मंगलवार, 30 जून 2020

भाई ने तेजाब से जला दिया था चेहरा, फिर भी BF ने कहा" - ‘प्यार तुमसे करता हूं तुम्हारे चेहरे से नहीं'


शादी से 15 रोज पहले ललिता के चेहरे पर उसी के भाई ने एसिड फेंक दिया। शादी टूट गई। ललिता का घर छूटा। शहर छूटा। चेहरा और पहचान बदल गई। ज्यादातर वक्त अस्पताल में बिताती ललिता की जिंदगी ने दोबारा यू-टर्न लिया। एक रॉन्ग नंबर ने उन्हें रवि शंकर से मिलाया और आज वे दोनों साथ हैं। आइए जानिए लड़की की कहानी लड़की की जुबानी ।
मैंने गलती से उसका नंबर डायल किया। 15 दिनों बाद एक कॉल आया। ये वही Wrong number था। उसने गलती से फोन नहीं किया था। हमारी बात होने लगी। मैंने उसे एसिड अटैक के बारे में बताया। बताया कि मेरी 17 बार सर्जरी हो चुकी है और भी कई बाकी हैं। बताया कि चेहरा देखकर वो मुझसे प्यार नहीं कर सकेगा। उसने सारी दलीलें खारिज कर दीं। अब हम तमाम उम्र के लिए साथ हैं।
साल 2012 की बात है। तब मैं आजमगढ़ अपने एक कजिन की शादी में गई हुई थी। शादियों का माहौल। दुपट्टा खोंसकर घर के काम निबटाती। बड़ी लड़की होने के नाते काफी सारी जिम्मेदारियां थीं। एक रोज ऐसे ही काम करते हुए मैंने देखा कि मेरा छोटा भाई और एक कजिन की बहस हो रही है। बहस हाथापाई में बदल गई। मैं काम में उलझी हुई थी लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि मुझे दखल देना पड़ा। मैंने दोनों को रोका। नहीं रुके तो एक-एक थप्पड़ जमा दिया। वो मेरे भाई थे। बड़ी बहन के नाते मुझे इसमें कुछ अजीब नहीं लगा। वो शादी तो हो गई लेकिन मेरी जिंदगी बदल गई। पांच महीने बाद मेरी शादी होनी थी लेकिन शादी के ठीक 15 दिनों पहले उसी कजिन ने मुझपर एसिड फेंक दिया। ये उस थप्पड़ का बदला था।
मेरा चेहरा पिघल रहा था। जलन के अलावा भीतर कोई अहसास बाकी नहीं था। मुझे अस्पताल ले जाया गया। महीनों अस्पताल में रही। कुछ वक्त पहले एक से दूसरी शादी के बीच मोहरे के फूल सी महमहाती। अब अस्पताल में मुझसे ऐसी गंध आती कि खुद भी बर्दाश्त नहीं कर पाती थी। छुट्टी मिला तो सबसे पहले अपना चेहरा देखा। वो चेहरा, जो बचपन से मेरी पहचान था, वो जा चुका था। हादसे के बाद मैं पहली बार फूट-फूटकर रोई। अब मैं कोई और ही ललिता हो चुकी थी।
गांव में इस पहचान के साथ जीना मुश्किल हो गया तो मुंबई आ गई। जान-पहचान वालों की मदद से गुजारे लायक काम मिला। काम तो मैं कर पाती थी लेकिन रोज आते-जाते लोगों की निगाहों का सामना करना सबसे मुश्किल था। हर कोई मुझे देखता और मैं सोचती कि मैं कहां गड़ जाऊं।
काम के सिलसिले में एक बार फोन कर रही थी कि एक रॉन्ग नंबर डायल हो गया। हमारी बात मिनटभर भी नहीं हुई। बात आई-गई हो गई। थोड़े दिनों बाद रात में मेरे पास एक फोन आया। आवाज जानी-पहचानी लगी। ये वही रॉन्ग नंबर था। उसने अपना नाम रवि शंकर सिंह बताया। उसने गलती से फोन नहीं किया था। मुझे अजीब लगा। मैंने फोन रख दिया। वैसे भी अपनी ही जिंदगी में इतनी झंझटें थीं। अगले दिन फिर उसका फोन आया। उसके अगले दिन फिर। वो रोज मुझसे बात करने की कोशिश करता। मैं भी बात करने लगी। वो इतना भला था कि मुझे अच्छा लगने लगा। इससे पहले कि वो भी मुझसे दिल जोड़ लेता, मैंने उसे अपनी हकीकत बता दी। मैंने बताया कि मेरा चेहरा बुरी तरह से जला हुआ है और ये कि मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगेगा अगर वो मुझसे बात करना बंद कर दे। उसने सारी बातें सुन लीं। फोन रखने के बाद मैं सिसक रही थी। मैं उसे पसंद करने लगी थी और मेरे चेहरे की वजह से वो अब मुझसे कभी बात नहीं करने वाला था।
अगली सुबह उसी वक्त उसका फोन आया। वो शांत था। मैं बदहवासी से भरी हुई। कुछ दिनों बाद उसने मुझे प्रपोज कर दिया। मैंने समझाया कि बिना चेहरे की लड़की के साथ तो प्यार किया जा सकता है लेकिन जले हुए चेहरे की लड़की से नहीं। बदले में सुना कि वो मुझसे प्यार करता है, मेरे चेहरे से नहीं। ढेरों ऐसे रिश्ते होते हैं जो खूबसूरत चेहरों के कारण जुड़ते हैं और वक्त के साथ खत्म हो जाते हैं। उसे मेरी आवाज, मेरे दिल और मेरी जिंदादिली से प्यार था। मैंने हां कर दी।
अब हम शादीशुदा हैं। मेरे पिछले घर में कोई आईना नहीं था क्योंकि परिवार को लगता था कि मैं चेहरा देखकर तकलीफ में आ जाऊंगी। नए घर में हमने आदमकद आईने लगवाए हैं। हम एकसाथ आईना देखते हैं। प्यार की खूबसूरती ने मेरे सारे जख्म भर दिए हैं।

सोमवार, 29 जून 2020

एक #सैनिक की पीड़ा को #राजनीतिक लोग कभी नहीं समझ पाएंगे सैनिक क्या है इस बात को एक छोटी सी कविता से शुरू करता हूं; किसी #गजरे की खुशबु को महकता छोड़ आया हूँ, मेरी नन्ही-सी #चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूँ, मुझे छाती से अपनी तू लगा लेना ऐ #भारत माँ, मैं अपनी #माँ की बाहों को तरसता छोड़ आया हूँ..!!



राजनीतिक लोग सिर्फ सैनिक की शहादत का फायदा उठाना जानते हैं। दूसरी तरफ यह इतने निष्ठुर हो जाते हैं कि भारत-चीन सीमा पर भारत माता की रक्षा के लिये अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद कुंदन कुमार के परिवार से अंतिम संस्कार के इंतज़ाम में लगे टेंट आदि का पैसा भी माँग लेते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की एक बात से मैं बिल्कुल सहमत हूं जब 2013 में अपने एक भाषण में उन्होंने कहा था; "देश संकटो के बीच खड़ा है। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। चीन आँख दिखा रहा है, हमारी जमीन में घुस रहा है। इतना ही नहीं देश के जवानों को शहीद भी किया है। अभी पड़ोसी देश हमें परेशान कर रहे है, इसमें सेना की कमजोरी नहीं हैं। मित्रों, समस्या सीमा पर नहीं दिल्ली में है।"
समस्या आज भी दिल्ली में ही है। कुछ भी नहीं बदला है बल्कि हालात और खराब हुए हैं। आज नेपाल भी चीन जैसी हरकतें कर रहा है। पहली बार सीमा पर नेपाल ने अपनी फौज लगाई है। दिल्ली की आंखें लाल नहीं हो रही है। भूटान भी आंखें दिखा रहा है। दिल्ली बोल रही है, 'करारा जवाब दिया'। लेकिन वह करारा जवाब किसको दिया और कैसे दिया यह किसी को नहीं मालूम है।
सीमा पर सैनिक जान से हाथ धो रहे हैं और दिल्ली जिम्मेदारियों से हाथ धो रही है।
एक सैनिक भारत मां का सच्चा सेवक है और राजनेता रिश्वत और छल बल पर खड़े हैं।
राजनेता बेशर्मी की हद तक जाकर सैन्य अभियानों का श्रेय ले लेते हैं। यहां तक की वह भारतीय सशस्त्र सेना को "मोदी जी की सेना" बताने से भी नहीं हिचकते।
सीमा पर सैनिक अपना सर्वोच्च बलिदान देता है और दूसरी तरफ बेशर्म राजनेता सिर्फ झूठ और झूठ बोलते हैं। दुश्मन देशों से दोस्ती निभाते हैं, वहां की यात्राएं करते हैं, उनकी दोस्ती का दंभ भरते हैं।
सैनिक अपनी मातृभूमि को बचाने के लिए विपरीत परिस्थितियों में दिन रात काम करता है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए हमेशा झूठ बोलती है। झूठे मामलों को उठाकर देश की भोली-भाली जनता को गुमराह और भ्रमित करती है।
हमारे वीर सैनिक, चाहे तापमान जीरो डिग्री हो या 50 डिग्री, भारत माता का मस्तक नहीं झुकने देते। दूसरी तरफ दिल्ली सारी सुख सुविधाओं का मजा लेते हुए केवल गाल बजाती रहती है।
सैनिक सीमा पर सच्ची राष्ट्रभक्ति दिखाता है और दिल्ली झूठे राष्ट्रवाद का गुणगान करती है।
यदि हमारे वीर सैनिक दुश्मन की चौकियों को नष्ट कर दे तो दिल्ली सर्जिकल स्ट्राइक का नाम देकर अपनी पीठ थपथपा लेती है। परंतु जब हमारे जवान चाइना बॉर्डर पर शहीद हो जाते हैं तो दिल्ली सेना में कमी ढूंढती है।
गरीब किसान के बच्चे देश की सेवा के लिए सेना में जाते हैं किसी भी राजनेता के बच्चे सेना में नहीं जाते। राजनेताओं के बच्चे पढ़ाई करने विदेश जाते हैं और बेहतरीन कॉर्पोरेट कल्चर में जीवन बिताते हैं। जब सेना के जवान पराक्रम दिखाते हुए सीमाओं पर शहीद होते हैं तो राजनेता उनकी अर्थी को कंधा देने का ही काम करते हैं, कोरोना काल में तो वह भी नहीं कर रहे।

Jeetendra Chaudhary

हार्ली डेविडसन पर चीफ़ जस्टिस की फ़ोटू और लंबर्गिनी चलाने की मेरी अधूरी ख़्वाहिश


ट्विटर पर इस तस्वीर को देख कर गर्व से सीना 56.2 ईंच का हो गया। .2 ईंच की बढ़ोत्तरियाँ बेपरवाह ख़ुशी देने वाली हैं वैसे ही जैसे इतनी सी तोंद कम हो जाने पर मिलती है। भाव बता रहा है कि हम सभी के भीतर नौजवानी कुलाँचे मारती रहती है।
बाइक के क़द्रदान ही समझ पाएँगे हार्ली डेविडसन पर बैठने की ख़ुशी। इस ख़ुशी को प्राप्त करने के लिए ज़रूरी नहीं कि बाइक अपनी हो। यह ख़ुशी दूसरे की बाइक पर बैठ कर ही महसूस की जाती है। दोस्त की नई बाइक स्टार्ट करने को मिले तो समझिए कि दोस्ती गहरी है। बस ऐसा दोस्त भी हो जिसके पास डेविडसन, जावा और बुलेट हो। बाइक विहीन मित्रता अधूरी मित्रता होती है।
हार्ली डेविडसन बाइक पर भारत के चीफ़ जस्टिस बैठे हैं। उनके चेहरे की ख़ुशी भी दोस्त की बाइक पर बैठ कर शौक़ पूरा करने वाली ख़ुशी लगती है। यह तस्वीर ट्विटर पर ख़ूब चल रही है। अनावश्यक टिप्पणी से मामला सीरीयस न हो जाए इसलिए बहुत बातें छलक नहीं पा रही हैं। शेयर करने वाले सीमा में हैं। बहुत कुछ कहने की इच्छा रखने वाले लोग क़ानून के दायरे में हैं। ये तड़प सिर्फ़ ईर्ष्या के कारण नहीं हो सकती।
दूसरी तरफ़ तस्वीर के वायरल होने से अनजान चीफ़ जस्टिस फ़िलहाल एक क्षणिक सुख का आभास कर रहे हैं। किसी भी प्रकार के भय और लोक-आलोचना के दायरे से बाहर जीवन के इस आनंद को जीते नज़र आ रहे हैं। पल भर के लिए ही सही। चंद सेकेंड की यह तस्वीर आगे पीछे की कोई कहानी नहीं कहती। कई लोगों ने नंबर से पता लगाया है कि बाइक चीफ़ जस्टिस की नहीं है। किसी और की है। तभी मैंने कहा कि हर कोई मित्र की बाइक पर बैठने की ख़ुशी नहीं जानता है। वही जानता है जिसके पास दोस्त हो और दोस्त के पास बाइक हो।
हम सब अपने न्यायाधीशों को बोरिंग सफ़ेद एंबेसडर कार में ही सिमटे देखते रहे हैं। मुमकिन है कारों का ब्रांड बदल गया हो लेकिन वो भी साधारण ही होंगी। बी एम डब्ल्यू या मर्क नहीं होंगी। सार्वजनिक तौर पर न्यायाधीश लोग अपनी तस्वीरों को लेकर काफ़ी सजग रहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं कि उनके भीतर जीवन का रस और रंग नहीं होता है। उनके शौक़ नहीं होते। ख़ूब पढ़ने से लेकर घूमने और न जाने क्या क्या। लेकिन वे किसी को पता नहीं चलने देते। यह सही भी है। वरना पता चल जाए कि प्रेमचंद को पसंद करते हैं तो वकील हर दूसरी दलील में प्रेमचंद का नाम लेने लगेगा।
इसलिए एकाध बार के लिए ऐसे दृश्य ग़ज़ब का उत्साह पैदा करते हैं। देखने वाला अपने हिसाब से कहने के लिए बाध्य होगा। जल्दी ही इतिहास से ऐसी और तस्वीरें आ जाएँगी लेकिन अपवाद होकर भी ये वाली तस्वीर अमर होगी। पिछले तीन साल में न्यायपालिका की तीन तस्वीरें अमरत्व को प्राप्त कर चुकी हैं। जब चार जज लॉन में आ गए प्रेस कांफ्रेंस करने। इन चार में से एक राज्य सभा चले गए। और ये तीसरी । इस तस्वीर की अपनी सत्ता है। बेतकल्लुफ़ होने की सत्ता। सत्ता होने की बेतक्कलुफ़ी।
बस मास्क पहन लेते तो अच्छा रहता। रूकी हुई बाइक पर हेल्मेट पहनने की बात ठीक नहीं। चलाने का प्रमाण नहीं है इसलिए हेल्मेट की बात अनुचित है। तस्वीर में जो बाइक है वो लिमिटेड एडिशन है। जब ये चीफ़ जस्टिस की है ही नहीं तो दाम सर्च करना ठीक नहीं लगता। वैसे इसकी क़ीमत 50 लाख तक हो सकती है। बेहतर है जिसकी है वहीं बताएँ। हो सकता है पचास हज़ार का डिस्काउंट भी मिला हो।
एक बार मैंने भी मर्सिडीज़ की सवारी की थी। दोस्त की नानी की थी। ग़ज़ब की कार है। जब से मॉडल टाउन में लंबर्गिनी वाला गाना सुना हूँ तब से इस कार में सवारी की तलब है।
किसी दोस्त की दादी के पास हो तो सूचित करें । मुझे मॉडल टाउन अपनी दोस्त से मिलने जाना है !

Ravish Kumar(ND TV)

क्या आप लोग जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा चीफ़ जस्टिस बोबडे साहब को बाइक बहुत पसंद है तो जिस बाइक पर चीफ़ साहब सवार हैं उसका रजिस्ट्रेशन नंबर CG07BP0015 है। यह बाइक रोहित सोनबाजी मुसाले के नाम पर रेजिस्टर्ड है। अब पूछेंगे कि ये रोहित कौन है?


ये रोहित नागपुर के भाजपा नेता सोनबा मुसाले का बेटा है।
और सोनबा मुसाले को 2014 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सौनेर से खड़ा किया था।
ये तो आपको पता ही होगा कि चीफ़ जस्टिस बोबडे साहब नागपुर के रहने वाले हैं।
और यह संयोग है कि नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय है। कहते हैं भाजपा का सुप्रीम कोर्ट ये मुख्यालय है। ख़ैर उस जगह का इन बातों से क्या लेना देना।
दुनिया बहुत छोटी है। अगर आप सेलिब्रिटी या वीआईपी हैं तो लोग आजकल फोटो खींच लेते हैं और बाकी लोग जानकारी जुटा लेते हैं। हमारा इरादा इसे तिल का ताड़ बनाना नहीं है बल्कि यह बताना है कि हमारे चीफ साहब की पसंद आला है। बाइक भी हर्ले डेविडसन है।
हालाँकि बाइक पसंद करना कोई गुनाह थोड़ी न है! आजकल तो लोग अपने शौक खुलकर बताते हैं।
हमें ऐसे चीफ जस्टिस पर गर्व है जो बाइक पसंद करते हैं,
अब चाइना -वाइना के चक्कर में या आड़ में हम जनता लोग अपनी पसंद की बाइक, घोड़ागाड़ी का आनंद भी न लें तो यह बहुत नाइंसाफ़ी है।
Lokendra Singh

शनिवार, 27 जून 2020

क्या मनु कि औलादों को उसी की भाषा में सबक सिखाया जाए ?

गुजरात में भरूच जिले के केवडियामें सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा निर्माण करनेवाली कंपनी कहा है और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी निर्माणमें भाजपाको कितना मुनाफा हुआ है

गुजरात में भरूच जिले के केवडियामें सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा निर्माण करनेवाली कंपनी कहा है और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी निर्माणमें भाजपाको कितना मुनाफा हुआ है तो बताइएगें?झूठ की बुनियाद पर खडी हुई भौतिकवादी जाहोजलाली और पब्लीसिटी स्टंट विदेशीयात्रा वैभवशाली जीवन शोखिन भाजपाके प्रधानमंत्री और गृहमंत्रीके कर्मकांडके अध्यायमें जनमानसको मूर्ख बनाने में अव्वल सत्ताप्रेमी भाजपा है स्टेच्यू ऑफ यूनिटी निर्माण करनेसे पहले पाटीदार समाज वोटबेंकको मद्देनजर अव्वल सत्ताप्रेमी भाजपाने सरदार वल्लभभाई पटेलके विषयमें मोदी-शाहकी जनसभाओंको अमलीजामा पहनाया और अभिनय तरीकेमें संवाद/मोहित भाषणके बदलेमें गांववासियोंसे लोहेकी सामग्रियां दानमें मिली थी गांवोंगांवसे इकठ्ठा लोहेके अनगिनत स्क्रेप भरी हुई बोरीया जिन्हें स्टेच्यू ऑफ यूनिटी निर्माणमें लगाने की मर्दानगीसे गर्जना/घोषणाएंकी थीं मगर लोहेकी सामग्रियां ईस्तेमाल नहीं की और मोदी-शाह युक्त रजिस्टर भक्तगणोने लोहेसे भरे हुए बोरे का हिसाब करने के बाद मुनाफा कमानेकी तरकीबमें सत्ताप्रेमी भाजपाने चीन से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी निर्माणमें मदद ली गई थी उसमें भी मुनाफा कमानेकी तरकीब रही थी इसलिए चीनके राष्ट्रपति की अतिशय दिवानापन भक्तिमें लीन दिखाई देते थे उस वक्त भी देशभक्ति नहीं आज भी नहीं है और असंभव सपने दिखाकर सत्ताप्रेमी भाजपाने बुलेटट्रेन प्रोजेक्ट जितना फायदेमंद बताया उससे ज्यादा नुकसानदायक है क्योंकि प्रोजेक्ट कभी मुकम्मल होगा नही मगर अहमदावादमें जापान
के प्रधानमंत्रीकी सेवाओं आवभगतमें भरपूर मात्रामें सरकारी तिजोरीको खाली करने में लगे थे और जनताको कर्जदार बनाने की बाकी रखी थी कसर वह"नमस्ते ट्रम्प"से वाईब्रेंट भारतको महेसूस कराने में सफल हो चूके झूठप्रेमी
भाजपा सरकारके बचपनासे कोरोना वाइरसको नाबूदीमें जनस्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करानेकी बजाय तालियां/थालिया बजाने और मोमबत्ती जलाकर कोरोना वाइरस मुद्दे पर प्रधानमंत्रीके मूर्खतापूर्ण भाषणको अकलसे पूर्णतःअंधे भक्तगणोने अमलीजामा पहनाया और उससे पहले जनता पर बुलेटट्रेन प्रोजेक्टके लिए लिए गए कर्जाकी भरपाई जन-जन के मत्थे डालने की कोशिशमें भाजपा है सच्चाईको दफन और झूठको मख्खन लगानेके कर्मकांडके अध्यायमें अनगिनत उदाहरण है राईके दाने जैसा उदाहरण बिहार चुनाव प्रचारमें जनमत-संग्रह प्राप्त करने की इच्छाशक्ति रखनेवाले भाजपाके प्रधानमंत्री और गृहमंत्रीको जनसभा आयोजित करने से भारी डर है क्योंकि आम आदमी में मातम् जैसी परिस्थितियांको नजरंदाज किया है जिन्हें जनता के खूनके आंसू निकलते हुए आक्रोशित गुस्साके सामने आने से डर लगता हो वह भाजपाके प्रधानमंत्री और गृहमंत्रीकी छप्पनकी छाती जैसी जवांमर्दी चीनके सामने दिखानेकी कोशिश करेंगे क्या?तालाबंदीमें मजदूरोंको पैदल चलने पर मजबूर करनेवाले सत्ताप्रेमी भाजपाके कर्मकांडसे जनतामें भारी-दयनीय चुनौतीपूर्ण और भूखमरी जैसी परिस्थितियां पैदा हो गई है ईन परिस्थितियोंको जूझने पर मजबूर करनेवाले सत्ताप्रेमी भाजपा बिहार चुनाव प्रचारमें खुल्ले मैदानमें जनसभा आयोजित करनेसे काफी हदतक भयभीत हैं साथ ही भाजपा में झूठ बोलने की मानो प्रतियोगिता है निरंतर खुलंखुल्ला झूठ बोलने की परंपरा बनानेवाले भाजपाका लक्ष्य नई दिल्लीकी तरह बिहार चुनावमें व्यस्त हैं इसमें कोई संदेह नहीं है!
गजानंद रामटेकर अहमदावाद

अब शायद कुदरत का कानून ही भारतीय जनताको इस हिटलरशाही सिस्टम के सूत्रधार मोदी-शाह युक्त भाजपा सरकार से मुक्ति दिलाऐ तो ठीक!और अल्लाह भगवान खुदा कुछ चमत्कार करे और मोदी-शाह मुक्त हिंदुस्तान बनाने की कोशिश में जनता जनार्दन के बीच क्रांतिकारी सोचने समझने की कोशिश पनपने लगे तो देरी से ही सही पर स्वतंत्र भारत देश पुनः शायद हो सकता है इसके लिए वर्तमान परिस्थितियोंमें मोदी-शाह युक्त भाजपा सरकारकी रणनीति को परास्त करने के लिए देशप्रेमीओ देशभक्त हिंदुस्तानियोंको दिल और दिमागसे ऐकमत ऐकसूर एकता संगठन मककम मजबूत भाईचारा बरकरार रखने की आवश्यकता है


👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
भारतीय जनताको ऐकमत ऐकसूर एकता संगठन भाईचारा बरकरार रखते हुए भारतीय विपक्ष दलों पर रत्तीभर भी भरोसा ना करें और पुनःक्रांतिकारी सोचने समझने की कोशिश करेंगे और तो और मोदी-शाह मुक्त हिंदुस्तान बनाने की मानसिकता और जनसमूह स्वयंभू रणनीति तैयार करने की वक्त की पुकार के आधार पर निर्माण करेंगे तो सबसे पहले मोदी-शाह युक्त भाजपा सरकार की सत्ता की राजनीति में अव्वल दर्जे के आधारकार्ड भारतीय मीडिया हाउस समाचार का मजबूत मनोबलसे बहिष्कार करते हुए भारत देशको आजाद दिलाने में अंग्रेजों से बनी गुलामी की जंजीरों को तोड़ मरोड़कर गुलाम मुक्त हिंदुस्तान बनाने में तन-मन-धन से जिवनका बलिदान देनेवाले वीर भगतसिंह राजगुरु सुखदेव जैसे लाखों भारतीय क्रांतिकारी आंदोलनकारी शहिदों को और भारतदेश की सरहद पर सुरक्षा बलों और तो और पुलवामामें निर्दोष भारतीय सैनिकों की शहिदी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी इसमें कोई संदेह नहीं है!
👉अनपढ़ गंवार चोकीदार और तडीपार युक्त भाजपा सरकार के कर्मकांड से भारतीय जनता जनार्दन को अनावश्यक मुद्दे पर फोकस करते हुए भीतरी भीतर भारतदेश की जनता जनार्दनको भयानक डरावना मंजर खडा करने के साथ साथ कर्जदार बनाने में लगे हैं मोदी-शाह की सोची-समझी रणनीतियोंमें से सर्वप्रथम एक जनमानसमें आलसी मनोस्थिति विचारशून्यता बनाकर मनचाही प्रणालीको मनमानी तरीके से अमलीजामा पहनाने में मोदी-शाह युक्त इशारे पर कठपूतली बने हुए केन्द्रीय सरकारी सिस्टम समाचार मीडिया चेनल सरकारी सिस्टम पुलिस महेकमा भक्तों लगे हैं
👉 झूठ की बुनियाद पर खडी हुई भौतिकवादी जाहोजलाली और पब्लीसिटी स्टंट शोखिन विदेशी यात्रा शोखिन वैभवशाली जीवन शोखिन भाजपा सरकारके प्रधानमंत्रीके लिए सत्ताकी राजनीति का विकास करने में अहम भूमिका निभाई है वह मोदी-शाह युक्त इशारे पर कठपूतली बने हुए समाचार मीडिया चेनल पर लगातार सच्चाई को दफन और झूठ को मख्खन मखमली सपने में पिरोया जाता रहा है परिणाम स्वरूप भारतीय लोकतंत्र भारतीय लोकशाहीको चाहनेवाले आदर सत्कार सम्मान करनेवाले निर्दोष भोले-भाले लोगोंकी संवेदनशीलता धार्मिक आस्था को हथियार बनाकर जनताको निरंतर मूर्ख बनाने की मुहिम वही भाजपा सरकारके कर्मकांड के अध्यायमें से सर्वोपरी अध्याय है!
👉जनताकी जानलेवा साबित हुई तालाबंदी के समयमें पीएम केयर फंड अनगिनत भपकादार पेकेज जारी किए हैं वह सभी असंभव लुभावने वादे पेकेज जनमानसमें भूलाने की सोची-समझी रणनीति पर चीन विषय पर निर्मित झूठी कहानी मुद्दे पर मोदी-शाह युक्त भाजपा सरकार और उनके गुलाम समाचार मीडिया और मोदी-शाह चिप्स लगाई गई ऐसे अकल से पूर्णतःअंधे भक्तगणो लगे हैं देशवासियों हिंदुस्तानी देशभक्ति देशप्रेम रखनेवाले भारतीय जनता यह याद रखना भूल ना जाना!!!
अब की बार जन की बात
मोदी-शाह मुक्त बनाऐ भारत
गजानंद रामटेकर अहमदावाद