रविवार, 12 जुलाई 2020

कुछ दिन पहले लिखा था कि तुर्की दुनिया के कोने कोने में बसे मुसलमानों के दिल में जगह बनाने में कामयाब हो गया है ये कारनामा महज़ सात आठ साल में हुआ है और ये कारनामा अंजाम दिया है रजब तैयब एर्दोआन ने, कहते हैं क़िस्मत अपना हाथ दिलेर के हाथ में देती है और पूत के पांव पालने में नज़र आ जाते है,ये दोनो कहावते एर्दोआन पर फिट बैठती हैं।


जितना हम मीडिया सोशल मीडिया के ज़रिये देख रहे हैं और जान रहे हैं उनमे अब तक हमने एर्दोआन को मुसलमानो के हक़ में पेश पेश पाया है चाहे बर्मा में चले मुस्लिम क़त्ल ए आम के विरोध में आवाज़ उठाना हो या इस मसले OIC की आपात बैठक बुलाना हो या बंगलादेश को रोहिंग्या शर्णार्थियो के लिये गैरत दिलाना हो हर जगह ये मर्द ए मुजाहिद आगे रहा।
बर्मा के मसले पर मुस्लिम बहुल्य और पड़ोसी बंग्लादेश ने हाथ खड़े कर दिये थे लेकिन एर्दोआन इस मुसीबत के वक्त में वहां पहुँचे और बंग्लादेश से कहा की आप सिर्फ जगह दिजिये बाकी इंतेज़ाम हम करेंगे, सिरीयन मुहाजिरो के हक़ में जो काम किये है वो किसी से छुपे नहीं है इनकी जान और माल दोनो से मदद की है, यही हाल कमोबेश फिलस्तीन को लेकर है आर फिलिस्तीनी में जाकर पता करिये एर्दोआन और तुर्की की मक़बूलियत क्या है और अरबो के बारे में उनका नज़रिया इतना बदज़न क्यो है इस्राईल द्वारा जबरिया क़ब्ज़े की मुहिम के खिलाफ़ भी ओआईसी की आपात बैठक बुलाई थी जिसके चलते अरब वर्ल्ड की ग़ैरत जागी और उन्हें भी मजबूर होना पड़ा।
एर्दोआन ने अपने हर फैसले में अपनी तुर्की जुर्रत और बक़ा को क़ायम रखा है, ट्रंप ने बहुत कोशिशें की किसी तरह एर्दोआन को काबू मे किया जाए इसी सिलसले ने अमेरीका का शह पर तुर्की में तख़्ता पलट की कोशिश भी हुई जिसे नाकाम कर दिया गया और व्हाइट हाउस के एक लैटर को फाड़ कर डस्टबिन में डाल कर ये पैग़ाम दे दिया था कि हम तुम्हारी गीदड़ भबकियों से नहीं डरने वाले साथ ही रूस को भी सीरिया के जंगे के मैदानों में इशारतन ऐसा ही जवाब दे दिया था।
ऐसे कई छोटे छोटे मसाईल हैं जिनमे तुर्की मुसलमानो के साथ खड़ा दिखता है जिसे आप 370 NRC और दिल्ली दंगो के मुख़ालिफ़त के रूप में भी देख सकते है ताज़ा मामले में मस्जिद अया सोफ़िया को उसका खोया वक़ार वापस दिलाकर अपनी प्रतिबद्धता ज़ाहिर कर दी है साथ ही मस्ज़िद ए अक्सा को लेकर भी अपना नज़रिया साफ़ ज़ाहिर कर दिया की वो भी इंशाअल्लाह आज़ाद होगी, क्या किसी और इस्राइल से साठगांठ रखने वाले कथित लीडर में इतनी हिममत की इतना खुल कर बात कर सके, यही वजह है कथित ख़लिफ़ाओं को अपनी।ज़मीन खिसकती दिख रही है और उनके चाहने वाले खीझ में उन्हे गालियां दे रहे है जबकी एर्दोआन रोज़ दर रोज़ उम्मते मुस्लिमां के दिल में उतरते जा रहे हैं।
Shahnawaz Ansari

विकास दुबे की तरह संदीप गाडौली का हुआ था एनकाउंटर, तीन पुलिसवाले अबतक जेल में


कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी विकास दुबे समेत कई अन्य आरोपी एनकाउंटर (vikas dubey encounter) में मारे जा चुके हैं। अधिकतर लोग पुलिस के इस कदम को बेहतर बताकर हौसला अफजाई कर रहे हैं, लेकिन एनकाउंटर, कहने में यह शब्द जितना साहस भरा लगता है, उतना है नहीं। शुरू में तो अफसर से लेकर नेता तक सब हौसला अफजाई करते हैं और इनाम की घोषणा करते हैं। लेकिन कुछ समय बीतते ही जब जांच की आंच आती है तो एनकाउंटर टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को इसके परिणाम भुगतने पड़ते हैं।
साइबर सिटी कहे जाने वाले गुड़गांव की क्राइम ब्रांच का भी एक ऐसा ही उदाहरण है। हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी जैसे 36 से अधिक संगीन मामले गैंगस्टर संदीप गाडौली पर दर्ज थे। करीब डेढ़ दशक तक उसने गुड़गांव में अपना खौफ बनाए रखा, लेकिन सेक्टर-10 क्राइम ब्रांच की एक टीम 7 फरवरी 2016 को गैंगस्टर का पीछा करते हुए मुंबई अंधेरी के होटल के कमरे में पहुंची। गाडौली एक कमरे में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ था। उसे सरेंडर करने को कहा गया लेकिन नहीं माना तो पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड भी कमरे में थी लेकिन अब वो भी पुलिस के साथ साजिश के तहत हत्या में शामिल होने के आरोप में जेल में है।
एनकाउंटर होते ही आला अधिकारियों ने पीठ थपथपाई तो टीम का भी सीना चौड़ा हो गया। लेकिन गैंगस्टर के परिवार ने टीम पर हत्या के आरोप लगाए और मुंबई पुलिस की जांच भी एकाएक बदल गई। गुड़गांव क्राइम ब्रांच की ओर से मुंबई में पुलिस टीम पर हमले के चलते दर्ज कराई गई हत्या के प्रयास की एफआईआर क्राइम ब्रांच के खिलाफ हत्या की धारा में बदल गई।
जांच के बाद 5 पुलिसकर्मी हुए थे अरेस्ट
मामले की जांच शुरू हुई और मुंबई पुलिस गुड़गांव क्राइम ब्रांच के कुछ पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए गुड़गांव पहुंच गई। टीम में शामिल रहे सिर्फ 5 पुलिसकर्मियों की ही मुंबई पुलिस को तलाश थी। 6 जुलाई 2016 को एनकाउंटर करने वाले एसआई प्रद्युम्न यादव को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया, जिसके बाद विक्रम, दीपक, जितेंद्र व परमजीत भी अरेस्ट हुए। मुंबई हाईकोर्ट से 2 पुलिसकर्मियों दीपक व जितेंद्र को जमानत मिलने के बाद वे अपनी हरियाणा पुलिस की ड्यूटी जाइन कर चुके हैं। जबकि अन्य तीन पुलिसकर्मियों को अभी जमानत का इंतजार है।
फोटो में देख रहा बच्चे का बड़ा होना
एनकाउंटर करने वाले एक पुलिसकर्मी के घर इस मामले के दौरान ही बच्चे ने जन्म लिया। वो सिर्फ एक बार अपने बच्चे को हाथों में लेकर देख पाया है। 4 साल से अधिक समय बीत चुका हैं, अब गुड़गांव से साल में 1-2 बार कोई मिलने जाता है तो वो कोई अन्य इच्छा या जरूरत नहीं सिर्फ अपने बच्चे की लेटेस्ट फोटो मंगवाता है। ताकि बच्चे को फोटो में देख सके कि वो कितना बड़ा हो गया है और अब कैसा लगता है।
CJ

गुरुग्राम के ऑफिस कोरोना से ठीक हुए लोगों से मांग रहे फिटनेस सर्टिफिकेट


इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की गाइडलाइन के अनुसार दस दिनों तक होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों में यदि सातवें से 10वें दिन के बीच कोई लक्षण नहीं उभरता है तो मरीज को स्वस्थ मान लिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग या निजी अस्पताल मरीज की दोबारा जांच नहीं करवाते। इस गाइडलाइन से भले ही विभाग पर नमूनों की जांच का दबाव कम हो गया है, लेकिन इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। स्वस्थ होने का प्रमाण न होने के कारण मरीजों में खुद भी भय और भ्रम की स्थिति बनी रहती है। वहीं समाज के लोगों में भी उस व्यक्ति को लेकर संशय बना रहता है।
ऑफिसों में भी जाने से पहले संक्रमितों से फिटनेस सर्टिफिकेट की मांग की जाती है, लेकिन दोबारा जांच न होने से मरीजों को दिक्कत हो रही है। गुरुग्राम सेक्टर-4 निवासी रोहित ने बताया कि 15 जून को उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह 14 दिनों तक घर में ही आइसोलेट रहे। विभाग ने उनकी दोबारा कोई जांच नहीं कराई है, केवल दस दिन बाद फोन पर बात कर पूछा गया कि कोई दिक्कत तो नहीं। उसके बाद उन्हें स्वस्थ घोषित कर दिया। वह मानेसर की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि अब वह ऑफिस जाना चाहते हैं, लेकिन कंपनी उनसे फिटनेस सर्टिफिकेट मांग रही है।
वहीं, शिवपुरी निवासी राहुल ने बताया कि चार जून को निजी अस्पताल से कराई गई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब वह पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। घर के बाहर से होम आइसोलेशन का पोस्टर भी हट गया है, लेकिन लोग अब भी उन्हें शक की नजर से ही देखते हैं।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता डॉ. जय प्रकाश ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे किसी भी मरीज को यदि कहीं ठीक होने का प्रमाण देने की आवश्यकता होती है तो संबंधित क्षेत्र का मेडिकल अधिकारी उसे लिखकर दे देता है। जिले में 6578 संक्रमित हैं, जिनमें से 5507 मरीज ठीक हो गए हैं। स्वस्थ्य होने वालों में 80 फीसदी होम आइसोलेशन में थे।
Image may contain: 1 person, standing

सीमा पर कब्जा खत्म हुआ? ऐसे में हम क्या कर सकते हैं?

INDIAN ARMY सेना में इंजीनियरिंग के 9000 से अधिक पद समाप्त, युवाओं में उत्साह


पुराना ख़बर है। बीते मई की। यह ख़बर हमें सरकारी नौकरियों को लेकर युवाओं के दृष्टिकोण में आ रहे बदलाव को समझने का मौक़ा देती है। यह नज़रिया बदलने का वक्त है। सरकार ही बदलने की तरफ़ धकेल रही है और उसे सफलता अभी मिल रही है। जिस तरह से रेलवे ने इस साल के लिए भर्तियाँ बंद की और कोई हलचल नहीं हुई, इससे विपक्ष को संकेत मिल जाना चाहिए। रोज़गार राजनीति मुद्दा नहीं रहा। बिहार का चुनाव साबित कर देगा। जहां बेरोज़गारी काफ़ी है मगर सफलता सत्ताधारी गठबंधन को ही मिलेगी। युवाओं का वोट पूरी तरह से उनके साथ है। विपक्ष के नेता को यह बात कही तो नाराज़ हो गए। हमने कहा कि अगर मोदी जी और पीयूष गोयल रैली में बोल दें कि सरकारी नौकरी बंद कर दी तो सारे युवा जय जय के नारे लगाएँगे और वोट देंगे। भले सौ फ़ीसदी ये बात ठीक न हो लेकिन ये बात सही तो है ही। विपक्ष को अगर कोई काम नहीं है तो रोज़गार के मुद्दे उठाता रहे लेकिन इस मुद्दे के सहारे वह युवाओं का विश्वास पा लेगा मुझे थोड़ा कम यक़ीन है। पा लें तो उनकी क़िस्मत।
2019 का चुनाव आते ही मोदी सरकार नौकरियों को लेकर अपनी नीतियाँ स्पष्ट करने लगी थी। चुनाव में जाने से पहले नौकरियों का सैंपल जमा करने का सर्वे समाप्त कर दिया गया।आज तक डेटा का नया सिस्टम नहीं आया। चुनाव ख़त्म होते ही भर्ती परीक्षाएं पूरी नहीं की गई। लोको पायलट की सारी ज्वाइनिंग नहीं हुई। एस एस सी की परीक्षा के नतीजे और ज्वाइनिंग अटक गए। अब सरकार ने एलानिया तौर पर कह दिया कि इस साल रेलवे की भर्ती नहीं होगी। अगले का किसे पता। अगर रोज़गार मुद्दा होता तो जिस देश में लाखों इंजीनियर बेरोज़गार हैं वहाँ नौ हज़ार पद समाप्त कर दिए जाएं ये हो ही नहीं सकता था कि युवा स्वीकार कर लें।
जिस देश में बेरोज़गार इंजीनियरों की फ़ौज है वहाँ इस ख़बर पर कोई हलचल न हो हो ही नहीं सकता। इसका मतलब क्या है? युवा भी सरकार से नौकरी की उम्मीद नहीं करते। नौकरी प्राइवेट में भी नहीं है। यह बात जानते है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज़ के नौ हज़ार से अधिक पद समाप्त कर दिए और कोई वायरल नहीं। कोई फार्वर्ड नहीं। सरकारी नौकरी के अवसरों को ख़त्म कर युवाओं के बीच अपनी लोकप्रियता बनाए रखना आसान काम नहीं होता। मोदी सरकार ने यह कर दिखाया है। लोकप्रियता इसे कहते हैं। नौकरी चली जाए, सैलरी कम हो जाए, नौकरी बंद हो जाए फिर भी लोकप्रियता बनी रहे ये सिर्फ़ मोदी जी कर सकते हैं। युवा बेरोज़गार है मगर उसे रोज़गार नहीं चाहिए। वो सरकार किसी और काम के लिए चुनता है। युवाओं और सरकार के बीच इस नए संबंध को समझने की ज़रूरत है।
मेरी माँग है कि सरकार युवाओं के लिए व्हाट्स एप में मीम की सप्लाई बनाए रखे। गोदी मीडिया और मीम की लत के कारण युवा कभी नौकरी नहीं माँगेंगे। उन्हें नौकरी चाहिए ही नहीं ।
Ravish Kumar (ND TV)