सोमवार, 29 जून 2020

एक #सैनिक की पीड़ा को #राजनीतिक लोग कभी नहीं समझ पाएंगे सैनिक क्या है इस बात को एक छोटी सी कविता से शुरू करता हूं; किसी #गजरे की खुशबु को महकता छोड़ आया हूँ, मेरी नन्ही-सी #चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूँ, मुझे छाती से अपनी तू लगा लेना ऐ #भारत माँ, मैं अपनी #माँ की बाहों को तरसता छोड़ आया हूँ..!!



राजनीतिक लोग सिर्फ सैनिक की शहादत का फायदा उठाना जानते हैं। दूसरी तरफ यह इतने निष्ठुर हो जाते हैं कि भारत-चीन सीमा पर भारत माता की रक्षा के लिये अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद कुंदन कुमार के परिवार से अंतिम संस्कार के इंतज़ाम में लगे टेंट आदि का पैसा भी माँग लेते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की एक बात से मैं बिल्कुल सहमत हूं जब 2013 में अपने एक भाषण में उन्होंने कहा था; "देश संकटो के बीच खड़ा है। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। चीन आँख दिखा रहा है, हमारी जमीन में घुस रहा है। इतना ही नहीं देश के जवानों को शहीद भी किया है। अभी पड़ोसी देश हमें परेशान कर रहे है, इसमें सेना की कमजोरी नहीं हैं। मित्रों, समस्या सीमा पर नहीं दिल्ली में है।"
समस्या आज भी दिल्ली में ही है। कुछ भी नहीं बदला है बल्कि हालात और खराब हुए हैं। आज नेपाल भी चीन जैसी हरकतें कर रहा है। पहली बार सीमा पर नेपाल ने अपनी फौज लगाई है। दिल्ली की आंखें लाल नहीं हो रही है। भूटान भी आंखें दिखा रहा है। दिल्ली बोल रही है, 'करारा जवाब दिया'। लेकिन वह करारा जवाब किसको दिया और कैसे दिया यह किसी को नहीं मालूम है।
सीमा पर सैनिक जान से हाथ धो रहे हैं और दिल्ली जिम्मेदारियों से हाथ धो रही है।
एक सैनिक भारत मां का सच्चा सेवक है और राजनेता रिश्वत और छल बल पर खड़े हैं।
राजनेता बेशर्मी की हद तक जाकर सैन्य अभियानों का श्रेय ले लेते हैं। यहां तक की वह भारतीय सशस्त्र सेना को "मोदी जी की सेना" बताने से भी नहीं हिचकते।
सीमा पर सैनिक अपना सर्वोच्च बलिदान देता है और दूसरी तरफ बेशर्म राजनेता सिर्फ झूठ और झूठ बोलते हैं। दुश्मन देशों से दोस्ती निभाते हैं, वहां की यात्राएं करते हैं, उनकी दोस्ती का दंभ भरते हैं।
सैनिक अपनी मातृभूमि को बचाने के लिए विपरीत परिस्थितियों में दिन रात काम करता है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए हमेशा झूठ बोलती है। झूठे मामलों को उठाकर देश की भोली-भाली जनता को गुमराह और भ्रमित करती है।
हमारे वीर सैनिक, चाहे तापमान जीरो डिग्री हो या 50 डिग्री, भारत माता का मस्तक नहीं झुकने देते। दूसरी तरफ दिल्ली सारी सुख सुविधाओं का मजा लेते हुए केवल गाल बजाती रहती है।
सैनिक सीमा पर सच्ची राष्ट्रभक्ति दिखाता है और दिल्ली झूठे राष्ट्रवाद का गुणगान करती है।
यदि हमारे वीर सैनिक दुश्मन की चौकियों को नष्ट कर दे तो दिल्ली सर्जिकल स्ट्राइक का नाम देकर अपनी पीठ थपथपा लेती है। परंतु जब हमारे जवान चाइना बॉर्डर पर शहीद हो जाते हैं तो दिल्ली सेना में कमी ढूंढती है।
गरीब किसान के बच्चे देश की सेवा के लिए सेना में जाते हैं किसी भी राजनेता के बच्चे सेना में नहीं जाते। राजनेताओं के बच्चे पढ़ाई करने विदेश जाते हैं और बेहतरीन कॉर्पोरेट कल्चर में जीवन बिताते हैं। जब सेना के जवान पराक्रम दिखाते हुए सीमाओं पर शहीद होते हैं तो राजनेता उनकी अर्थी को कंधा देने का ही काम करते हैं, कोरोना काल में तो वह भी नहीं कर रहे।

Jeetendra Chaudhary

हार्ली डेविडसन पर चीफ़ जस्टिस की फ़ोटू और लंबर्गिनी चलाने की मेरी अधूरी ख़्वाहिश


ट्विटर पर इस तस्वीर को देख कर गर्व से सीना 56.2 ईंच का हो गया। .2 ईंच की बढ़ोत्तरियाँ बेपरवाह ख़ुशी देने वाली हैं वैसे ही जैसे इतनी सी तोंद कम हो जाने पर मिलती है। भाव बता रहा है कि हम सभी के भीतर नौजवानी कुलाँचे मारती रहती है।
बाइक के क़द्रदान ही समझ पाएँगे हार्ली डेविडसन पर बैठने की ख़ुशी। इस ख़ुशी को प्राप्त करने के लिए ज़रूरी नहीं कि बाइक अपनी हो। यह ख़ुशी दूसरे की बाइक पर बैठ कर ही महसूस की जाती है। दोस्त की नई बाइक स्टार्ट करने को मिले तो समझिए कि दोस्ती गहरी है। बस ऐसा दोस्त भी हो जिसके पास डेविडसन, जावा और बुलेट हो। बाइक विहीन मित्रता अधूरी मित्रता होती है।
हार्ली डेविडसन बाइक पर भारत के चीफ़ जस्टिस बैठे हैं। उनके चेहरे की ख़ुशी भी दोस्त की बाइक पर बैठ कर शौक़ पूरा करने वाली ख़ुशी लगती है। यह तस्वीर ट्विटर पर ख़ूब चल रही है। अनावश्यक टिप्पणी से मामला सीरीयस न हो जाए इसलिए बहुत बातें छलक नहीं पा रही हैं। शेयर करने वाले सीमा में हैं। बहुत कुछ कहने की इच्छा रखने वाले लोग क़ानून के दायरे में हैं। ये तड़प सिर्फ़ ईर्ष्या के कारण नहीं हो सकती।
दूसरी तरफ़ तस्वीर के वायरल होने से अनजान चीफ़ जस्टिस फ़िलहाल एक क्षणिक सुख का आभास कर रहे हैं। किसी भी प्रकार के भय और लोक-आलोचना के दायरे से बाहर जीवन के इस आनंद को जीते नज़र आ रहे हैं। पल भर के लिए ही सही। चंद सेकेंड की यह तस्वीर आगे पीछे की कोई कहानी नहीं कहती। कई लोगों ने नंबर से पता लगाया है कि बाइक चीफ़ जस्टिस की नहीं है। किसी और की है। तभी मैंने कहा कि हर कोई मित्र की बाइक पर बैठने की ख़ुशी नहीं जानता है। वही जानता है जिसके पास दोस्त हो और दोस्त के पास बाइक हो।
हम सब अपने न्यायाधीशों को बोरिंग सफ़ेद एंबेसडर कार में ही सिमटे देखते रहे हैं। मुमकिन है कारों का ब्रांड बदल गया हो लेकिन वो भी साधारण ही होंगी। बी एम डब्ल्यू या मर्क नहीं होंगी। सार्वजनिक तौर पर न्यायाधीश लोग अपनी तस्वीरों को लेकर काफ़ी सजग रहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं कि उनके भीतर जीवन का रस और रंग नहीं होता है। उनके शौक़ नहीं होते। ख़ूब पढ़ने से लेकर घूमने और न जाने क्या क्या। लेकिन वे किसी को पता नहीं चलने देते। यह सही भी है। वरना पता चल जाए कि प्रेमचंद को पसंद करते हैं तो वकील हर दूसरी दलील में प्रेमचंद का नाम लेने लगेगा।
इसलिए एकाध बार के लिए ऐसे दृश्य ग़ज़ब का उत्साह पैदा करते हैं। देखने वाला अपने हिसाब से कहने के लिए बाध्य होगा। जल्दी ही इतिहास से ऐसी और तस्वीरें आ जाएँगी लेकिन अपवाद होकर भी ये वाली तस्वीर अमर होगी। पिछले तीन साल में न्यायपालिका की तीन तस्वीरें अमरत्व को प्राप्त कर चुकी हैं। जब चार जज लॉन में आ गए प्रेस कांफ्रेंस करने। इन चार में से एक राज्य सभा चले गए। और ये तीसरी । इस तस्वीर की अपनी सत्ता है। बेतकल्लुफ़ होने की सत्ता। सत्ता होने की बेतक्कलुफ़ी।
बस मास्क पहन लेते तो अच्छा रहता। रूकी हुई बाइक पर हेल्मेट पहनने की बात ठीक नहीं। चलाने का प्रमाण नहीं है इसलिए हेल्मेट की बात अनुचित है। तस्वीर में जो बाइक है वो लिमिटेड एडिशन है। जब ये चीफ़ जस्टिस की है ही नहीं तो दाम सर्च करना ठीक नहीं लगता। वैसे इसकी क़ीमत 50 लाख तक हो सकती है। बेहतर है जिसकी है वहीं बताएँ। हो सकता है पचास हज़ार का डिस्काउंट भी मिला हो।
एक बार मैंने भी मर्सिडीज़ की सवारी की थी। दोस्त की नानी की थी। ग़ज़ब की कार है। जब से मॉडल टाउन में लंबर्गिनी वाला गाना सुना हूँ तब से इस कार में सवारी की तलब है।
किसी दोस्त की दादी के पास हो तो सूचित करें । मुझे मॉडल टाउन अपनी दोस्त से मिलने जाना है !

Ravish Kumar(ND TV)

क्या आप लोग जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा चीफ़ जस्टिस बोबडे साहब को बाइक बहुत पसंद है तो जिस बाइक पर चीफ़ साहब सवार हैं उसका रजिस्ट्रेशन नंबर CG07BP0015 है। यह बाइक रोहित सोनबाजी मुसाले के नाम पर रेजिस्टर्ड है। अब पूछेंगे कि ये रोहित कौन है?


ये रोहित नागपुर के भाजपा नेता सोनबा मुसाले का बेटा है।
और सोनबा मुसाले को 2014 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सौनेर से खड़ा किया था।
ये तो आपको पता ही होगा कि चीफ़ जस्टिस बोबडे साहब नागपुर के रहने वाले हैं।
और यह संयोग है कि नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय है। कहते हैं भाजपा का सुप्रीम कोर्ट ये मुख्यालय है। ख़ैर उस जगह का इन बातों से क्या लेना देना।
दुनिया बहुत छोटी है। अगर आप सेलिब्रिटी या वीआईपी हैं तो लोग आजकल फोटो खींच लेते हैं और बाकी लोग जानकारी जुटा लेते हैं। हमारा इरादा इसे तिल का ताड़ बनाना नहीं है बल्कि यह बताना है कि हमारे चीफ साहब की पसंद आला है। बाइक भी हर्ले डेविडसन है।
हालाँकि बाइक पसंद करना कोई गुनाह थोड़ी न है! आजकल तो लोग अपने शौक खुलकर बताते हैं।
हमें ऐसे चीफ जस्टिस पर गर्व है जो बाइक पसंद करते हैं,
अब चाइना -वाइना के चक्कर में या आड़ में हम जनता लोग अपनी पसंद की बाइक, घोड़ागाड़ी का आनंद भी न लें तो यह बहुत नाइंसाफ़ी है।
Lokendra Singh