बुधवार, 3 जून 2020

केंद्र सरकार के अस्पतालों की लापरवाही केजरीवाल सरकार ने की उजागर।

LIVE: AICC Press Briefing By Dr. Abhishek Manu Singhvi via video confere...

ब्राज़ील में कोविड-19 से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 5 लाख से अधिक हो गई है। मरने वालों की संख्या 31,000 से अधिक हो चुकी है। यह मुल्क एक सनकी राजनेता और भावनात्मक मुद्दों पर उकसाने वाली राजनीति का साथ देने का ख़मियाज़ा भुगत रहा है। राष्ट्रपति जे बोलसनारो को भारत के गणतंत्र दिवस पर मेहमान बनाकर बुलाया गया था। लेकिन इस नेता की राजनीति और वचनों में एक भी लक्षण ऐसे नहीं हैं जो एक लोकतांत्रिक देश के गणतांत्रिक उत्सव में मेहमान के तौर पर बुलाया जाता।

सनक की सीमा होती है। बोलसोनारो के सनक की कोई सीमा नहीं है।
"मुझे हर मौत का अफसोस है लेकिन यह तो सभी की नियति है"- जे बोलसोनारो, राष्ट्रपति, ब्राज़ील
ब्राज़ील में कोविड-19 से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 5 लाख से अधिक हो गई है। मरने वालों की संख्या 31,000 से अधिक हो चुकी है। यह मुल्क एक सनकी राजनेता और भावनात्मक मुद्दों पर उकसाने वाली राजनीति का साथ देने का ख़मियाज़ा भुगत रहा है। राष्ट्रपति जे बोलसनारो को भारत के गणतंत्र दिवस पर मेहमान बनाकर बुलाया गया था। लेकिन इस नेता की राजनीति और वचनों में एक भी लक्षण ऐसे नहीं हैं जो एक लोकतांत्रिक देश के गणतांत्रिक उत्सव में मेहमान के तौर पर बुलाया जाता।
ब्राज़ील में बोलसोनारे के समर्थक सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। विगत रविवार। बोलसोनारे हेलिकाप्टर से प्रदर्शनकारियों के ऊपर उड़ान भरता है और उनका अभिवादन करता है और उत्साह बढ़ाता है। फिर ज़मीन पर उतर कर पुलिस के घोड़े पर सवार हो जाता है। मास्क नहीं लगाता है। देह से दूरी का त्याग कर समर्थकों से हाथ मिलाता है। सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ नारे लगाता है। नारा लगता है कि कोर्ट के खिलाफ सेना कार्रवाई करे। यह नेता कोरोना के संक्रमण को मामूली फ्लू बताता है और इसे लेकर बनाए गए नियमों का मज़ाक उड़ाता है।
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि उन लोगों की जांच की जाए और पूछताछ की जाए जो फेक न्यूज़ फैला रहे हैं। लोगों को निजी रुप से टारगेट कर रहे हैं। इनमें बोलसोनारे के समर्थक 6 सांसद हैं और राज्य की विधायिका के 2 सदस्य भी हैं। कुछ उद्योगपति भी हैं। इस फैसले के खिलाफ़ बोलसोनारो सड़क पर उतर आया है और सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ नारे लगा रहा है।
ब्रीज़ील में लोकतंत्र ख़तरे में हैं। लेकिन लोगों के दिलों में इसका जज्बा बचा हुआ है। इसलिए बोलसोनारो के विरोधी भी सड़क पर मुकाबला कर रहे हैं। अदालत में ऐसे जज बचे हुए हैं जो फैसला ले रहे हैं। तभी तो स्वास्थ्य मंत्री ने इस्तीफा दे दिया उसके पहले एक और स्वास्थ्य मंत्री को बोलसोनारो ने निकाल दिया दोनों कोविड-19 को लेकर बोलसोनारे के रवैये से असहमत थे। यानि कुछ मंत्रियों में दम है जो उसका विरोध कर सकते हैं।
ब्राज़ील में कोरोना पहले अमीरों की बस्ती में फैला। अब ग़रीबों के इलाके में फैल गया है। शायद ग़रीब मरेंगे तो हेडलाइन छोटी हो जाएगी। मुझे पढ़ते हुए एक बात समझ में आई। कि अब इस संक्रमण को ग़रीबों के इलाके में ठेल दिया जा रहा है। ताकि वहां लोग इसे भाग्य का खेल समझ कर स्वीकार कर लें। ग़रीब इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं वैसे भी नहीं होती हैं। लोग मर जाते हैं और वे समझ भी नहीं पाते कि अस्पताल का न होना, डाक्टर का न होना मौत के कारणों में से एक है। इसके बाद खेल शुरू होगा शहरों को खाली कर अस्पतालों के बचे खुचे संसाधनों को अमीरों के लिए बचा कर रखना। एक बड़ा उद्योगपति इससे संक्रमित हो जाए और कुछ हो जाए तो हंगामा मच जाएगा। सौ गरीब मर जाएंगे तो व्हाट्स एप यूनिवर्सिटी में मैसेज फार्वर्ड होने लगेगा कि साल में मलेरिया से 2 लाख और टीबी से इतने लाख लोग मर जाते हैं तो कोविड-19 से 40,000 ही मरे हैं। इतना हंगामा क्यों हैं। आप इन बातों को भारत के संदर्भ में भी देख सकते हैं। अभी नहीं तो कुछ दिनों बाद आपको यही देखना पड़ेगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 के इलाज में मलेरिया की दवा को ख़तरनाक बताया है। मगर ट्रंप भारत से यह दवा लेकर ब्राज़ील को दे रहे हैं। भारत खुद इस दवा को प्रचारित नहीं कर रहा है मगर इसकी सप्लाई को कूटनीतिक सफलता बता रहा है। बोलसोनारो मलेरिया की इस दवा की वकालत करता है। राज्यों के गवर्नर से कई तरह के अंकुश लगाए हैं लेकिन बोलसोनारे उनका विरोध करता है। कहता है कि किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए।
यूनिवर्सिटी आफ वाशिंगटन ने चेतावनी दी है कि अगस्त तक सवा लाख लोग मर जाएंगे। इसके बाद भी ब्राज़ील का राष्ट्रपति लापरवाह है। ब्राजील की आबादी 21 करोड़ से अधिक है। यहां सभी के लिए इलाज मुफ्त है। मगर अस्पताल भीतर से खोखला है। भारत की तरह। अस्पतालों में आई सी यू बेड तक नहीं है। ग़रीब इलाकों में तो स्वास्थ्य सुविधाओ का कोई ढांचा ही नहीं है। ऐसे में जब लोग मर रहे हैं तब बोलसोनारो कहता है कि कोविड-19 की परवाह मत करो। मास्क मत पहनो। ये मामूली फ्लू है। उसके समर्थक कम नहीं हैं। सनकी नेता के पीछे हमेशा समर्थकों की भरमार होती है।
नोट- गार्जियन अख़बार के टॉम फिलिप, अलजज़ीरा


Ravish Kumar
ND Tv 

मोदी ने बनाया कुछ नहीं बेच सब कुछ दिया। भानु प्रताप सिंह

झारखण्ड धनबाद के बंगाली कोठी, झरिया में असमाजिक तत्वों द्वारा दलित बस्ती...

अब शायद कुदरत का कानून ही भारतीय जनता जनार्दन को इस हिटलरशाही सिस्टम के सूत्रधार मोदी-शाह युक्त भाजपा सरकार से मुक्ति दिलाऐ तो ठीक!और अल्लाह भगवान खुदा कुछ चमत्कार करे और मोदी-शाह मुक्त हिंदुस्तान बनाने की कोशिश में जनता जनार्दन के बीच क्रांतिकारी सोचने समझने की कोशिश पनपने लगे तो देरी से ही सही पर स्वतंत्र भारत देश पुनः शायद हो सकता है इसके लिए वर्तमान परिस्थितियों में मोदी-शाह युक्त भाजपा सरकार की रणनीति को परास्त करने के लिए देशप्रेमीओ देशभक्त हिंदुस्तानियों को दिल और दिमाग से ऐकमत ऐकसूर एकता संगठन मककम मजबूत भाईचारा बरकरार रखने की बहुत आवश्यकता है!


भारतीय जनता जनार्दन को ऐकमत ऐकसूर एकता संगठन भाईचारा बरकरार रखते हुए भारतीय विपक्ष दलों पर रत्तीभर भी भरोसा ना करें और पुनः क्रांतिकारी सोचने समझने की कोशिश करेंगे और तो और मोदी-शाह मुक्त हिंदुस्तान बनाने की मानसिकता और जनसमूह स्वयंभू रणनीति तैयार करने की वक्त की पुकार के आधार पर निर्माण करेंगे तो सबसे पहले मोदी-शाह युक्त भाजपा सरकार की सत्ता की राजनीति में अव्वल दर्जे के आधारकार्ड भारतीय मीडिया हाउस समाचार मीडिया चेनल का मजबूत मनोबल से बहिष्कार करते हुए भारत देश को आजाद दिलाने में अंग्रेजों से बनी गुलामी की जंजीरों को तोड़-मरोड़कर गुलाम मुक्त हिंदुस्तान बनाने में तन-मन-धन से जिवन का बलिदान देनेवाले वीर भगतसिंह राजगुरु सुखदेव जैसे लाखों भारतीय क्रांतिकारी आंदोलनकारी शहिदों को भारत देश की सरहद पर और तो और पुलवामा के शहिदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी इसमें कोई संदेह नहीं है!
👉 मगर अनपढ़ गंवार चोकीदार और तडीपार युक्त भाजपा सरकार के कर्मकांड से भारतीय जनता जनार्दन को अनावश्यक मुद्दे पर फोकस करते हुए भीतरी भीतर भारत देश की जनता जनार्दन को भयानक डरावना मंजर खडा करने के साथ साथ कर्जदार बनाने में लगे हुए हैं मोदी-शाह की सोची-समझी रणनीतियों में से सर्वप्रथम एक जनमानस में विचारशून्यता बनाकर मनचाही प्रणाली को मनमानी तरीके से अमलीजामा पहनाने में मोदी-शाह युक्त इशारे पर कठपूतली बने हुए केन्द्रीय सरकारी सिस्टम समाचार मीडिया चेनल सरकारी सिस्टम पुलिस महेकमा भक्तों लगे हैं
👉 झूठ की बुनियाद पर खडी हुई भौतिकवादी जाहोजलाली और पब्लीसिटी स्टंट शोखिन विदेशी यात्रा शोखिन वैभवशाली जीवन शोखिन भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री के लिए सत्ता की राजनीति का विकास करने में अहम भूमिका निभाई है वह मोदी-शाह युक्त इशारे पर कठपूतली बने हुए समाचार मीडिया चेनल पर लगातार सच्चाई को दफन और झूठ को मख्खन मखमली सपने में पिरोया जाता रहा है परिणाम स्वरूप भारतीय लोकतंत्र भारतीय लोकशाही को चाहनेवाले आदर सत्कार सम्मान करनेवाले निर्दोष भोले-भाले लोगों की संवेदनशीलता धार्मिक आस्था को हथियार बनाकर भारतीय जनता जनार्दन को निरंतर मूर्ख बनाने की मुहिम वही भाजपा सरकार के कर्मकांड के अध्याय में से सर्वोपरी अध्याय है!
👉सत्ता की राजनीति में अव्वल दर्जे के सत्ताप्रेमी मोदी-शाह युक्त भाजपा सरकार के कर्मकांड के अध्याय में भारी-भरकम झूठ भारी मात्रा में आडंबर लगातार भारतीय जनता जनार्दन को असंभव सपने दिखाकर मनमानी तरीके से मनचाही प्रणाली को अमलीजामा पहनाने में मोदी-शाह युक्त इशारे पर कठपूतली बने हुए सरकारी सिस्टम नौकरशाही पूर्णतः मोदी-शाह युक्त जमूरे है गुलाम परिणाम में अनगिनत छूपे हुए घपले घोटाले में हिस्सेदारी रखनेवाले सच्चाई को दफन और झूठ को मख्खन लगाने में बराबर सामिल हो चूके हैं वर्तमान परिस्थितियों में मोदी-शाह युक्त भाजपा सरकार के विकास की राजनीति में असलियत में सरपंच से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक गजब तरीके से मनचाही प्रणाली को अमलीजामा पहनाने में अव्वल दर्जे के सत्ताप्रेमी चोकीदार और तडीपार की सोची-समझी रणनीति विकसित दिखाई दे रही है जिसमें अनपढ़ गंवार चोकीदार और तडीपार के इशारे पर भारत देश के राष्ट्रपति हैं तो समझिए कि भारतीय जनता जनार्दन को अतिशय अतिरिक्त जूल्म की अमर्यादित हद तक परावलंबी बनाकर मनचाही प्रणाली को अमलीजामा पहनाने में सफल हो रहै है!
👉 वर्तमान परिस्थितियों में मोदी-शाह युक्त भाजपा सरकार के हिटलरशाही सिस्टम से ज्यादा खौफनाक मंजर खडा करने में अव्वल दर्जे के सत्ताप्रेमी मोदी-शाह मुक्त हिंदुस्तान बनाने की मुहिम पुनः क्रांतिकारी आंदोलन की मिसाल राष्ट्र-राज्य में महाराष्ट्र प्रदेश में निर्माण होने की संभावना है क्योंकी मोदी-शाह युक्त इशारे पर कठपूतली बने हुए सरकारी सिस्टम पुलिस महेकमा भारतीय मीडिया हाउस समाचार मीडिया चेनल की जुगलबंदी से मूर्खतापूर्ण कार्य भाषण को अमलीजामा पहनाने में लगे हुए हैं जिसमें जनमानस को पूर्णतः आडंबरी अभिनयात्मक संवाद भाषण के भीतर झांकने की कोशिश करेंगे तो भयभीत रखा गया है!
👉मोदी-शाह युक्त भाजपा सरकार के कर्मकांड के अध्याय को बारीकियों से अध्ययन किया जाता है तो तालाबंदी लगाने का मकसद ही जनता जनार्दन के बीच भेदभावपूर्ण व्यवहार निर्माण करने के साथ साथ विचारशून्यता गुलाम बनाने के साथ-साथ भारी मात्रा में कर्जदार बनाने की मुहिम और जनता जनार्दन के बीच उलझनों की बोच्छार आगेकूच है जिससे जनता जनार्दन के बीच पुनः क्रांतिकारी सोचने समझने की इच्छाशक्ति निर्जिव स्वरूप में बनी रहै अनावश्यक मुद्दे पर फोकस करने की इच्छाशक्ति रखनेवाले भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के कर्मकांड के अध्याय में लोकशाही लोकतंत्र बिलकुल लकवाग्रस्त हो गया है और जनता जनार्दन के बीच अकल्पनीय चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां और निरंतर उलझने निर्माण करने की सोची-समझी रणनीति को अमलीजामा पहनाने में सफल हो रहै है!
👉 वर्तमान परिस्थितियों में जनसमस्याओंको नजरंदाज करते हुए मनमानी तरीके से मनचाही प्रणालीको अमलीजामा पहनाने में लगे हुए प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के छठवें साल पूरे होने पर कल देशवासियों के लिए एक चिट्ठी लिखी जिसमें उन्होंने अपनी पांच बड़ी उपलब्धियों का जिक्र किया है।आप बस एक बार देश के नागरिक बनकर ईमानदारी से इन उपलब्धियों का मूल्यांकन कीजिए और सोचिए कि इनसे आपको क्या मिला। और देश के सबसे अंतिम व्यक्ति की रोटी के लिए इन योजनाओं में कितनी ताकत थी। और ये भी सोचिए कि इन उपलब्धियों के पीछे सरकार की सोच क्या रही।
👉सभी पांच फैसलों में से कोई भी एक फैसला ऐसा नहीं है जिसने एक भी नागरिक की जिंदगी में समृद्धि लाई हो उसकी रोटी का इंतजाम किया हो उसकी छत की व्यवस्था की हो उसे कर्ज से निकाला हो!ये सिर्फ और सिर्फ आपकी सोच को संकुचित बनाने के लिए लिए गए फैसले थे इन सबके पीछे की सोच सिर्फ सिर्फ आपके मन में मुस्लिमों के प्रति पूर्वाग्रहों को बढ़ाने की रही है। इतना जहर हमारे पहले से ही हमारे आसपास है इतने जहर को लेकर आप कहाँ जाएंगे? क्या आपने गौर किया कि इन सब फैसलों क्या चीज कॉमन है?सिर्फ एक चीज कॉमन है, वह है मुस्लिम।ट्रिपल तलाक में मुस्लिम 370 में मुस्लिम नागरिकता कानून में मुस्लिम राम मंदिर में मुस्लिम!
👉जिस आदमी ने आपको रुपए की कीमत बढ़ाने एनपीए कम करने कालाधन वापस लाने, महंगाई नियंत्रित करने और हवाई जहाज के सपने दिखाकर वोट लिए थे वह बदले में आपको क्या दे रहा है हकीकत यही है कि उसने आपको मुस्लिम मुस्लिम मुस्लिम के अलावा कुछ नहीं दिया इसका नुकसान पूरे देश की अर्थव्यवस्था को भुगतना पड़ रहा है इन सभी फैसलों ने देश के ही एक महत्वपूर्ण हिस्से को टारगेट किया उसमें असुरक्षा का भाव भरा जिसका परिणाम ये हुआ कि पूरे देश में संसद में हर जगह हिन्दू मुस्लिम की डिबेट ही सालभर हावी रहीं!आप पिछले एक वर्ष में संसद की उस एक डिबेट को याद कीजिए जिसमें तरक्की की बहस हो रही हो!

गजानंद रामटेकर
अहमदाबाद
गुजरात प्रदेश

सरेआम दबंगों द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए अनुसूचित जनजाति के ऊपर जानलेवा हमला एवं हॉस्पिटल में जाकर जान मारने की धमकी देने के संबंध में । महाशय

सेवा में
          श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय
           झारखण्ड सरकार
विषय :- सरेआम दबंगों द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए अनुसूचित जनजाति के ऊपर जानलेवा हमला एवं हॉस्पिटल में जाकर जान मारने की धमकी देने के संबंध में ।
महाशय
            आपको अवगत कराना है कि दिनांक 31 मई 2020 को संध्या 7:00 बजे धनबाद बंगाली कोठी बस्ताकोला झरिया में अनुसूचित जनजाति के लोग इस लॉकडाउन में लगातार गरीब भूखे लाचार लोगों को खाना खिलाने का कार्य कर रहे हैं, दिनांक 31 मई को 7:00 बजे संध्या हर दिन की तरह सभी को खाना खिलाने के बाद कार्यकर्ता बर्तनों को साफ रहे थे, उसी वक्त मनोज गोप , मिसु गोप अपने 50 लगभग अन्य साथियो के साथ हथियारों से लैस अनुसूचित जनजाति के लोगों के उपर हमला कर दिया। जिसमें 7 लोगों का सर फट गया एक व्यक्ति अपने जिंदगी और मौत से लड़ रहा है, घायल व्यक्तियों में टार्जन भुइयां, सुकृतमुनि भुईयां, राजकुमार भुइया, मनोरंजन बाउरी, फिरोज भुइया, सुजित भुइयां, टिंकू भुइयां, श्वेता कुमारी, मालन देवी, निरा देवी, पूजा देवी, राम लखन, संतोष भुइयां, गोलू कुमार चौरसिया, आजाद एवं सरस्वती देवी जी हैं,
आपको अवगत कराना चाहता हूं यह जो हमला करने वाले लोग हैं मनोज गोप एवं मिसु गोप यह लोग उस जगह पर कोयला माफिया के नाम से जाने जाते हैं आए दिन यह लोग अनुसूचित जाति के लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने का कार्य करते हैं पर दिनांक 31 मई को इन्होंने अनुसूचित जाति को जिस प्रकार दबाने की कोशिश की है एवं दिनांक 2 जून को यह लोग धनबाद के PMCH में  इलाजरत लोगों को जाकर केस उठाने का दवाव बनाया और के नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी दी।
अतः श्रीमान से निवेदन पूर्वक कहना चाहता हूं इस घटना को कुछ लोग राजनीति रंग देना चाहते हैं, जबकि ऐसी कोई बात नहीं है, खासकर धनबाद के झरिया क्षेत्र में बोलने और करने में कोई फर्क नहीं है, यह भली भांति धनबाद प्रशासन और आपको पता है कुछ अनहोनी घटना ना हों इसलिए आपसे निवेदन करता हूं ऐसे असामाजिक  लोगों पर आप एवं धनबाद प्रशासन जल्द से जल्द सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही करें।।
 निवेदक
 वीरेंद्र पासवान -नेशनल कॉर्डिनेटर भीम आर्मी भारत एकता मिशन

सुप्रीकोर्ट जनता के लिए नहीं सिर्फ नरेंद्र मोदी और RSS के लिए काम करती ह...

PM केयर फंड का पैसा जनता का है जानकारी तो देनी पड़ेगी नरेंद्र मोदी देश ...