बुधवार, 24 जून 2020
नक़ली वेंटिलेटर, पी एम केयर फंड ख़बर ही ग़ायब कर दो
तो यहाँ भी कोई खेल हो रहा है ? पी एम केयर फंड से जिस कंपनी से दस हज़ार वेंटिलेटर ख़रीदे जा रहे हैं वो उच्च क्षमता वाले वेंटिलेटर का विकल्प नहीं हो सकता है। बैक अप हो सकता है। एक्सपर्ट कमेटी ने अपने तरीक़े से एतराज़ ज़ाहिर कर दिया है लेकिन ये बैक अप वेंटिलेटर क्या होता है? क्या दस हज़ार बैक अप वेंटिलेटर की ज़रूरत है? या उच्च क्षमता वाले वेंटिलेटर की ज़रूरत है? हफपोस्ट के समर्थ बंसल और अमन सेठी की यह रिपोर्ट बताती है कि इस सिस्टम में किसी एतराज का कोई मतलब नहीं है। पारदर्शिता की इतनी कमी और अहंकार की इतनी अधिकता है कि सवाल पूछने पर संवाददाताओं को जवाब तक नहीं दिया जाता।
इसके पहले अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भी नक़ली वेंटिलेटर लगाए जाने का मामला सामने आया था। उस पर भी वही। ख़बर ही ग़ायब कर दो। समस्या का समाधान हो जाएगा।
Ravish Kumar (ND TV)democracy.news.service@gmail.com
बाबा रामदेव ने सर्दी-खांसी की दवा के लाइसेंस पर ही बनाई कोरोना की दवाई!'
- उत्तराखंड आयुर्वेद ड्रग्स लाइसेंस अथॉरिटी
कल आयुष मंत्रालय ने लाला रामदेव के दावे को खारिज किया और आज बाबा की घर की दूकान माने जाने वाली उत्तराखंड आयुर्वेद ड्रग्स लाइसेंस अथॉरिटी भी रामदेव के खिलाफ खड़ी नजर आई उसने कहा कि हमने बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि को कोरोना की दवा के लिए नहीं बल्कि इम्युनिटी बूस्टर और खांसी-जुकाम की दवा के लिए लाइसेंस जारी किया गया था। रावत ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से ही पता चला कि बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि द्वारा कोरोना की किसी दवा का दावा किया जा रहा है जबकि उन्हें इम्युनिटी बढ़ाने वाली और खांसी-जुकाम की दवा के लिए लाइसेंस जारी किया गया था। उत्तराखंड की आयुर्वेद ड्रग्स लाइसेंस अथॉरिटी ने अब बाबा को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
देखा आपने बिल गेट्स की ताकत को ?.........
COVID-19-कोरोना की एलोपैथ में कोई दवा नहीं है सिर्फ ट्रायल बेसिस
कोरोना की एलोपैथ में कोई दवा नहीं है सिर्फ ट्रायल बेसिस पर फ्लू और बुखार की दवाई दी जा रही हैं।इस बीच बाबा जी भी अपनी दवा लेकर आ गए हैं।
अच्छी बात है पर 100% का दावा अति उत्साह तो नहीं?
क्योंकि बाबा जी बाबा कम और व्यापारी अधिक हो चुके हैं और विकल्पहीनता की इस स्थिति का फायदा उठाने में वे भी पीछे नहीं रहना चाहते हों।बाकी एलोपैथ से कई गुना बेहतर आयुर्वेद है और यह दवा यदि एलोपैथ में उपलब्ध अन्य दवाओं के बराबर भी यदि कारगर होती है तो बड़ी बात होगी।रही बात 100% का दावा और ओवर कॉन्फिडेंस की तो ये तो उनकी पुरानी बीमारी है।
पतंजलि की बात करें तो इसके कुछ उत्पाद बढ़िया हैं तो बहुत उत्पाद घटिया भी हैं।अतः दवा और दावे का परिणामी निर्णय तो समय करेगा हम इस स्थिति में बस बेहतर की उम्मीद कर सकते हैं।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)
Featured post
-
Hear from the heroes of the western front, who fought the toughest and bloodiest battle of Poonch. There was an anecdote from Maj Gen Satb...