मंगलवार, 7 जुलाई 2020
जातीय राजनीति का खटमल -विकास दुबे।
विकास दुबे ने सबसे पहले अपने गांव विकरू के पड़ोस में लगे गाँव दिब्बा निवादा के चौधरियों को मारा। पुलिस केस हुआ। चौबेपुर विधानसभा में ब्राह्मणों और पिछड़ों का दबदबा था। पिछड़ों की राजनीति को दबाने के लिए कांग्रेस के पूर्व विधायक नेकचंद पाण्डेय ने जाति भाई देख के विकास दुबे की मदद की। आज भी चौबेपुर की 48% आबादी सिड्यूल कास्ट है फिर भी नाम है #चौबेपुर। विधायक जी की सरपरस्ती में विकास दुबे रोज छोटी -मोटी मार-पीट, वसूली करने लगा तो नज़र पड़ी भाजपा नेता और विधायक हरिकिशन श्रीवास्तब की। इसके बाद तो विकास कांड करता, पुलिस को नेताओं के फोन आते और छोड़ दिया जाता। इसके बाद विकास का दायरा विकरू से शिवली तक बड़ गया। बिल्हौर में हत्या, कालेज के मैनेजर की हत्या और ऐसे कई कांड किये। 16 बीघा जमीन हड़पने के लिए बाबूराम की हत्या में नामदज हुआ, लेकिन पहुँच और आतंक इतना बढ़ गया कि FIR वापस ले ली गयी। शिवली में लल्लन वाजपेयी और विकास दुबे दोनों वसूली करते थे और पैसा बांटते थे। एक ही सिक्के के दो पहलू थे एक नेता और एक अपराधी। इसके बाद निकाय चुनाव आये और लल्लन भाजपा के सिम्बल से चुनाव लड़े और चेयर में बन गए। चेयरमैन की साख पे वसूली का धंधा बत्ता लगा रहा था तो विकास दुबे को रोकने की कोशिश की और यहाँ से झगड़ा शुरू हुआ।
1996 में हरिकिशन श्रीवास्तव बसपा में चले गए और विकास भी। भाजपा नेता संतोष शुक्ला उस समय चौबेपुर से विधायकी लड़ रहे थे और चुनाव का काम सम्हल रहा था लल्लन वाजपेयी इधर हरि किशन के लिए विकास दुबे था। दोनों आमने सामने आ गए। हरिकिशन चुनाव जीत के जब शिवली बाजार से विजय यात्रा निकाल रहे थे तो हमला हुआ इसमें लल्लन का नाम आया। इसके बाद लल्लन और उसके भाई पर गोलिया बरसै गयी जिसमें विकास का नाम आया। दोनों तरफ से गोलीबारी और FIRs हुईं। सन 2000 में राजनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी और संतोष शुक्ला को स्वतन्त्र राज्य मंत्री का दर्जा मिल गया। विकास दुबे ने लल्लन वाजपेयी के घर को साथियो के साथ घेर लिया। लल्लन ने संतोष शुक्ला को फोन किया की आज जिन्दा नहीं बचूगा। संतोष शुक्ला शिवली थाने पहुंचे ताकि पुलिस लेकर जाये लेकिन विकास दुबे अपने साथियो को लेके थाने पहुंचा और हमला बोल दिया। बकौल मनोज शुक्ला, पूरा थाना, SI, इस घटना के गवाह थे लेकिन एक ने भी कोर्ट में गवाही नहीं दी। इस घटना के बाद विकास चर्चित हो गया। 2002 में वापस बसपा की सरकार आयी और विकास ने भी राजनीति में हाथ आजमाया और जिला पंचायत चुनाव में सदस्य बन गया। विकास पर सांसद श्यामबिहारी मिस्र के भी मजबूत संबंध रहे। केबिनेट मंत्री प्रेमलता कटियार से भी विकास के गहरे सम्बन्ध बताये जाते हैँ। हालांकि वो मना करती रही। प्रेमलता के बेटे को जिला पंचायत का चुनाव विकास ने ही जितवाया था।
यहां तक कि बसपा से जुड़े एक पूर्व मंत्री (अब भाजपा से विधायक), और बसपा छोड़ कांग्रेस में गए एक पूर्व सांसद एक मामले में उसे पुलिस की हिरासत से छुड़ाने के लिए धरने पर बैठ गए थे। विकास ने आत्म समर्पण के लिए मायावती सरकार का इंतज़ार किया। सन 2017 के चुनावों में कई बसपा विधायक, नेता भाजपा में चले गए जिनसे विकास के गहरे सम्बन्ध हैँ। कानपुर दबिश में भी चौबेपुर SHO विनय तिवारी द्वारा मुखबिरी का आरोप है। तिवारी खुद दबिश में शामिल थे लेकिन आखिरी वक्त भाग गए थे। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
पहली बार मदद करने वाले नेकचंद पाण्डेय विधायक, बसपा के शतीश मिश्र, प्रेमलता कटियार, श्यामबिहारी मिश्र या फिर हाल ही में मदद करने वाले SHO तिवारी। राजनेताओं ने सिर्फ जातीय आधार पे अपने फायदे के लिए एक गुंडा तैयार किया जिसने उन्ही के जाति को भी नुकसान पहुँचाया।
#कालचक्र
साभार LakshmiPratap Singh
#कालचक्र
साभार LakshmiPratap Singh
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
Featured post
-
Hear from the heroes of the western front, who fought the toughest and bloodiest battle of Poonch. There was an anecdote from Maj Gen Satb...
