सोमवार, 8 जून 2020
प्रगतिशील सोच की इस्लाम में जगह नहीं
इस्लाम से मुंह मोड़ने वाले मोहम्मद सैयद नार्थ अमेरिका में इस्लाम को छोड़ने वालों के संगठन एक्स मुस्लिम आफ नार्थ अमेरिका (ईएक्सएमएनए) के अध्यक्ष हैं. उनका कहना है कि इस्लाम को छोड़ने वालों में अधिकतर वो लोग हैं, जिन्होंने इस्लाम का अध्ययन किया है. वह इस बारे में बर्टेंड रसैल का बयान दोहराते हैं. रसैल ने कहा था कि इस्लाम का इलाज यही है कि कुरान और हदीस को कायदे से पढ़ लिया जाए. ईएक्सएमएनए ने ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन अभियान भी शुरू किया है. तमाम जगह होर्डिंग लगाए गए हैं कि अमेरिका में रहने वाले हर चौथे मुस्लिम ने इस्लाम को छोड़ दिया है.
ये मसला उतना सीधा नहीं है, जितना नजर आता है. इस्लाम मजहब को छोड़ने का विकल्प नहीं देता. वहां या तो मुसलमान हैं, या फिर आप नहीं हैं. मायने ये कि इस्लाम को छोड़ने का मतलब ये है कि ऐसे शख्स की हत्या कर देना वाजिब है. दो साल के अंदर 13 लोगों की हत्या मुस्लिम मजहब छोड़ने के कारण कर दी गई. दुनिया के तमाम इस्लामिक देश इस अभियान के कारण चिंता में हैं. इसकी नींव तो 2010 के शुरू में ही पड़ गई थी. लेकिन 2019 में इस अभियान ने आंधी का रूप ले लिया है. तलवार के दम पर दुनिया में फैलने वाले मजहब के लिए चिंता की बात ये भी है कि इस्लाम को छोड़ने वाले डर नहीं रहे हैं. वे ऑसम विदाउट अल्लाह लिखी टीशर्ट पहन रहे हैं. वे ट्विटर पर, फेसबुक पर बता रहे हैं कि वह कितना आजाद महसूस कर रहे हैं. यानी इस्लाम छोड़ने वालों की तादाद बढ़ रही है और खौफ कम हो रहा है. इस्लामिक देशों के अखबारों में तो इस अभियान के खिलाफ बड़े-बड़े लेख छप रहे हैं. तमाम आलिम और मौलवी ऐसे लोगों की हत्या कर देने की नसीहत दे रहे हैं. लेकिन डर कोई नहीं रहा
ईएक्सएमएनए ने इसी हफ्ते भारत के चार मुस्लिम लड़कों की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है. ये इनमें से दो हाथ में पेंसिल से लिखा प्लेकार्ड लिए हैं. जिस पर लिखा है ऑसम विदाउट अल्लाह. इसमें एक शख्स ने कुत्ते को गोद में लिया हुआ है और चुटकी ली है कि हम कुत्तों से भी प्यार करते हैं. गौरतलब है कि कुत्तों को लेकर इस्लाम में एतराज है.
अब तक के तमाम जिक्र को लेकर आप ये राय न बना लें कि यह सिर्फ अमेरिका या यूरोप के कुछ देशों में हो रहा है. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान हो या फिर शरिया से चलने वाले सूडान या इस्लामिक क्रांति वाला ईरान. तमाम देशों में युवाओं के बीच अल्लाह में अकीदा रखना बंद कर देना चलन बन गया है. अमेरिकी जरनल द न्यू रिपब्लिक ने 2015 में एक अध्ययन किया था. अंग्रेजी और अरबी में नास्तिक शब्द खोजने पर विभिन्न अरब देशों के 250 पेज और ग्रुप मिले. इनमें से कई की सदस्य संख्या तो दस हजार के पार थी. अब ऐसे पेज दस हजार से ज्यादा हैं. आप दुनिया के सबसे रूढ़ीवादी मुल्क का नाम लीजिए, आपको वहां अल्लाह में यकीन न रखने वालों का ग्रुप मिलेगा, मेंबर मिलेंगे, जो सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं. ये हम उन देशों की बात कर रहे हैं, जहां अल्लाह अस्तित्व को नकारने पर मौत की सजा का प्रावधान है. सऊदी अरब जैसे देश में इस्लाम और अल्लाह में यकीन न रखने वालों की संख्या बीस लाख तक पहुंच चुकी है.
इस्लाम के साथ जो हो रहा है, वह कैथोलिक चर्च के साथ हो चुका है. चर्च की रूढ़ीवादिता ने नए पंथों को जन्म दिया. कैथोलिक चर्च आज ईसाई धर्म का अकेला ठेकेदार नहीं रह गया है. इस्लाम में दिक्कत इससे भी बढ़कर है. पूरी दुनिया में कुल मुसलमानों में अस्सी फीसद सुन्नी और बीस फीसद शिया हैं. सुन्नी मुसलमानों में भी सबसे ज्यादा प्रभाव वहाबियों का है. मसलन बरेलवी सूफी परंपरा को मानते हैं, दहशतगर्दी को खारिज करते हैं. इसलिए वहाबी बरेलवियों के विरोधी हैं. अहमदिया मुसलमानों को मुसलमान मानने से ही इंकार कर दिया गया है. सऊदी अरब ने इनके हज करने पर पाबंदी लगा रखी है. पाकिस्तान में भी ये इस्लाम से खारिज हैं. इस्लाम हर खुलने वाली खिड़की को बंद कर देता है
प्रगतिशील सोच की इस्लाम में जगह नहीं
हर नए विचार, हर प्रगतिशील सोच को इस्लाम में जगह नहीं मिलती.इसी कट्टरपंथ, दहशतगर्दी, आदिम युगीन व्यवस्था के खिलाफ दुनिया में एक बयार चल पड़ी है. ये ऐसी सुनामी बन सकती है कि इस्लाम का रूप ही बदल जाए।
Dr. Bharat Bhushan
Haridwar (Uttar Pradesh)
Is India Boycotting Made in China? Is it Diplomacy?
कल ह्वेनसांग मिला दिल्ली में। अरे वही ह्वेनसांग जो कभी राजा हर्षवर्धन के ज़माने में आया था। बहुत खुश था दिल्ली आकर। बोला मेरा तो जन्म ही सफल हो गया। दोनों देशों में कोई ज्यादा फ़र्क नहीं है। मैंने पूछा कैसे तो बोला की -----
1. कल देखा की पूरा देश आंसू बहा रहा था एक हथिनी की मौत पर। अजीब लगा की भारत में मंत्री से लेकर संत्री तक सब एक जानवर की मौत पर दुखी हैं। हमारे यहां तो मोमोज बना के खा जाते। लेकिन फिर आज हिमाचल में एक गाय उसी प्रकार मरी तो कोई शोर नहीं हुआ। ना मंत्री कुछ बोला ना संत्री। मतलब इतना भी नहीं की राहुल गांधी भाई से सवाल ही पूछ लेते। पता किया तो पता चला कि सरकार इनकी अपनी है इसलिए सब चुप हैं। मैं इतना खुश हुआ की लगा जैसे मैं अपने ही देश में हूं और अब बस मस्त बीफ के मोमोज आते ही होंगे लाल चटनी के साथ। सुना है कि भारत दुनिया में विश्वगुरु है बीफ बेचने में ?
2. हमारे चीन में तो कोरोना से लड़ते लड़ते हजारों मर गए। देश में मातम हुआ। मरे आपके यहां भी हजारों लेकिन मातम ऐसा कोई सीन नहीं दिखा। उल्टे लोग तो ताली / थाली बजा रहे थे, दिए जलाकर जश्न मना रहे थे, फूल बरसा रहे थे। हमारे यहां मरने पर जश्न की कोई परंपरा नहीं है, उल्टे मातम छा जाता है। हम अभी भी पुराने ख्यालों वाले लोग हैं, जबकि आप सब किस्मत से न्यू इंडिया में हो। नए खयालात हैं
3. आपके महानायक अमिताभ बच्चन ने एक फोटो में दिखाया की अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत दिया जलाकर। मुझे विश्वास नहीं हुआ। अब पता लगा कि आप लोगों पर फ़र्क ही नहीं पड़ता। नोटबंदी में 100 से ज्यादा मरे। पैदल चलते मजदूर मरे। लेकिन आप लोगों की सेहत पर कोई फ़र्क नहीं पड़ा। आप लोगों ने अपनी चमड़ी काफी मोटी कर ली है। सरकार से सवाल आप भी नहीं पूछ सकते, हम भी नहीं। आपको भी "लोया" कर दिए जाने का डर है हमें भी। बिल्कुल अपना देश लगा।
अब ज्यादा हो गया था। मैंने झट से टोका की साहब मैंने तो फ़ेसबुक पर लिखा था इस बारे में। तो इस पर उनके जवाब ने मेरी बोलती ही बंद कर दी। बोले कि "ओहो फेसबुक। जब आप फेसबुक पर लिख रहे होते हैं तो हमारे यहां का नौजवान फैक्ट्री में प्रोडक्शन करके जीडीपी में योगदान दे रहा होता है। और जरा सोचना कि अगर उस समय फेसबुक होता तो गांधी गांधी नहीं बन पाता, भगत सिंह भगत सिंह नहीं होता। और आप आज़ाद नहीं होते। वैसे ज्यादा फर्क है नहीं। आप 2014 से वैसे भी आज़ाद कहां हो। कहने को लोकतंत्र है। सिर्फ कहने को।
मैंने निकल लेने में ही अपनी भलाई समझी। झकझोर गया था वो पुराना चीनी टूरिस्ट।
सच ही तो बोल रहा था!!!
Dr. Suraj Mandal
Delhi University
Senior Professor
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
Featured post
-
Hear from the heroes of the western front, who fought the toughest and bloodiest battle of Poonch. There was an anecdote from Maj Gen Satb...