सोमवार, 13 जुलाई 2020

पद्मनाभस्वामी मंदिर का रहस्यमयी आख़िरी दरवाज़ा खुलेगा या नहीं? केरल के पद्मनाभस्वामी मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फ़ैसला सुनाया है और त्रावणकोर के शाही परिवार को ही इसका ट्रस्टी बरक़रार रखा है.


सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के मुताबिक़ मंदिर मामलों के प्रबंधन के लिए एक प्रशासनिक समिति बनाई जाएगी. तब तक अस्थायी तौर पर कोर्ट की कमेटी और ज़िला न्यायाधीश उसकी देख-रेख करेंगे.
कोर्ट ने मंदिर के आख़िरी कमरे यानी 'वॉल्ट बी' को खोले जाने को लेकर कुछ नहीं कहा है और इसके खोले या ना खोले जाने का फ़ैसला प्रशासनिक समिति पर छोड़ दिया है.
लगभग 10 साल पहले ये मंदिर अचानक सुर्ख़ियों में आ गया था, जब पता चला कि इसके कमरों में एक लाख करोड़ रुपए से भी ज़्यादा का ख़ज़ाना है. लेकिन एक कमरा है जो आज तक नहीं खोला गया.
क्या है इस मंदिर की कहानी?
ये मंदिर केरल की राजधानी तिरूवनंतपुरम में है और आज़ादी से पहले इस पर त्रावणकोर के राजा का अधिकार था.
भारत की आज़ादी के बाद जब त्रावणकोर और कोचिन रियासतों को मिलाया गया तो दोनों के बीच मंदिर को लेकर समझौता हुआ.
उसके हिसाब से इस मंदिर के प्रशासन का अधिकार मिला त्रावणकोर के आख़िरी शासक को, जिनका नाम था चिथिरा थिरूनल.
जब 1991 में उनकी मृत्यु हुई तो उनके भाई उत्तरादम वर्मा को इसकी कस्टडी मिली. साल 2007 में उन्होंने दावा किया कि इस मंदिर का ख़ज़ाना उनके शाही परिवार की संपत्ति है.
इसके ख़िलाफ़ कई लोगों ने कोर्ट में मामला दायर किया. एक निचली अदालत ने मंदिर के कमरों को खोलने पर रोक लगा दी थी.
लेकिन फिर 2011 में केरल हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि वो इस मंदिर के नियंत्रण के लिए एक ट्रस्ट बनाए.
उसी साल शाही परिवार इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और कोर्ट ने इस फ़ैसले पर स्टे लगा दिया और कहा कि इस मंदिर के कमरों में जो मिलता है उसकी लिस्ट बनाई जाए.
तब इस मंदिर के कमरों को खोलने का सिलसिला शुरू हुआ.
मंदिर में आख़िर है क्या?
इस मंदिर में छह कमरे हैं- ए से लेकर एफ़ तक.
इनमें से ई और एफ़ वॉल्ट को अक्सर खोला जाता है क्योंकि मंदिर के अनुष्ठानों के लिए इस्तेमाल होने वाले बर्तन वहीं रखे जाते हैं.
सी और डी में सोने और चांदी के ज़ेवर रखे जाते हैं जिन्हें किसी ख़ास दिन पर इस्तेमाल किया जाता है.
बाक़ी बचे ए और बी. इस ए वॉल्ट को जब खोला गया तो पता चला कि इसमें लगभग 1 लाख करोड़ का ख़ज़ाना है. इसी वॉल्ट में हिंदुओं में पूजे जाने वाले महाविष्णु की साढ़े तीन फीट की एक सोने की मूर्ति मिली थी, जो क़ीमती हीरों से जड़ी थी. एक 18 फुट लंबी सोने की चेन भी. हीरे, रूबी और क़ीमती पत्थरों के बोरे निकले.
अब बात आती है वॉल्ट बी की. माना जाता है कि इस अकेले कमरे में ही बाक़ी सब कमरों से ज़्यादा ख़ज़ाना है. लेकिन कितना वो किसी को नहीं पता क्योंकि ये अभी तक खोला नहीं जा सका है.
क्यों नहीं खुला आख़िरी कमरा?
त्रावणकोर शाही परिवार सदियों से इस मंदिर की देखरेख कर रहा है. उनका तर्क है कि इसे कभी नहीं खोला जाना चाहिए क्योंकि ऐसा करना विश्वास और परंपरा के ख़िलाफ़ होगा.
इस मंदिर को लेकर लोगों में तरह-तरह की मान्यताएँ हैं, मिथक हैं. लोगों में मान्यता है कि इसे खोला गया तो बहुत बुरा होगा. सुप्रीम कोर्ट ने भी 2011 में कहा था कि फ़िलहाल वॉल्ट बी ना खोला जाए.
उस वक़्त सुप्रीम कोर्ट ने एक पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज केएसपी राधाकृष्णन की अध्यक्षता में सेलेक्शन कमेटी बनाई थी.
वरिष्ठ वकील गोपाल सुब्रमण्यम को कोर्ट की मदद के लिए नियुक्त किया गया. उन्होंने 577 पेज की एक रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की जिसमें मंदिर के प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप थे.
उनके सुझावों पर कोर्ट ने 2014 में सीएजी यानी नियंत्रण और महालेखा परीक्षक को मंदिर के खातों का स्पेशल ऑडिट करने के लिए रखा.
लेकिन एक बार फिर इस मंदिर का अधिकार शाही परिवार के पास आ गया है.

सुलह के मूड में नहीं सचिन पायलट, बोले- समझौते की कोई शर्त नहीं रखी राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा है कि उन्होंने समझौते की कोई भी शर्त नहीं रखी है, और किसी आलाकमान से उनकी बातचीत नहीं चल रही है.


राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट (फोटो-PTI)
किसी आलाकमान से बातचीत नहीं चल रही- सचिन पायलटकहा- गहलोत के पास 84 विधायक, बाकी समर्थन मेरे साथ
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज चल रहे डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा है कि उन्होंने कोई भी समझौते की शर्त नहीं रखी है, और किसी आलाकमान से उनकी बातचीत नहीं चल रही है. पायलट गुट का कहना है कि अशोक गहलोत के पास कांग्रेस के मात्र 84 विधायक हैं बाकी हमारे साथ हैं.
सचिन पायलट गुट का यह दावा ऐसे समय सामने आया है जब सोमवार दोपहर में अशोक गहलोत ने 100 से अधिक विधायकों की परेड करायी. सीएम अशोक गहलोत को 109 विधायकों का समर्थन हासिल है. इनमें से 104 जयपुर में मौजूद हैं, जबकि 5 विधायकों ने समर्थन पत्र सौंपा है. वहीं सचिन पायलट के सपोर्ट में उन्हें मिलाकर कुल 17 विधायक हैं.
फिलहाल पार्टी आलाकमान ने सचिन पायलट से कहा है कि वह आएं और बात करें. पार्टी हाईकमान ने सचिन पायलट को मैसेज भेजा था कि, 'हमारा आप पर स्नेह है. हम आपका सम्मान करते हैं. हम आपके स्वागत के लिए तैयार हैं. प्लीज आइए और बात कीजिए.'
वहीं राजस्थान में कांग्रेस चीफ व्हीप महेश जोशी ने बातचीत में दावा किया कि कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है. उन्होंने कहा, 'हमारे पास बहुमत है. राजस्थान सरकार को कोई खतरा नहीं है. हमें पता नहीं है कि पायलट खेमे में क्या हुआ है. राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे उनसे बात कर रहे हैं. बीजेपी राजस्थान में अपने नापाक मंसूबों को पूरा नहीं कर पाएगी.
इससे पहले, कहा जा रहा था कि सचिन पायलट को मनाने के लिए कांग्रेस के पांच दिग्गज नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, पी चिदंबरम और अहमद पटेल ने उनसे बात की. लेकिन फिलहाल सचिन पायलट इस बात से इनकार कर रहे हैं कि उनकी किसी आलाकमान से बातचीत हुई है और न ही समझौता के लिए शर्त रखी है.

प्रभात मिश्रा को क्यों मारा? वह भी ट्रांजिट रिमांड माने अदालत से दी गई कस्टडी में। घटनास्थल पर वह था नहीं तो हत्यायों में शामिल होने की कोई संभावना नहीं।

प्रभात मिश्रा को क्यों मारा? वह भी ट्रांजिट रिमांड माने अदालत से दी गई कस्टडी में। घटनास्थल पर वह था नहीं तो हत्यायों में शामिल होने की कोई संभावना नहीं।
सिर्फ़ 20-22 साल का था, इसी साल इंटर पास किया था, 2 जुलाई के पहले कोई आपराधिक इतिहास नहीं था।
आरोप भी बस शरण देने का है। मर्ज़ी से दी या ज़बरन यह साफ़ नहीं है। आपके घर कोई विकास दुबे घुस आये तो आप मना करने की हिम्मत कर पाएँगे?
ले आते, मुक़दमा चलाते सजा देते।
प्रभात मिश्रा को इसलिए मारा क्योंकि पुलिस कस्टडी में ही जब ख़ालिद मुजाहिद को मारा था तब तमाम मिश्रा जी लोग नाचे थे। (पांडेय सिंह यादव जी भी- वह फ़साना फिर कभी)।
आतंकवाद आरोपी था, पर महज़ आरोपी। अदालत की पेशी के रास्ते में मार दिया। कहानी बिल्कुल यही। प्रभात मिश्रा वाली। विकास दुबे वाली।
आतंकवाद आरोपी ख़ालिद को अभिरक्षा में मुठभेड़ में मार देने पर नाचेंगे तो पुलिस बस अपराधी को शरण देने के आरोप में प्रभात मिश्रा को भी अभिरक्षा में ही मार देगी।
दरअसल बात और आगे जाएगी। मुठभेड़ का ‘टार्गेट’ मिला हो पूरा ना हो पा रहा हो तो आपको भी मार ही सकती है। देर रात घर आ रहे आप, गाड़ी रोकी, काग़ज़ चेक किए, पैसा माँगा- आपने नहीं दिए।
अगले दिन अख़बार में छपेंगे आप- पुलिस चेकिंग में कुख्यात अपराधी फँसा, काग़ज़ माँगने पर राइफ़ल छीन भागने की कोशिश में मारा गया।
Samar via Satyendra Tiwari

The United States, the country hardest hit by the coronavirus pandemic, on Sunday recorded 59,747 new cases over the last 24-hour period according to a tally from Johns Hopkins University.

The United States, the country hardest hit by the coronavirus pandemic, on Sunday recorded 59,747 new cases over the last 24-hour period according to a tally from Johns Hopkins University.
The number of cases in the US rocketed in recent weeks, hitting a record of 66,528 in 24 hours on Saturday.
The country has now registered a total of 3,301,820 infections. Apart from the infections, some 442 new deaths due to COVID-19 were reported in the last 24 hours, taking the nationwide death toll to 1,35,171.
The rapid surge in cases led some state governors to retreat from earlier efforts to reopen their economies, while many others embraced the wearing of masks.
Earlier, President Donald Trump was also seen donning a mask during his visit to the Walter Reed military hospital outside Washington, where he went to meet wounded soldiers and health care workers.

बेगुनाह लोगों को छोड़े BJP सरकार, डॉ कफील,सुधा भारद्धाज, आनंद तेलतुंबडे,...