शनिवार, 27 जून 2020

प्रधानमंत्री पाकिस्तान के नवाब शरीफ को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए जा सकते हैं और अनपढ़ गंवार के इशारे कठपूतली बने हुए भक्तगणो में पाकिस्तान मुद्दे से जनसमुदायके बीच अनावश्यक मुद्दे पर राजनीति करने के लिए कहा जाता रहा है!


👉हिन्दुत्व के प्रचारक अयोध्या मुद्दे पर राजनीति करने में अव्वल दर्जे के सत्ताप्रेमी मोदी-शाह युक्त भाजपा के प्रधानमंत्री कभी भी अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में माथा टेकने पहुंचे नहीं है मगर पाकिस्तान में जाकर नवाब शरीफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने में अव्वल दर्जे के सत्ताप्रेमी झूठ के बादशाह हैं!
👉भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री के छ साल के कार्यकाल के दौरान विदेशी दौरों पर हुए खर्च का ब्योरा देखा जाए तो मई 2014 से प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके अब तक के विदेश दौरे पर भारतीय जनता जनार्दन को बेरोजगारी का उपाय करने हेतु असंभव सपने दिखाकर ही विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए उनके गुलाम समाचार मीडिया चेनल पर बहेतरीन तरीके से सच्चाई को दफन और झूठ को मख्खन लगाते हुए प्रधानमंत्री की विदेशी यात्रासे भारत सरकार की तिजोरी भरने की बजाय असलियत में खाली करते हुए करीबन 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा ही खर्च किया गया हैं!
👉चोकीदार और तडीपार युक्त भाजपा सरकारके छ साल के कार्यकालमें ही 6245.73 करोड़ रुपये विज्ञापन पर ख़र्च कर चुकी हैं और तो और एक मुर्ति बनाने पर किए 3000 हजार करोड़ खर्च करने बाद काफी हद तक अनावश्यक पब्लीसिटी से उपलब्धि के रूप में बढ़ावा दिया गया है!
👉 छ सालों बाद भी भारतको इस आपातकाल से बचाने के लिए "मनरेगा"से रोजगार दिया जा रहां है?इतना ही नहीं यह सरकार भारत की अर्थव्यवस्था को आज तक सबसे मजबूत बताती थी लेकिन कामयाबी इसका तब पता चला जब कोरोना काल के पहले दिनसे स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बजाय भाजपा सरकार चंदा मांगने लगी!आपातकाल के एक महीने में ही बिना चंदे के नहीं चल पाई भाजपा सरकार की अर्थव्यवस्था!
👉 स्वदेशी की झूठी रट लगाकर स्वदेशी सरकारी कम्पनियों को निलाम कर दिए दो करोड़ नौकरी हर साल देने का दावा करने वाले देश के करोड़ों युवाओं को उल्टा बेरोजगार कर दिए तो गरीब - मजदूरों की बात कैसे करेंगे?आप समझदार हैं!इसके अलावा हर विषय पर हिंदू-मुस्लिम करने की कामयाबी भी इस दौरान भाजपा सरकार की रहीं है जिनके आधारकार्ड भारतीय मीडिया हाउस निरंतर शासन और प्रशासनकी भक्ति में पूर्णतःलीन हो चुका है!
👉अगर आपको लगता है इस दौरान कोई केन्द्रीय युनिवर्सिटी, कालेज अस्पताल रिसर्च सेंटर आदि का निर्माण हुआ हो तो सादर अवगत कराने की कृपा करें! वर्तमान परिस्थितियोंमें अन्ना हजारे के आंदोलन में शामिल हुए थे वह मोदी-शाह युक्त इशारे पर कठपूतली बने हुए बाबा रामदेवने पतंजलि योगपीठ ट्रस्टका विकास करने में कोई कसर बाकी रखी नहीं है भाजपा सरकारकी छत्रछायामें गुजरातमें मुनाफा कमानेकी तरकीबमें योगअभ्यास विषय पर प्रादेशिक भाजपा सरकारके सहारे मनचाही प्रणालीको अमलीजामा पहनाया और योगअभ्यास पर जनमानससे मुनाफा ही बेहतरीन तरीके कमाया साथ साथ जगह जगह पतंजलि स्टोर खुल चूके हैं जिसमें मरीजोंको स्वस्थ करने की बजाय उनकी जेब से कितने रूपए निकाल सकते हैं वह तरकीब में मोदी-शाह युक्त इशारे पर कठपूतली बने हुए भक्तगणोमें सामिल बाबा रामदेव श्रीश्री रविशंकर (गंगा नदी याद करें) और भी कहे जानेवाले संत महात्मा भितरी भितर मुनाफा कमाने की तरकीब में अव्वल दर्जे के सत्ताप्रेमी मोदी-शाह युक्त इशारे पर कठपूतली बने हुए हैं इसमें संदेह?
अब की बार जन की बात
मोदी-शाह मुक्त बनाऐ भारत
गजानंद रामटेकर अहमदावाद

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह में गर्भवती संवासिनियों पर टिप्पणी करने के मामले में बाल संरक्षण आयोग के नोटिस का कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर जवाब दिया है।


प्रियंका गांधी ने लिखा 'जो भी कार्रवाई करना चाहते हैं, बेशक करें, मैं सच्चाई सामने रखती रहूंगी, मैं इंदिरा गांधी की पोती हूं, कुछ विपक्ष के नेताओं की तरह भाजपा की अघोषित प्रवक्ता नहीं।'
.. जो भी कार्रवाई करना चाहते हैं, बेशक करें। मैं सच्चाई सामने रखती रहूँगी। मैं इंदिरा गांधी की पोती हूँ, कुछ विपक्ष के नेताओं की तरह भाजपा की अघोषित प्रवक्ता नहीं।..2/2 — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 26, 2020
बता दें कानपुर के स्वरूप नगर स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह में गर्भवती संवासिनियों पर टिप्पणी करने के मामले में बाल संरक्षण आयोग ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में उनसे 3 दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया था। अन्यथा अपने कहे गए पर उनसे माफी मांगने को कहा गया था।
प्रियंका गांधी ने इस मामले में फेसबुक पर पोस्ट कर कहा था कि 'कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह में 57 बच्चियों को कोरोना की जांच होने के बाद एक तथ्य आया कि, दो गर्भवती और एक एड्स पॉजिटिव है। मुजफ्फरपुर (बिहार) के बालिका गृह का पूरा किस्सा देश के सामने है। यूपी में भी देवरिया से ऐसा मामला सामने आ चुका है। ऐसे में पुनः इस तरह की घटना सामने आना दिखाता है कि जांचों के नाम पर सब कुछ दबा दिया जाता है लेकिन सरकारी बाल संरक्षण गृहों में बहुत ही अमानवीय घटनाएं घट रही हैं।'
मैं सुनील वरुण प्रियंका जी के साथ हूँ और आप 🤔
Varun Sunil

अर्थ और राजनीति की गहरी समझ के लिए ऑनिन को पढ़ना चाहिए। इस वक्त भी देश की राजनीति एक नया आकार ले रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने समाज की जिस निचली ज़मीन पर अपना आधार बनाया है उसे और मज़बूत किया है। बाक़ी दल ट्विटर ही खेलते रह गए। रह जाएँगे।


मिडिल क्लास के बच्चे ( लड़कियाँ- लड़के ) महँगी शिक्षक दांव लगा कर बेरोज़गार हैं। लाखों युवाओं को सरकारी भर्तियों में तड़पने के लिए छोड़ दिया गया है। अहंकार इतना है कि लोक सभा चुनाव के समय निकाली गई रेलवे की भर्ती अभी तक पूरी नहीं हुई है। युवा नौकरी पास कर ज्वाइनिंग के लिए महीनों से इंतज़ार कर रहा हैं। लोको पायलट की अभी तक ज्वाइनिंग पूरी नहीं हुई है। इस अहंकार का आधार ये है कि ये युवा मुसलमानों के खिलाफ नफ़रत के कारण वोट देंगे ही। राष्ट्रवाद के नाम पर फ़र्ज़ी मुद्दे आते रहेंगे। एक तबलीग के फ़र्ज़ी मसले से कोरोना का माहौल बदल गया। राजनीति समझ गई है कि इसे सिर्फ़ झूठ और मीम चाहिए। वो दे दो।
लेकिन क्या यह दावा सही होगा?
सरकार जानती हैं कि ये सबका बेरोज़गारी की बात करेगा। वो इस युवा का न तो सामना करना चाहती है और न ढोना चाहती है। इसलिए कोचिंग पुत्रों के दिन मुश्किल भरे होंगे।
क्या इसी भरपाई के लिए सड़क निर्माण में लगे सारे मज़दूरों को रोज़गार में गिना जा रहा है। ये रोज़गार तो है लेकिन यही सारा रोज़गार नहीं है। रोज़गार की दूसरी श्रेणियों की बात क्यों नहीं हो रही है ?
क्या मिडिल क्लास को छोड़ कर साठ करोड़ ग़रीबों पर मोदी की राजनीति का यह गाँव उन्हें राजनीति में अक्षय होने का वरदान दिला देगा ? चुनावी जीत यही कहती है। आगे रहेगी या नहीं, आगे देखेंगे।
मज़दूरों की भलाई हो समाज और अर्थव्यवस्था के लिए इससे अच्छी बात क्या हो सकती है मगर इस भलाई के नाम की राजनीति उनके हाथ में बस इतना ही रखना चाहती है कि उन्हें लगे कि ज़िंदा तो हैं। कोई दाता है।
भाग्य विधाता कहाँ है ?
Ravish Kumar (ND TV)
Modi govt has focused entirely on maintaining a basic subsistence economy in India’s villages. But, this could spell trouble for India’s middle class. My latest column in today’s Tribune :
https://www.tribuneindia.com/…/govts-rural-focus-could-hit-…
TRIBUNEINDIA.COM
This is a crucial moment for Modinomics. Till now, government schemes have been used to help the poorest of the poor survive, even when they do not have any regular source of income. The middle class has continued to back the PM, hoping his policies will yield dividends. The industrial recession has...

प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार यूपी में 15 करोड़ ग़रीबों को भोजन कराया गया । क्या यूपी की 23 करोड़ की आबादी में 15 करोड़ ग़रीब हैं? उनके ट्विट के स्क्रीन शाट्स देखें



क़रीब सवा तीन करोड़ ग़रीब महिलाओं के जन-धन खाते में 5000 करोड़ रुपये जमा कराए गए।
क्या प्रधानमंत्री के इस कथन में कुछ गड़बड़ है ?
यूपी की आबादी 23 करोड़ है।
प्र म मोदी के अनुसार 15 करोड़ ग़रीबों को खाना खिलाया।
क्या यूपी की पचास फ़ीसदी से अधिक आबादी ग़रीब हैं ?
15 करोड़ ग़रीब है तो सिर्फ़ सवा तीन करोड़ के खाते में ही मदद राशि पहुँची है।
तीन करोड़ महिलाओं के खातों के ज़रिए इन 15 करोड़ घरों में कुछ पैसा तो पहुँचा है। तीन किश्तों में।
यूपी में 6.54 करोड़ जन-धन खाता है। इस संख्या को दो तरह से देखें।
15 करोड़ ग़रीबों में से पचास फ़ीसदी से भी कम का जन-धन खाता है।
फिर भी महिला और पुरुष दोनों के खाते में पैसा जाता तो हर परिवार के दो लोगों के खाते में जा सकता था। इसलिए एक वर्ग को चुना गया होगा।

यूपी सरकार के ट्विट देखता रहता हूँ। तालाबंदी के दौर में राज्य सरकार और स्वयंसेवी संगठनों के किचन से रोज़ 12-15 लाख फ़ूड पैकेट्स बाँटे जाने का आँकड़ा होता था।
क्या रोज़ का आँकड़ा जोड़ कर 15 करोड़ की संख्या बनाई गई ?
या इसमें उन सभी सदस्यों को गिना गया है जिनके मुखिया को राशन मिला है ? शायद। कितने लोगों को राशन दिया गया वो देखना रहा।
प्रधानमंत्री ने कहा है। वे तो मेरी तरह गणित में कमज़ोर नहीं हो सकते।
Ravish Kumar (ND TV)

शुक्रवार, 26 जून 2020

यह सर्वमान्य है कि डाॅ. आंबेडकर (14 अप्रैल 1890 – 6 दिसंबर 1956) ने भारत के दलितों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया था और इस दिशा में उन्होंने जो काम किए, वे मील के पत्थर साबित हुए हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने देश के अन्य वंचित तबकों के लिए जो काम किए, वे भी कम उल्लेखनीय नहीं हैं। आज के अन्य पिछड़ा वर्ग के विशेष संदर्भ में आंबेडकर द्वारा किए गए कामों तथा इस सामाजिक वर्ग के अंतर्गत आने वाली जातियों के लोगों से उनके रिश्ते को देखने पर उनके व्यक्तित्व के कई नए आयाम खुलते दिखते हैं।


डाॅ. आंबेडकर ने अपने जीवन में तीन महापुरुषों को गुरु माना है। महात्मा बुद्ध, कबीर एवं जोतीराव फुले। इन तीनों में से कोई अनुसूचित जाति के नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि डाॅ. आंबेडकर गैर ब्राह्मण आंदोलन की उपज हैं। इनकी विचारधारा महात्मा बुद्ध, पेरियार, शाहुजी महाराज, नारायण गुरु, जोतीराव फुले, सावित्रीबाई फुले एवं संत गाडगे से मिलती-जुलती है। डाॅ. आंबेडकर को जिन राजाओं/सामंतों ने आर्थिक सहयोग दिया था, वे सभी पिछड़े वर्ग के थे। मसलन, बड़ौदा के महाराजा सयाजी राव गायकवाड़ एवं कोल्हापुर के नरेश शाहूजी महाराज।
अन्य पिछड़ा वर्ग की शब्दावली मंडल आयोग की अवधारणा है। मंडल कमीशन ने 3,743 जातियों को पिछड़ा वर्ग में शामिल किया है। मंडल आयोग ने मुस्लिम समाज के 80 पेशेवर समूहों को भी पिछड़ा माना है। पीपुल ऑफ इंडिया प्रोजेक्ट (डाॅ. के.एस. सिंह) के अनुसार, भारत में कुल 584 मुस्लिम जातियां पेशेवर हैं। डाॅ. आंबेडकर ने पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए संविधान में धारा-340 का प्रावधान किया। इस धारा के अनुसार, सरकार को पिछड़े वर्ग को चिह्नित करने के लिए एक आयोग गठित करने का अधिकार है। पिछड़े वर्ग की पहचान के लिए संविधान लागू होने के एक साल के अन्दर ही पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन करना था। जब आयोग का गठन नहीं हुआ, तो आंबेडकर को निराशा हाथ लगी और उन्होंने अपने त्याग-पत्र में इस बात का उल्लेख भी किया। डाॅ. आंबेडकर ने उस समय पिछड़े वर्ग के अधिकार की बात की, जिस समय पिछड़े वर्ग के लोग अपने अधिकारों के बारे में पूर्णतः अंजान थे। आजादी के बाद लोगों को वोट का अधिकार मिला। उसके बाद पिछड़े वर्गों में धीरे-धीरे चेतना आने लगी। उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्ग के लोगों ने अर्जक संघ का गठन किया। अर्जक संघ ने महात्मा बुद्ध और डाॅ. आंबेडकर के विचारों को बढ़ाने का काम किया।
‘एक वोट-एक मूल्य’ की कीमत को कांग्रेसियों, समाजवादियों एवं वामपंथियों ने पहचाना। समाजवादियों ने नारा लगाया था- ‘संसोपा ने बांधी गांठ – पिछड़े पावें सौ में साठ’।
Vijay Bahadur

गुरुवार, 25 जून 2020

सेना की तरफ से बयान अलग होता है!
विदेशमंत्री कुछ अलग कहते है!
रक्षामंत्री का बयान अलग होता है!
प्रधानमंत्री तो न बोले तो ही सही!
भारतीय मीडिया तो ऐसा लगता है खुद ही कंफ्यूज हो गया है कि छापे तो छापे क्या?बोले तो बोले क्या?
पूरा देश कंफ्यूज कर दिया।किसी को कुछ पता नहीं है कि आखिर हो क्या रहा है?
पुलवामा हुआ और सर्जिकल स्ट्राइक कर दी!अभिनंदन पकड़ा गया।जब छोड़ा गया तो ऐसे स्वागत हुआ जैसे इस्लामाबाद फतेह करके तिरंगा लहरा कर आये हो!
10 जवान चीन के कब्जे में थे मगर देश को बताया तक नहीं गया।अब चीन ने छोड़ा है तो उनका जिक्र तक नहीं किया जा रहा है!इनका भी अभिनंदन करो भाई समान हालातों से गुजरकर आये है!
पता नहीं गलवान घाटी को प्रधानमंत्री चीन को सौंप चुके है ताकि यह दावा कर सके कि भारतीय सीमा में न कोई घुसा और न किसी का कब्जा है!
अगर गलवान घाटी भारत के कब्जे में है कल सुबह योगदिवस पर मोदीजी को वहीं योग करके देश को बताना चाहिए!खुद नहीं जा सके तो कम से कम संबित पात्रा को ही भेज दीजिये!
सरकार देश को गुमराह कर रही है!सवाल पूछने वालों को अंधभक्त देशद्रोही व चीन समर्थक बता रहे है!भटके हुए बाबा को समर्थन सबका चाहिए!

मानवता पार्टी इंसानियत

Tamenglong raises Rs 20.7 lakh in 24 hours to buy TrueNat machine. #Tamenglong has booked a four slot TrueNat machine from the public donations apart from another #TrueNat machine which is being provided by the state government.


The people of Tamenglong have proved that battles can be won through unity by raising a sum of Rs 20,72,000 in the past 24 hours and placing the order to buy a four-slot TrueNat testing machine, under the leadership of the deputy commissioner Tamenglong #Armstrong Pame.
Donations poured in within the first 20 hours and it is going on in an outstanding manner to purchase what can be considered as the most essential equipment during the #pandemic.
The TrueNat machine with four slots and 500 testing kits can give 76 test results in a day.
Deputy commissioner Tamenglong Armstrong Pame told the #ImphalFreePress that on behalf of the District Task Force, he thanked the government for providing a TrueNat machine.
He said that the government is consulting with the district administration Tamenglong concerning the location to install the TrueNat machine, adding that the machine for Tamenglong is being placed in Imphal at present.
Concerning the TrueNat machine which has been ordered, Pame expressed, "The people here are very generous and came forward to procure another TrueNat machine. We had raised enough funds of Rs. 20,72,000 within the past 24 hours. I thank everyone who contributed towards procuring the TrueNat machine"
With these two TrueNat machines, the DC hoped that health infrastructure will surely be enhanced.
Meanwhile, Chief Medical Officer, Tamenglong Dr Chambo Gonmei said that people here are cooperative and supportive to procure the TrueNat machine. Health department has also donated Rs 2 lakh for procuring the machine.
He said that testing is mandatory since #COVID19 positive cases are increasing and conditions of the roads connecting Tamenglong being poor. It is not feasible to transport the swabs samples due to bad weather and the dilapidated condition of the roads, he said.
Source: Imphal Free Press