ला देता है.


इंदौर की देवी अहल्या बाई यूनीवर्सिटी से फ़िज़िक्स में मास्टर और पीएचडी रईसा को बेल्जियम से रिसर्च करने का ऑफ़र मिला था. लेकिन उनके रिसर्च हेड ने उनके रिकमेंडेशन लेटर पर हस्ताक्षर नहीं करे. थीसिस सबमिट होने के दो साल बाद तक उनका वाइवा नहीं किया गया और फिर प्रशासनिक दख़ल के बाद उनका वाइवा हो सका.
रईसा ने सीएसआईआर (काउंसिल ऑफ़ साइंटीफ़िक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च) की फेलोशिप पर कोलकाता के आईआईएसईआर (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च) से रिसर्च की है. एक दस्तख़त की वजह से रईसा शोध करने के लिए बेल्जियम नहीं जा सकीं. 2011 में पीएचडी करने वाली रईसा को एक बार जूनियर रिसर्च के लिए अवार्ड मिला था. मीडिया उनका साक्षात्कार लेने उनके पास पहुंची. उनके गाइड का नाम पूछा लेकिन गाइड सामने नहीं आना चाह रहे थे. रईसा ने किसी और का नाम ले दिया. यही बात गाइड को चुभ गई. फिर आगे की कहानी आप जान ही चुके हैं.
रईसा को एसोसिएट प्रोफ़ेसर की नौकरी भी मिल गई थी लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी. वो अब फल बेच रही हैं. एक पढ़ी लिखी फर्राटेदार अंग्रेज़ी बोलने वाली महिला को फल बेचते हुए देखकर बहुत से लोगों को अफ़सोस हो रहा है. मुझे भी कहीं न कहीं अफ़सोस हो रहा है. लेकिन इस बात का फ़क्र भी है कि एक महिला ने अपने सम्मान से समझौता नहीं किया.
रईसा जैसी महिलाएं हार नहीं मानती हैं. वो मुश्किल चुनौतियों को अवसर में बदल देती हैं. रईसा को मौका मिलेगा और वो अपना मुकाम हासिल कर लेंगी. उनके रिकमेंडेशन लेटर पर साइन न करने वाला उनका गाइड कहीं न कहीं मन-मन में कुढ़ रहा होगा. सबकुछ होते हुए भी उसके पास कुछ नहीं होगा।
Poonam Kaushal ✍️