शनिवार, 6 जून 2020

one voice against racial hatred

American CEOs and business leaders have spoken in one voice against racial hatred. Some even have condemned President Trump's dirty politics of fanning the racial division long entrenched in US society. They have clearly drawn the line stating rules for their workplace and the values guiding a plural and democratic civil society.
From Apple, Google, Twitter, Intel, IBM, Microsoft to Ford Motors, Nike to Citi Group, Bank of America or Goldman Sachs, almost every big company in the USA took a public stand against racism and murder of George Floyd by the police.
But even after having gone through so many such examples over the years back here in India, not a single corporate CEO or business leader has had the guts to utter a word on a public issue. For people who don't have the strength to take a stand even when our economy is destroyed, society is falling apart and democratic institutions are being muzzled, I have no sympathies and I don't wish their business well.
I wish such opportunist and spineless corporates see their business die in red and rotting. I hope a new breed of business leaders come up who have the courage of conviction to speak when it matters the most. I want my country to have business leaders who also feel the pain of our society and are not detached from it. Because this is what makes one a true leader. On matters of principles, values, morality and public conscience, leaders don't wait for the best time or do a cost-benefit analysis before taking a position.

अनुपम | Anupam

WORLD CLASS App की सच्चाई दिल्ली मे CCOVID-19 लड़ने के लिए-आलका लंबा LIVE

शुक्रवार, 5 जून 2020

THOUGHTS ON THE WORLD ENVIRONMENT DAY.


In 1987 I was awarded the Ashoka Fellowship a global fellowship given to change-makers in society or are simply called Social Entrepreneurs. The Global Headquarters of the Ashoka Fellowship is in Washington, USA and it is named after Emperor Ashoka who gave up his greed for power and land and took to spreading love and harmony through Buddhism. Two other more well known fellow Ashoka Fellows are Arvind Kejriwal now CM of Delhi. He was awarded in 2004 for his work on empowering the Citizens through the RTI Act before he launched the Aam Admi Party. The other is Kailash Satyrathi who won the Nobel Peace Prize along with Yusuf Mallala of Pakistan for his work on the Rights of the Child, He was awarded in 2006.
I was awarded for my venture on protecting the environment by enticing the youths through Adventure programs.I was then the Hony. Secretary of the Manipur Mountaineering and Trekking Association (MMTA) and I used to call my boys and girls as Members of the "Yopak Lanmee" or the Hoe Army.We would carry Yopaks (hoes) along our treks and adventure programs.I never used to get angry when villagers would come and steal our tree saplings for my simple logic was that they would not only plant it but protect it too.
THEN IN 1994 Manipur was under President's Rule with the wizened late Lt.General V.K.Nayar as the Governor and I was his de-facto Aide de Camp (ADC) during his tenure. Then one fine evening we decided to plant trees not one thousand but over 1.5 lakhs of them. We chose the Singda Catchment area as the spot to be planted. Then he told me that we should plant it likE a Mine Laying Operation as during the war. So the 100 odd MMTA volunteers were divided into 10 Squads of ten each. The first squad would mark the spots, the second and third and fourth would dig the holes, the 5th would drop the saplings, the 6th would place them in the holes and the 7th would cover it with the earth. The 8th,9th, and 10th Squads would ferry water and water them.
The Irrigation Department provided the Dal and Chwaol (Rice and Lentils) and the Forest Department was supposed to supply the saplings. The problem began when after the 5th Day of operations the Forest Department ran out of tree saplings although on papers they were said to have produced lakhs of such saplings.
It was my duty to give him a daily briefing on the day's progress and in the evening sipping drinks when I reported the matter to him he called the Principal Chief Conservator of Forest and simply said: "so that Bastard was lying".
The matter soon reached the forest department that the Laat Saheb was indeed very angry and plans wee afoot to have him transferred to Patna. Anyway, the Forest Department pooled in all their resources and ferried saplings as far away as Jiribam and Ukhrul and Churachandpur and in the end, we managed to plant 1.67 Lakhs of trees.
Another difference was that I told him " Sir so far VIPs have always been planting trees in pre-dug holes and catching a water sprinkler for the photoshoot".But this time it is going to different you would have to dig the holes yourself and for every single hole, you dig I will dig 10 and handed over a Yopak to the Old Soldier. Without even thinking twice he took hold of it and started digging. Then I saw the Deputy Commissioner of the then undivided Senapati District laughing away in the vicinity. Then I shouted "Ho D.C come here can't you see the Governor digging and handed over a yotpak to him.he also reluctantly joined in the operation.
But I do not know as to how many of those trees are surviving till now for our's was just to plant them and thought that protecting them was the responsibility of the Forest Department. But planting 1.67 Lakhs of tree saplings in 30 days time was and I believe is still a national record through voluntary efforts.
Friends, it is alright for you to plant trees but more important is to nurture them and ensure their survival.
HAPPY ENVIRONMENT DAY friends around the Globe

YAMBEM LABA
Senior Journalist & Social Activist (Manipur Based)

The realities of India Industry or MSME. भारत की कारख़ाना व MSME का हकीकत...

543 सांसद भोजन की सब्सिडी ₹ 7400000005 साल में हाय और यह किसान को बोलते ...

जर्मनी ने बेरोज़गार होने से बचा लिया, अमरीका ने बेरोज़गार होने दिया, भारत ने राम भरोसे छोड़ दिया

जर्मनी ने बेरोज़गार होने से बचा लिया, अमरीका ने बेरोज़गार होने दिया, भारत ने राम भरोसे छोड़ दिया
महामारी एक है। जर्मनी और अमरीका एक नहीं हैं। रोज़गार और बेरोज़गारी को लेकर दोनों की नीति अलग है। जर्मनी ने सारे नियोक्ताओं यानि कंपनियों दफ्तरों और दुकानों के मालिकों से कहा कि उनके पे-रोल में जितने भी लोग हैं, उनसे सिर्फ एक फार्म भरवा लें। कोई प्रमाण पत्र नहीं। कोई लंबी-चौड़ी प्रक्रिया नहीं। सभी को जो वेतन मिल रहा था, उसका 60 से 87 प्रतिशत तक उनके खाते में जाने लगा। बेशक वेतन 100 फीसदी नहीं मिला लेकिन नौकरी जाने से तो अच्छा था कि 60 से 87 फीसदी पैसा मिले। ऐसा कर जर्मनी की सरकार ने लोगों को बेरोज़गार होने से बचा लिया। छंटनी ही नहीं हुई। जर्मनी में 1 करोड़ लोगों को इस स्कीम का लाभ मिला है।
इसलिए महामारी के महीनों में यानि मार्च और अप्रैल में जर्मनी में बेरोज़गारी की दर सिर्फ 5 प्रतिशत से बढ़कर 5.8 प्रतिशत हुई। अमरीका में बेरोज़गारी की दर 4.4 प्रतिशत से बढ़कर 14.7 प्रतिशत हो गई। जर्मनी ने इंतज़ार नहीं किया कि पहले लोगों को निकाला जाए फिर हम बेरोज़गारी भत्ता देंगे। जर्मनी की नीति थी कि किसी की नौकरी ही न जाए। एक बार कंपनी निकाल देती है तो वापस रखने में दिक्कत करती है। जर्मनी ने ऐसा कर कामगारों की मोलभाव शक्ति को भी बचा लिया। जब अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटेगी तो उनकी सैलरी वापस मिलने लगेगी। नौकरी से निकाल दिए जाते तो कंपनी दोबारा रखती नहीं या फिर वेतन बहुत घटा देती।
अमरीका ने तय किया जो बेरोज़गार हुए हैं उन्हें भत्ता मिलेगा। अमरीका में 4 करोड़ लोगों ने इस भत्ते के लिए आवेदन किया है। मिल भी रहा है। अमरीका में भी जर्मनी की नीति है लेकिन आधे मन से लागू है। अमरीका में बेरोज़गार होने पर आवेदन करना होता है। तब वहां केंद्र की तरफ से महामारी बेरोज़गारी भत्ता दिया जाता है। 600 डॉलर का। प्रो-पब्लिका ने एक महिला कामगार का उदाहरण देकर लिखा है कि जब उसने आवेदन किया तो उसका फार्म रिजेक्ट हो गया। बताया गया कि उसने लंबे समय तक काम नहीं किया है इसलिए योग्य नहीं है। बाद में उसे मिला लेकिन जो मिला वो आधे से कम था। अमरीका ने भत्ता तो दिया लेकिन सैलरी से कम दिया। जर्मनी से पूरी सैलरी नहीं दी लेकिन 60 से 87 प्रतिशत का भुगतान करा दिया। जर्मनी और अमरीका की तुलना का यह लेख मैंने प्रो-पब्लिका में पढ़ा जिसे एलेक मैक्गिल्स ने लिखा है।

भारत अकेला देश है जहां 10 करोड़ लोग बेरोज़गार हो गए। इनमें से करीब 2 करोड़ नियमित सैलरी वाले थे। एक आदमी के पीछे अगर आप 4 आदमी भी जोड़ लें तो इस हिसाब से 50 करोड़ की आबादी के पास आय नहीं है। फिर भी भारत में बेरोज़गारी की चर्चा नहीं है। मीडिया नहीं कर रहा है। मान सकता हूं। क्या लोग कर रहे हैं? इसलिए भारत में राजनीति करना सबसे आसान है। क्योंकि यही एक देश है जहां रोज़गार एक राजनीतिक मुद्दा नहीं है। लोग बात नहीं कर रहे हैं। भारत का युवा सिर्फ अपनी भर्ती परीक्षा की बात करता है। बेरोज़गारी और उससे संबंधित सबके लाभ की नीति पर बात नहीं करता है।
दो साल तक रोज़गार से संबंधित मसले में गहराई से डूबे रहने के बाद यह ज्ञान प्राप्त हुआ है। रोज़गार के प्रश्न को भारत के बेरोज़गार युवाओं ने ही ख़त्म कर दिया। इसलिए रोज़गार राजनीतिक मुद्दा बन ही नहीं सकता है। बनेगा भी तो बहुत आसानी से आरक्षण और आबादी का हवाला देकर इन्हें आपस में बांट दिया जाएगा। एक ज़िद की तरह वह आबादी और आरक्षण को दुश्मन मान बैठा है। वह अपने भीतर इन्हीं भ्रामक बातों लेकर अपना पोज़िशन तय करता रहता है और रोज़गार की राजनीति और नीति निर्माण की संभावनाओं को अपने ही पांव से रौंद डालता है।
आप इस युवा-समाज का कुछ नहीं कर सकते हैं। उसे जर्मनी और अमरीका का लाख उदाहरण दे दीजिए वह लौट कर इसी कुएं में तैरने लगेगा। युवा स्वीकार नहीं करेगा लेकिन उसकी सोच की बुनियाद में सीमेंट कम, रेत ज्यादा है। यह रेत भ्रामक बातों की है। नेता रेत भर देता है। युवा व्यवस्था और नीति को बेरोज़गारी का कारण नहीं मानता है। बाकी सबको मानता है। इसलिए बेरोज़गार युवा सिर्फ बेरोज़गार युवा नहीं हैं। उनके भीतर जाति और धर्म की राजनीति को लेकर एक गहरी फॉल्ट लाइन( विभाजक रेखाएँ) बनी हुई है। इसके कारण आप इस युवा से किसी नए की उम्मीद ही नहीं कर सकते। हर बहस आपको उसी फाल्ट लाइन में ले जाएगी। उसी फाल्ट लाइन पर दम तोड़ देगी।
बेरोज़गारी को लेकर हमारा युवा इतना गंभीर है कि वह इस मसले पर छपे लेखों को भी गंभीरता से नहीं पढ़ता है। उसे सिर्फ अपनी कहने की जल्दी होती है। मेरा हो जाए। मैं समझता हूं। लेकिन उससे भी तो हल नहीं निकल रहा है। युवा किसी से उम्मीद पाल लेगा लेकिन रोज़गार को लेकर राजनीतिक समझ के विस्तार और निर्माण की जटिल प्रक्रियाओं से नहीं गुज़रेगा। व्हाट्स एप यूनिवर्सिटी और गोदी मीडिया का ग्राहक हो चुका है। उसे खाद-पानी क नाम पर टीवी की डिबेट और टिक-टाक का भौंडापन भा रहा है।
उसे यह याद रखना होगा कि उसकी समस्या सिर्फ उसकी भर्ती परीक्षा का परिणाम आने से खत्म नहीं हो जाता है। उसे रोज़गार को राजनीति के केंद्र में लाने के लिए खुद को बदलना होगा। अपने लिए ही नहीं, सबके लिए। नीतियों को लेकर पढ़ना होगा। उनके बारे में समझ विकसित करनी होगी। उनके बारे में बहस करनी होगी। तब जाकर एक राजनीतिक मुद्दा बनेगा। एक दम से आग-बबूला होकर सड़क पर आने से भी कुछ नहीं होता है। हिंसा और आक्रोश समाधान नहीं है। समाधान है विचार। प्रश्न। बहस। भागीदारी। जय हिन्द।

रविश कुमार  N D TV

Adesh Kumar Gupta is officially taking charge as the State President of ...