शुक्रवार, 24 जुलाई 2020

ख़ौफ़ शर्म-ओ-हया, अब सब दरकिनार है

पेड़ पौधे परिंदे, आदमी हो या जानवर
चढ़ा हर किसी पर, इश्क़ का ख़ुमार है
हवा-ओ-फ़िज़ा की, है बदली सी रंगत
धीमी धीमी सी जारी, बूंदों की बौछार है
चादर-ए-बादल पर हुई, है बिजली की कढ़ाई
आशिक़ बादल के ऊपर, सनम समंदर सवार है
अभी भी है क़ायम, ख़ाली इंद्रधनुष आसमां में
मगर तीर-ए-मोहब्बत, दिल-ओ-ज़हन के पार है
बदन तर बतर मगर, गला क्यूं ख़ुश्क है
निशानी है पक्की, मर्ज़ ख़ुमार-ए-इश्क़ है
मेरा दिल पे मेरे, ना रहा कोई अख़्तियार है
ख़ौफ़ शर्म-ओ-हया, अब सब दरकिनार है
~ दाऊद हसन

विश्व समाचार


अब मीडियो को लो, वेटर,
आज का समाचार कल की परम्परा है। काली घुनघुन करती
टाइपोग्राफीय गैलनों हेडलाइंस
टेलीप्रिंटर के तूफ़ानों क सामना कर
प्रतिदिन की
दैवी उदासी में आते हैं।
आक्रामक उद्दीपनों से खुरच कर और गिद्ध सूचनाओं से छलनी,
मेरे कान की लहूलुहान लोलकी संयत रहती है
वियतनाम से समाजवादी नारों तक
भारत में, नेगेटिव आयन से पोलिमर पानी तक
बहु-विवाह तक, पुरुष मात्र और आचार शास्त्री की
मूल भंगिमाओं तक। सूचनाएं शुक्राणुओं से उड़ती हैं
अंडाणुओं के बीच दिशाहीन, निषेचित करती पदार्थ और मन को।
क्या तुमने विश्व-व्यापी फ्लू के बारे में सुना है?
छींको, वेटर मीडिया सर्वप्यापी है
और वाइरस प्रतिरोधी
जीवन के उसी तर्क से।
नाश्ते पर हम में से हर एक व्यक्ति
मखमली गर्भ नाल से अपने गाल रगड़ता हुआ
एक मासूम भ्रूण है
जबकि वह भौंडी मां
दिन के उजालों के दु:स्वपनों की बाढ़ में
रेंग रही होती है
चमकती हुई सजाओं की तरफ़।
यह कविता मराठी भाषा के महान कवियों में एक दिलीप चित्रे की है। मैजिक मुहल्ला दो खंडों में छप कर आई है। वाणी प्रकाशन से। मैं चंद दिन पहले इस महान रचनाकार से परिचित हुआ है। नाम ही सुना इस किताब के साथ। एक परेशान दोपहर पढ़ने लगा। लगा कि इस दुनिया से जाने के बाद दिलीप चित्रे साहब मुझसे बातें करने की अधूरी ख़्वाहिश पूरी कर रहे हैं । दिवंगत कवि की कविताएं मुझसे बातें कर रही हैं। मैंने कइयों से कहा कि कमाल के कवि है। सब मुझसे पहले से उन्हें जानते थे। पढ़ चुके थे। महान मान चुके थे। उनके पास मानने को कुछ नया नहीं था। सिवाय उनके प्रति श्रद्धा के। यह भी बड़ी बात है एक कवि अपनी पहचान कितना स्थायी बना कर जाता है। जाने के बाद भी किसी को अपना बना लेता है।
Ravish Kumar 

भाजपा सांसद गौतम गंभीर के झूठ को बेनकाब करने के लिए गाज़ीपुर लेंडफिल साइड...

सुप्रीम कोर्ट को प्रशांत भूषण पर गुस्सा क्यों आता है?मानहानि के मुकदमे क...