बुधवार, 1 जुलाई 2020

Ministry of Health and Family Welfare, Government of India on COVID-19

Ms Preeti Sudan, Health Secretary was the Deputy Chair of the Board Meeting of The Partnership for Maternal, Newborn & Child Health , held through virtual platform today. She highlighted the difficulties faced by women, children & adolescents in accessing various services during #COVID19 pandemic.
She stated that national level guidance has been issued to the States for ensuring that women, children & adolescents continue to get all the services. Centre is constantly in dialogue with the States to ensure that these service remain in focus despite the #COVID19 epidemic.
She said that it is important to protect & promote the health, well-being & rights of women, children & adolescents through strengthened political commitment, policies, resource mobilization & financing.

मंगलवार, 30 जून 2020

भारत कई मोर्चों पर संकट के दौर से गुजर रहा है।

 दिन-ब-दिन स्थिति बिगड़ती जा रही है, हमारी सीमाएं असुरक्षित हैं, जवान शहीद हो गए हैं, हमारी आर्थिक स्थिति गंभीर है ..., लेकिन प्रधानमंत्री मोदी भारत के लोगों पर प्रभाव डालने वाले मुद्दों पर चुप हैं। और जब वह बोलते है तो, उनके भाषण पूरी तरह खाली नारों और जुमलों से भरे होते हैं।
भारत में 5,66,840 कोरोना के मामले और 16,893 मौतें हो चुकी हैं। लोगों ने कोरोना से लड़ने के लिए अपने जीवन और आजीविका का त्याग किया है। फिर भी प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं?
हमारे 20 जवान शहीद हो चुके हैं और प्रधानमंत्री कहते हैं कि चीनियों ने कोई घुसपैठ नहीं की, वास्तव में, चीन बार-बार गलवान घाटी पर अपना दावा कर रहा है और हमारे प्रधानमंत्री अभी भी चुप हैं।
एक महामारी के बीच में, तेल की कीमतों में 22 बार वृद्धि हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद भी ऐसा हुआ। क्या यही सब प्रधानमंत्री के अच्छे दिनों का मतलब है?
भारत के लोगों पर प्रभाव डालने वाले मुद्दों पर प्रधानमंत्री मोदी चुप नहीं रह सकते। उन्हें इन मुद्दों पर बोलना और संबोधित करना ही चाहिए सही सही और सटीक जानकारी 👍
Sunil Varun

आईएटीआई राष्ट्रीय परियोजना सामाजिक जागरूकता अभियान 2020



To :
श्रीमती सोनिया गांधी
C/O श्री राहुल गांधी, श्रीमान मनमोहन सिंह जी।
महोदया,
यह पहला पत्र आपको लिख रही हूँ, ये जानते हुए भी कि आपके ख़िलाफ़ कुछ भी लिखना भारी खतरों से खेलना है मगर यह कोई ख़िलाफ़त नहीं हकीकत है इसलिए कुछ प्रॉब्लम नहीं है।
मैं एक स्वतंत्र और विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का एक नागरिक हूँ और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मेरा भी मौलिक अधिकार है।
कांग्रेस के शासनकाल देश में कितने घोटाले हुए और कितने विकास कार्य हुए ये किसी से भी छिपा नहीं है।
आप एक दूसरे देश से आईं तो भी इस देश की जनता ने और आपकी पार्टी के लोगों ने आपको सिर माथे पर बिठाया। आपके प्रधानमंत्री न बन पाने की संवैधानिक बाध्यता के चलते आपकी पार्टी के नेताओं ने आपके इस तथाकथित 'त्याग' को भी खूब भुनाया।
स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की अस्थि कलश यात्रा संपूर्ण देश में निकाली गई और आपके पति स्व. श्री राजीव गांधी उस तथाकथित 'सहानुभूति की लहर' में रिकॉर्ड मतों/सीटों से विजयी हुए थे।
2004 में अटलजी के पराजय के पश्चात अगले 10 वर्षों तक मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री रहे, बल्कि ये कहना ज़्यादा उचित होगा कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद की नौकरी की थी और उसकी असल मालकिन आप ही थीं, ये भी किसी से छिपा नहीं है।
2004 से 2014 के इस कालखंड में सबसे ज़्यादा घोटाले हुए, भीषण आतंकी हमले देश भर में हुए, स्वतंत्रता के बाद से जितने ऋण बाँटे गए थे, उससे कई गुना अधिक ऋण इसी कालखंड में बाँटे गए या बँटवा दिए गए।
इन्हीं ऋणों को लेकर आज अधिकांश बड़े उद्योगपति देश से फरार हो चुके हैं। इन सभी की सम्पत्तियाँ जप्त की जा चुकी हैं, साथ ही वसूली और इन्हें देश में लाये जाने के प्रयास जारी हैं।
जबसे प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सत्ता संभाली है तबसे देश बहुत कुछ ऐसा भी देख रहा है जो उसने पहले कभी देखा सुना नहीं था।
मसलन कुछ बुद्धिजीवियों या कहें कांग्रेस के कृपापात्रों द्वारा असहिष्णुता अभियान चलाया गया, अवॉर्ड वापसी अभियान चलाया गया और ये सभी देश की जनता द्वारा पूर्ण बहुमत से चुने गए एक प्रधानमंत्री और उनकी सरकार को बदनाम करने और नीचा दिखाने के लिए किया गया।
2019 का चुनाव आपके सुपुत्र और तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा रॉफेल के मुद्दे पर लड़ा गया, उनके द्वारा देश के प्रधानमंत्री को चोर तक कहा गया।
उस प्रधानमंत्री को जिस पर आजतक घोटाले का कोई आरोप तक नहीं लगा है वहीं आप स्वयं और आपके पुत्र नेशनल हेराल्ड मामले में 5000 करोड़ के घोटाले में जमानत पर छूटे हुए आरोपी हैं।
श्री राहुल गांधी द्वारा रॉफेल जहाज़ के रोज़ नए दाम बताए जाते थे, वो इसलिए रोज़ नए दाम बताते थे क्योंकि झूठ के पैर नहीं होते हैं। यहाँ तक कि देश की संसद में भी वो फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात करने जितना बड़ा झूठ तक बिना किसी शर्म और लिहाज़ के बोल गए और देश के प्रधानमंत्री से संसद में गले मिलने जैसी दोयम दर्जे की हरकत तक कर बैठे।
अभी हाल ही में एक पत्रकार द्वारा आपको आपके वास्तविक नाम 'एंटिनियो मायनो' पुकारे जाने पर देश भर से उन पर एफआईआर दर्ज कराई गई, उन पर हमला भी हुआ और उनसे घंटों तक पूछताछ करवाई गई।
2019 का चुनाव भी बुरी तरह से हारने के बाद आपकी पार्टी का नेतृत्व एक बार फिर से आपने संभाल लिया है क्योंकि देश भले ही लोकतांत्रिक हो लेकिन आपकी पार्टी आपकी निजी स्वामित्व की है।
ये भी सर्वविदित है कि मई 2014 के बाद से देश में आतंकी हमलों में ज़बरदस्त गिरावट आई है। आतंकी या तो पहले ही पकड़ लिए गए या उनका एनकाउंटर कर दिया गया।
इसके बावजूद देश में दो बड़ी आतंकी घटनाएँ हुई थी। उरी और पुलवामा हमला, इसके बाद देश में आक्रोश फैल गया था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को आश्वस्त किया था कि आतंकवादी बहुत बड़ी गलती कर चुके हैं और इसकी सज़ा उन्हें हर हाल में मिलेगी।
सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के जरिये पाकिस्तान को इन आतंकी हमलों की कीमत चुकानी पड़ी थी। लेकिन तब भी देश के साथ खड़े रहने की बजाय श्री राहुल गांधी द्वारा इसे 'खून की दलाली' कहा गया था।
कश्मीर से धारा 370 हटाने के पश्चात आपकी पार्टी के नेताओं खासकर श्री राहुल गांधी के बयानों को पाकिस्तान द्वारा कश्मीर को अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बनाए जाने के लिए इस्तेमाल किया गया और आज भी किया जा रहा है।
26/11 जैसा भीषण आतंकी हमला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में केंद्र और महाराष्ट्र में आपकी ही पार्टी की सरकार के होते हुए ही अंजाम दिया गया था।
इतनी बड़ी घटना के बावजूद पाकिस्तान पर कोई कार्रवाई करना तो दूर इसकी धमकी तक तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने नहीं दी थी।
सिर्फ कड़ी निंदा और डोज़ियर पे डोज़ियर भेजे जाने का प्रपंच खेला गया। तब तत्कालीन गृहमंत्री शिवराज पाटिल इतने भीषण हमले के बावजूद केवल अपने कपड़े बदलने पर ही ध्यान देते रहे।
सम्पूर्ण विश्व और देश जब कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है तब भी आपकी पार्टी और आपके संपूर्ण परिवार द्वारा घड़ियाली आँसू बहाने के सिवाय कुछ नहीं किया गया। सिर्फ वोटों की ख़ातिर मजदूरों से झूठी हमदर्दी दिखाई गई यही हमदर्दी देश में होते रहे भीषण आतंकी हमलों के समय नदारद थी।
श्री राहुल गांधी द्वारा तो ये तक कहा गया कि 'आतंकी हमलों को रोका नहीं जा सकता है' इसे परोक्ष रूप से आतंकियों को हमले करने के लिए उकसाने वाला क्यों न माना जाए?
इसी कोरोना संकट के दौरान हमारे पड़ोसी देश चीन द्वारा सीमा पर तनाव की स्थिति उत्पन्न की गई, हमारे जवानों की क्षति हुई और इसके बदले हमारे वीर जवानों ने चीन को कई गुना ज्यादा क्षति पहुँचाई।
ऐसे समय देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जब सर्वदलीय बैठक बुलाई तब केवल आपने सरकार का या कहें देश का समर्थन करने की बजाय सरकार से चीन के साथ भारत सरकार क्या करने जा रही है इसकी जानकारी माँगने जैसा दुस्साहस तक कर दिया।
ऐसे समय में आपके द्वारा चीन के साथ किये गए एक तथाकथित समझौते की बात भी देश को पहली बार पता चली।
सन 2008 में आपकी पार्टी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पार्टी के साथ किसी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
दो देशों के बीच समझौते होते हुए तो सभी ने देखे है परंतु दो विरोधी देशों के राजनीतिक दलों के बीच समझौते का ये संभवतः पहला मामला है।
ये समझौता आपने क्यों किया था, इसमें क्या शर्तें थीं और इसकी आवश्यकता आपको क्यों आन पड़ी थी ये देश जानना चाहता है।
साथ ही देश ये भी जानना चाहता है कि आजतक इस तथाकथित समझौते को गुप्त क्यों रखा गया?
ये देश आपकी जागीर नहीं है और न आप इस देश की महारानी है जो आपके विरुद्ध कुछ भी लिखने, बोलने वालों पर आपकी पार्टी के नेताओं द्वारा आपकी गुलामी करते हुए उन्हें प्रताड़ित किया जाता है या प्रताड़ित करने का प्रयास किया जाता है।
भाजपा वर्षों तक विपक्ष में रही परंतु सत्ता पाने के लिए उसने वो साम दाम दंड भेद कभी नहीं अपनाए थे जो आपकी पार्टी द्वारा बेख़ौफ़ अपनाए जाते रहे हैं।
आज कई पत्रकार, न्यूज़ चैनल, न्यूज़ पोर्टल फेक न्यूज़ फैलाने, भ्रम फैलाने में लगे हैं, ये सब किसके इशारों पर और किसे फायदा पहुँचाने के लिए किया जा रहा है इसे समझना किसी के लिए भी मुश्किल नहीं है।
एक बात आप अपने दिल दिमाग में अच्छे से बिठा लीजिये कि देश का सामान्य नागरिक आपकी इन चालबाज़ियों से परिचित हो चुका है।
देश की अधिकांश संस्थाओं, योजनाओं के नाम आपके परिवार के नाम पर रख दिये गए हैं जैसे आप इस देश के राजपरिवार हों और यहाँ सामंती प्रथा आज भी कायम हो। जबकि अधिकांश राज्यों में कांग्रेस क्षेत्रीय दलों से भी बुरी स्थिति में है।
अपने विरुद्ध तो आपको कुछ भी सुनना गवारा नहीं है परंतु लोकतांत्रिक व्यवस्था से चुने गए तब गुजरात के मुख्यमंत्री और वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को स्वयं आपके द्वारा 'ज़हर की खेती करने वाला, मौत का सौदागर' कहा गया।
आपकी पार्टी के अनेक नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री श्री मोदी को नपुंसक, चाय बेचने वाला, फेंकू, चोर, खून की दलाली करने वाला तक कहा गया।
जबकि पूरा देश जानता है प्रधानमंत्री ने आजतक आपके और आपके सुपुत्र के विरुद्ध एक भी अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी नहीं की है।
प्रधानमंत्री अपनी चुनावी सभाओं में राहुलजी को केवल 'शहज़ादा' कहते थे तो भी आपकी पार्टी के नेताओं के पेट में मरोड़ें उठ जाती थीं, इसे भी प्रधानमंत्री ने बाद में उपयोग करना बंद कर दिया था।
देश में किसी हिन्दू की हत्या होने पर आपकी पार्टी और आप स्वयं खामोशी की चादर ओढ़कर सो जाते हैं, परंतु किसी अल्पसंख्यक और हिन्दू अगर दलित हो तो आपके अंदर ममता (?) का सैलाब फूट पड़ता है।
अब देश के हालात बदल चुके हैं मैडम, ये सत्तर और अस्सी के दशक का भारत नहीं है।
लिखने को तो और भी बहुत कुछ है परंतु फिलहाल इतना ही।
सरकार तो आपको कोई जानकारी चीन विवाद पर नहीं देगी परंतु आपको ये जवाब अवश्य देना होगा कि आपने चीन के साथ क्या और क्यों समझौता किया था।
आपसे प्रश्न करने की हिमाक़त करता एक सामान्य भारतीय नागरिक।!
(B,Chandrakala IAS)
आईएटीआई राष्ट्रीय परियोजना सामाजिक जागरूकता अभियान 2020
द्वारा : मुख्य कैंप सचिवालय लखनऊ🇮🇳

भाई ने तेजाब से जला दिया था चेहरा, फिर भी BF ने कहा" - ‘प्यार तुमसे करता हूं तुम्हारे चेहरे से नहीं'


शादी से 15 रोज पहले ललिता के चेहरे पर उसी के भाई ने एसिड फेंक दिया। शादी टूट गई। ललिता का घर छूटा। शहर छूटा। चेहरा और पहचान बदल गई। ज्यादातर वक्त अस्पताल में बिताती ललिता की जिंदगी ने दोबारा यू-टर्न लिया। एक रॉन्ग नंबर ने उन्हें रवि शंकर से मिलाया और आज वे दोनों साथ हैं। आइए जानिए लड़की की कहानी लड़की की जुबानी ।
मैंने गलती से उसका नंबर डायल किया। 15 दिनों बाद एक कॉल आया। ये वही Wrong number था। उसने गलती से फोन नहीं किया था। हमारी बात होने लगी। मैंने उसे एसिड अटैक के बारे में बताया। बताया कि मेरी 17 बार सर्जरी हो चुकी है और भी कई बाकी हैं। बताया कि चेहरा देखकर वो मुझसे प्यार नहीं कर सकेगा। उसने सारी दलीलें खारिज कर दीं। अब हम तमाम उम्र के लिए साथ हैं।
साल 2012 की बात है। तब मैं आजमगढ़ अपने एक कजिन की शादी में गई हुई थी। शादियों का माहौल। दुपट्टा खोंसकर घर के काम निबटाती। बड़ी लड़की होने के नाते काफी सारी जिम्मेदारियां थीं। एक रोज ऐसे ही काम करते हुए मैंने देखा कि मेरा छोटा भाई और एक कजिन की बहस हो रही है। बहस हाथापाई में बदल गई। मैं काम में उलझी हुई थी लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि मुझे दखल देना पड़ा। मैंने दोनों को रोका। नहीं रुके तो एक-एक थप्पड़ जमा दिया। वो मेरे भाई थे। बड़ी बहन के नाते मुझे इसमें कुछ अजीब नहीं लगा। वो शादी तो हो गई लेकिन मेरी जिंदगी बदल गई। पांच महीने बाद मेरी शादी होनी थी लेकिन शादी के ठीक 15 दिनों पहले उसी कजिन ने मुझपर एसिड फेंक दिया। ये उस थप्पड़ का बदला था।
मेरा चेहरा पिघल रहा था। जलन के अलावा भीतर कोई अहसास बाकी नहीं था। मुझे अस्पताल ले जाया गया। महीनों अस्पताल में रही। कुछ वक्त पहले एक से दूसरी शादी के बीच मोहरे के फूल सी महमहाती। अब अस्पताल में मुझसे ऐसी गंध आती कि खुद भी बर्दाश्त नहीं कर पाती थी। छुट्टी मिला तो सबसे पहले अपना चेहरा देखा। वो चेहरा, जो बचपन से मेरी पहचान था, वो जा चुका था। हादसे के बाद मैं पहली बार फूट-फूटकर रोई। अब मैं कोई और ही ललिता हो चुकी थी।
गांव में इस पहचान के साथ जीना मुश्किल हो गया तो मुंबई आ गई। जान-पहचान वालों की मदद से गुजारे लायक काम मिला। काम तो मैं कर पाती थी लेकिन रोज आते-जाते लोगों की निगाहों का सामना करना सबसे मुश्किल था। हर कोई मुझे देखता और मैं सोचती कि मैं कहां गड़ जाऊं।
काम के सिलसिले में एक बार फोन कर रही थी कि एक रॉन्ग नंबर डायल हो गया। हमारी बात मिनटभर भी नहीं हुई। बात आई-गई हो गई। थोड़े दिनों बाद रात में मेरे पास एक फोन आया। आवाज जानी-पहचानी लगी। ये वही रॉन्ग नंबर था। उसने अपना नाम रवि शंकर सिंह बताया। उसने गलती से फोन नहीं किया था। मुझे अजीब लगा। मैंने फोन रख दिया। वैसे भी अपनी ही जिंदगी में इतनी झंझटें थीं। अगले दिन फिर उसका फोन आया। उसके अगले दिन फिर। वो रोज मुझसे बात करने की कोशिश करता। मैं भी बात करने लगी। वो इतना भला था कि मुझे अच्छा लगने लगा। इससे पहले कि वो भी मुझसे दिल जोड़ लेता, मैंने उसे अपनी हकीकत बता दी। मैंने बताया कि मेरा चेहरा बुरी तरह से जला हुआ है और ये कि मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगेगा अगर वो मुझसे बात करना बंद कर दे। उसने सारी बातें सुन लीं। फोन रखने के बाद मैं सिसक रही थी। मैं उसे पसंद करने लगी थी और मेरे चेहरे की वजह से वो अब मुझसे कभी बात नहीं करने वाला था।
अगली सुबह उसी वक्त उसका फोन आया। वो शांत था। मैं बदहवासी से भरी हुई। कुछ दिनों बाद उसने मुझे प्रपोज कर दिया। मैंने समझाया कि बिना चेहरे की लड़की के साथ तो प्यार किया जा सकता है लेकिन जले हुए चेहरे की लड़की से नहीं। बदले में सुना कि वो मुझसे प्यार करता है, मेरे चेहरे से नहीं। ढेरों ऐसे रिश्ते होते हैं जो खूबसूरत चेहरों के कारण जुड़ते हैं और वक्त के साथ खत्म हो जाते हैं। उसे मेरी आवाज, मेरे दिल और मेरी जिंदादिली से प्यार था। मैंने हां कर दी।
अब हम शादीशुदा हैं। मेरे पिछले घर में कोई आईना नहीं था क्योंकि परिवार को लगता था कि मैं चेहरा देखकर तकलीफ में आ जाऊंगी। नए घर में हमने आदमकद आईने लगवाए हैं। हम एकसाथ आईना देखते हैं। प्यार की खूबसूरती ने मेरे सारे जख्म भर दिए हैं।

सोमवार, 29 जून 2020

एक #सैनिक की पीड़ा को #राजनीतिक लोग कभी नहीं समझ पाएंगे सैनिक क्या है इस बात को एक छोटी सी कविता से शुरू करता हूं; किसी #गजरे की खुशबु को महकता छोड़ आया हूँ, मेरी नन्ही-सी #चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूँ, मुझे छाती से अपनी तू लगा लेना ऐ #भारत माँ, मैं अपनी #माँ की बाहों को तरसता छोड़ आया हूँ..!!



राजनीतिक लोग सिर्फ सैनिक की शहादत का फायदा उठाना जानते हैं। दूसरी तरफ यह इतने निष्ठुर हो जाते हैं कि भारत-चीन सीमा पर भारत माता की रक्षा के लिये अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद कुंदन कुमार के परिवार से अंतिम संस्कार के इंतज़ाम में लगे टेंट आदि का पैसा भी माँग लेते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की एक बात से मैं बिल्कुल सहमत हूं जब 2013 में अपने एक भाषण में उन्होंने कहा था; "देश संकटो के बीच खड़ा है। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। चीन आँख दिखा रहा है, हमारी जमीन में घुस रहा है। इतना ही नहीं देश के जवानों को शहीद भी किया है। अभी पड़ोसी देश हमें परेशान कर रहे है, इसमें सेना की कमजोरी नहीं हैं। मित्रों, समस्या सीमा पर नहीं दिल्ली में है।"
समस्या आज भी दिल्ली में ही है। कुछ भी नहीं बदला है बल्कि हालात और खराब हुए हैं। आज नेपाल भी चीन जैसी हरकतें कर रहा है। पहली बार सीमा पर नेपाल ने अपनी फौज लगाई है। दिल्ली की आंखें लाल नहीं हो रही है। भूटान भी आंखें दिखा रहा है। दिल्ली बोल रही है, 'करारा जवाब दिया'। लेकिन वह करारा जवाब किसको दिया और कैसे दिया यह किसी को नहीं मालूम है।
सीमा पर सैनिक जान से हाथ धो रहे हैं और दिल्ली जिम्मेदारियों से हाथ धो रही है।
एक सैनिक भारत मां का सच्चा सेवक है और राजनेता रिश्वत और छल बल पर खड़े हैं।
राजनेता बेशर्मी की हद तक जाकर सैन्य अभियानों का श्रेय ले लेते हैं। यहां तक की वह भारतीय सशस्त्र सेना को "मोदी जी की सेना" बताने से भी नहीं हिचकते।
सीमा पर सैनिक अपना सर्वोच्च बलिदान देता है और दूसरी तरफ बेशर्म राजनेता सिर्फ झूठ और झूठ बोलते हैं। दुश्मन देशों से दोस्ती निभाते हैं, वहां की यात्राएं करते हैं, उनकी दोस्ती का दंभ भरते हैं।
सैनिक अपनी मातृभूमि को बचाने के लिए विपरीत परिस्थितियों में दिन रात काम करता है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए हमेशा झूठ बोलती है। झूठे मामलों को उठाकर देश की भोली-भाली जनता को गुमराह और भ्रमित करती है।
हमारे वीर सैनिक, चाहे तापमान जीरो डिग्री हो या 50 डिग्री, भारत माता का मस्तक नहीं झुकने देते। दूसरी तरफ दिल्ली सारी सुख सुविधाओं का मजा लेते हुए केवल गाल बजाती रहती है।
सैनिक सीमा पर सच्ची राष्ट्रभक्ति दिखाता है और दिल्ली झूठे राष्ट्रवाद का गुणगान करती है।
यदि हमारे वीर सैनिक दुश्मन की चौकियों को नष्ट कर दे तो दिल्ली सर्जिकल स्ट्राइक का नाम देकर अपनी पीठ थपथपा लेती है। परंतु जब हमारे जवान चाइना बॉर्डर पर शहीद हो जाते हैं तो दिल्ली सेना में कमी ढूंढती है।
गरीब किसान के बच्चे देश की सेवा के लिए सेना में जाते हैं किसी भी राजनेता के बच्चे सेना में नहीं जाते। राजनेताओं के बच्चे पढ़ाई करने विदेश जाते हैं और बेहतरीन कॉर्पोरेट कल्चर में जीवन बिताते हैं। जब सेना के जवान पराक्रम दिखाते हुए सीमाओं पर शहीद होते हैं तो राजनेता उनकी अर्थी को कंधा देने का ही काम करते हैं, कोरोना काल में तो वह भी नहीं कर रहे।

Jeetendra Chaudhary

हार्ली डेविडसन पर चीफ़ जस्टिस की फ़ोटू और लंबर्गिनी चलाने की मेरी अधूरी ख़्वाहिश


ट्विटर पर इस तस्वीर को देख कर गर्व से सीना 56.2 ईंच का हो गया। .2 ईंच की बढ़ोत्तरियाँ बेपरवाह ख़ुशी देने वाली हैं वैसे ही जैसे इतनी सी तोंद कम हो जाने पर मिलती है। भाव बता रहा है कि हम सभी के भीतर नौजवानी कुलाँचे मारती रहती है।
बाइक के क़द्रदान ही समझ पाएँगे हार्ली डेविडसन पर बैठने की ख़ुशी। इस ख़ुशी को प्राप्त करने के लिए ज़रूरी नहीं कि बाइक अपनी हो। यह ख़ुशी दूसरे की बाइक पर बैठ कर ही महसूस की जाती है। दोस्त की नई बाइक स्टार्ट करने को मिले तो समझिए कि दोस्ती गहरी है। बस ऐसा दोस्त भी हो जिसके पास डेविडसन, जावा और बुलेट हो। बाइक विहीन मित्रता अधूरी मित्रता होती है।
हार्ली डेविडसन बाइक पर भारत के चीफ़ जस्टिस बैठे हैं। उनके चेहरे की ख़ुशी भी दोस्त की बाइक पर बैठ कर शौक़ पूरा करने वाली ख़ुशी लगती है। यह तस्वीर ट्विटर पर ख़ूब चल रही है। अनावश्यक टिप्पणी से मामला सीरीयस न हो जाए इसलिए बहुत बातें छलक नहीं पा रही हैं। शेयर करने वाले सीमा में हैं। बहुत कुछ कहने की इच्छा रखने वाले लोग क़ानून के दायरे में हैं। ये तड़प सिर्फ़ ईर्ष्या के कारण नहीं हो सकती।
दूसरी तरफ़ तस्वीर के वायरल होने से अनजान चीफ़ जस्टिस फ़िलहाल एक क्षणिक सुख का आभास कर रहे हैं। किसी भी प्रकार के भय और लोक-आलोचना के दायरे से बाहर जीवन के इस आनंद को जीते नज़र आ रहे हैं। पल भर के लिए ही सही। चंद सेकेंड की यह तस्वीर आगे पीछे की कोई कहानी नहीं कहती। कई लोगों ने नंबर से पता लगाया है कि बाइक चीफ़ जस्टिस की नहीं है। किसी और की है। तभी मैंने कहा कि हर कोई मित्र की बाइक पर बैठने की ख़ुशी नहीं जानता है। वही जानता है जिसके पास दोस्त हो और दोस्त के पास बाइक हो।
हम सब अपने न्यायाधीशों को बोरिंग सफ़ेद एंबेसडर कार में ही सिमटे देखते रहे हैं। मुमकिन है कारों का ब्रांड बदल गया हो लेकिन वो भी साधारण ही होंगी। बी एम डब्ल्यू या मर्क नहीं होंगी। सार्वजनिक तौर पर न्यायाधीश लोग अपनी तस्वीरों को लेकर काफ़ी सजग रहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं कि उनके भीतर जीवन का रस और रंग नहीं होता है। उनके शौक़ नहीं होते। ख़ूब पढ़ने से लेकर घूमने और न जाने क्या क्या। लेकिन वे किसी को पता नहीं चलने देते। यह सही भी है। वरना पता चल जाए कि प्रेमचंद को पसंद करते हैं तो वकील हर दूसरी दलील में प्रेमचंद का नाम लेने लगेगा।
इसलिए एकाध बार के लिए ऐसे दृश्य ग़ज़ब का उत्साह पैदा करते हैं। देखने वाला अपने हिसाब से कहने के लिए बाध्य होगा। जल्दी ही इतिहास से ऐसी और तस्वीरें आ जाएँगी लेकिन अपवाद होकर भी ये वाली तस्वीर अमर होगी। पिछले तीन साल में न्यायपालिका की तीन तस्वीरें अमरत्व को प्राप्त कर चुकी हैं। जब चार जज लॉन में आ गए प्रेस कांफ्रेंस करने। इन चार में से एक राज्य सभा चले गए। और ये तीसरी । इस तस्वीर की अपनी सत्ता है। बेतकल्लुफ़ होने की सत्ता। सत्ता होने की बेतक्कलुफ़ी।
बस मास्क पहन लेते तो अच्छा रहता। रूकी हुई बाइक पर हेल्मेट पहनने की बात ठीक नहीं। चलाने का प्रमाण नहीं है इसलिए हेल्मेट की बात अनुचित है। तस्वीर में जो बाइक है वो लिमिटेड एडिशन है। जब ये चीफ़ जस्टिस की है ही नहीं तो दाम सर्च करना ठीक नहीं लगता। वैसे इसकी क़ीमत 50 लाख तक हो सकती है। बेहतर है जिसकी है वहीं बताएँ। हो सकता है पचास हज़ार का डिस्काउंट भी मिला हो।
एक बार मैंने भी मर्सिडीज़ की सवारी की थी। दोस्त की नानी की थी। ग़ज़ब की कार है। जब से मॉडल टाउन में लंबर्गिनी वाला गाना सुना हूँ तब से इस कार में सवारी की तलब है।
किसी दोस्त की दादी के पास हो तो सूचित करें । मुझे मॉडल टाउन अपनी दोस्त से मिलने जाना है !

Ravish Kumar(ND TV)

क्या आप लोग जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा चीफ़ जस्टिस बोबडे साहब को बाइक बहुत पसंद है तो जिस बाइक पर चीफ़ साहब सवार हैं उसका रजिस्ट्रेशन नंबर CG07BP0015 है। यह बाइक रोहित सोनबाजी मुसाले के नाम पर रेजिस्टर्ड है। अब पूछेंगे कि ये रोहित कौन है?


ये रोहित नागपुर के भाजपा नेता सोनबा मुसाले का बेटा है।
और सोनबा मुसाले को 2014 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सौनेर से खड़ा किया था।
ये तो आपको पता ही होगा कि चीफ़ जस्टिस बोबडे साहब नागपुर के रहने वाले हैं।
और यह संयोग है कि नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय है। कहते हैं भाजपा का सुप्रीम कोर्ट ये मुख्यालय है। ख़ैर उस जगह का इन बातों से क्या लेना देना।
दुनिया बहुत छोटी है। अगर आप सेलिब्रिटी या वीआईपी हैं तो लोग आजकल फोटो खींच लेते हैं और बाकी लोग जानकारी जुटा लेते हैं। हमारा इरादा इसे तिल का ताड़ बनाना नहीं है बल्कि यह बताना है कि हमारे चीफ साहब की पसंद आला है। बाइक भी हर्ले डेविडसन है।
हालाँकि बाइक पसंद करना कोई गुनाह थोड़ी न है! आजकल तो लोग अपने शौक खुलकर बताते हैं।
हमें ऐसे चीफ जस्टिस पर गर्व है जो बाइक पसंद करते हैं,
अब चाइना -वाइना के चक्कर में या आड़ में हम जनता लोग अपनी पसंद की बाइक, घोड़ागाड़ी का आनंद भी न लें तो यह बहुत नाइंसाफ़ी है।
Lokendra Singh