शुक्रवार, 3 जुलाई 2020

फिर मोदी सरकार बनी। और नोट बंदी के समय श्वेता ने 2000 के नोट में चिप की गाथा सुनाई। और आपके चैनल का सूर्य लगभग अस्त होना शुरू हो गया। इतनी झूठी खबर पर आपने कोई एक्शन लिया ऐसा हमें तो किसी ने नहीं बताया। क्यों ? क्योंकि आप तो वही 2000 वाले नोट गिन रहे थे। अब तो आपके चैनल का एक ही उसूल समझ में आता है। खबर आप वही दिखाएंगे जो बिके। सच्चाई से उसका दूर दूर तक का वास्ता नहीं हो तो भी चलेगा। आपने मोदी से क्रिकेट विश्व कप जीतने से लेकर चीन को पटकने तक की उलटी सीधी खबर जनता को दिखाई।

श्रीमान अरूण पूरी,
खुश तो बहुत होंगे आजकल। नोट बरस रहे हैं। आपके दोनों सितारे श्वेता सिंह और अंजना ओम कश्यप छाई हुई हैं सब तरफ। चीन बॉर्डर श्वेता के हवाले है तो पाकिस्तान का ठेका अंजना के पास है। अच्छा इन्हें खबरों से कोई मतलब भी नहीं है। यह तो एक रटी रटाई स्क्रिप्ट पढ़ देती हैं। वैसे खबरों से तो आपको भी शायद ही कोई मतलब हो। नोट गिन लीजिए आप तो।
कभी ऐसा था कि इंडिया टुडे मैगज़ीन के लिए इंतज़ार होता था। तब आपके पास असली पत्रकार थे। सरकार के हलक में उंगली डालकर सच उगलवा लेते थे। मैंने खुद बरसों आपकी मैगज़ीन इकठ्ठा की है। हर इंटरव्यू के लिए उसे पढ़ना तो जैसे सिलेबस पढ़ने जैसा था। जिस मंत्री का इंटरव्यू छपा उसका या तो राजनीति में कैरियर बन गया या बिगड़ ही गया।
फिर आजतक आया। शायद हिंदी का पहला 24 घंटे न्यूज देने वाला चैनल। लोगों ने उसे भी सर आंखों पर बैठाया। ब्रेकिंग न्यूज़ का कॉन्सेप्ट भारत में आप ही लाए थे शायद। यह सब कुछ कब तक चला ? अन्ना आंदोलन तक। फिर मोदी जी का उदय हुआ। और जैसे जैसे मोदीजी ऊपर चढ़े, आपका चैनल गिरता चला। अच्छे पत्रकार जैसे पुण्य प्रसून बाजपेई टिकने को तैयार नहीं थे । आपको भी कोई दिक्कत नहीं थी क्योंकि आप तो पैसा कमा रहे थे।
फिर मोदी सरकार बनी। और नोट बंदी के समय श्वेता ने 2000 के नोट में चिप की गाथा सुनाई। और आपके चैनल का सूर्य लगभग अस्त होना शुरू हो गया। इतनी झूठी खबर पर आपने कोई एक्शन लिया ऐसा हमें तो किसी ने नहीं बताया। क्यों ? क्योंकि आप तो वही 2000 वाले नोट गिन रहे थे। अब तो आपके चैनल का एक ही उसूल समझ में आता है। खबर आप वही दिखाएंगे जो बिके। सच्चाई से उसका दूर दूर तक का वास्ता नहीं हो तो भी चलेगा। आपने मोदी से क्रिकेट विश्व कप जीतने से लेकर चीन को पटकने तक की उलटी सीधी खबर जनता को दिखाई।
अर्थ्यवस्था बिगड़ी, बेरोज़गारी बढ़ी, गरीबी बढ़ी, मज़दूर लॉक डॉउन में पैदल चला, कोरोनावायरस ने हजारों को लील लिया, चीन अंदर घुस आया, नेपाल ने गांव कब्जा लिए, पी एम केयर्स के नाम पर हजारों करोड़ का घोटाला हो गया। ऐसे समय ही पत्रकार की असली परख होती है। ऐसे समय में आपके दोनों अनमोल रतन पाकिस्तान और हिन्दू मुस्लिम कर रहे थे। सलाम है ऐसे देशप्रेम और जी हुजूरी को।
सबसे तेज बनने के चक्कर में सबसे झूठे बन गए। खैर आपको आपकी कमाई मुबारक हो। कभी समय मिले तो अपनी रीढ़ की हड्डी की जांच करवा लीजिएगा। एक्सरे में पता लगेगा कि है भी की नहीं। है तो कितने टुकड़े करवाए आपने। ज़मीर का तो एक्सरे भी नहीं होता। शीशे के सामने खड़े होकर देखिएगा। अगर अपने से आंख मिला पाएं तो बताइएगा।
कभी आपका बहुत बड़ा फैन था। शायद असली रंग अब दिख रहा है। शायद मेरी गलती थी आपका फैन होना।
अजय कुमार 

PM Narendra Modi's Remarks During Visit to Leh Address to INDIAN ARMY

सरकारी पटरी पर प्राइवेट कंपनी की रेल, देश को गिरवी रख कर ही मानोगे मोदी जी।

BJP और बिपक्ष

सवाल : पाकिस्तानी जासूस ध्रुव सक्सेना कौन है ?
जवाब : बीजेपी का कार्यकर्ता है
सवाल : पाकिस्तानी जासूस चमन लाल कौन है ?
जवाब : आरएसएस का कार्यकर्ता
सवाल : पाकिस्तानी जासूस अच्युतानंद मिश्र कौन है ?
जवाब : संघ का सदस्य
सवाल : पाकिस्तानी जासूस विकास पांडेय कौन है?
जवाब : बीजेपी का बूथ अध्यक्ष
सवाल : अतंकवादी प्रज्ञा ठाकुर कौन है?
जवाब : बीजेपी की सांसद
सवाल : अतांकी असीमानंद कौन है ?
जवाब : आरएसएस का कार्यकर्ता
सवाल : अतंकवादी संस्था अभिनव भारत किसकी समर्थक है ?
जवाब : आरएसएस और बीजेपी
सवाल : ब्रह्मोस किंगुप्त जानकारी चीन को किसने दी ?
जवाब : संघ कार्यकर्ता संदीप मिश्रा ने
सवाल : अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला किसने करवाया था ?
जवाब : बीजेपी कार्यकर्ता संदीप शर्मा ने
सवाल : पाकिस्तानी जासूस पंकज मिश्रा कौन है ?
जवाब : बीजेपी कार्यकर्ता है
सवाल : पाकिस्तानी जासूस दीपक त्रिवेदी कौन है ?
जवाब : बीजेपी कार्यकर्ता है
सवाल : पाकिस्तानी जासूस पंकज अय्यर कौन है ?
जवाब : बीजेपी कार्यकर्ता है
सवाल : पाकिस्तानी जासूस संजीत कुमार, संजय त्रिपाठी, बबलू सिंह, विकास कुमार, राहुल सिंह, संजय रावत, देवशरण गुप्ता, रिंकू त्यागी, ऋषि मिश्र, वेदराम् कौन हैं ?
जवाब : बीजेपी कार्यकर्ता, संघ के सदस्य
सवाल : पाकिस्तानी जासूस मनीष कौन है ?
जवाब: बीजेपी का कार्यकर्ता और कैलाश विजयवर्गीय का खास
सवाल : मोहित शर्मा कौन है ?
जवाब : बीजेपी का कार्यकर्ता और शिवराज चौहान का खास ।
इसके अलावा भी लगभग 500 नाम और हैं जो कि पाकिस्तान के लिए जासूसी करते रंग हाथ पकड़े गए हैं
बीजेपी की हर स्पीच पाकिस्तान से शुरू होकर पाकिस्तान पर ही ख़त्म होती है..!!
मोदी बिना बुलाए, चुपके से, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की जन्मदिन का केक खाने पहुंच गए और बिरयानी की दावत उड़ा कर वापिस आ गए मगर फिर भी देश भक्त ही हैं..!!
है ना चमत्कार वाली सरकार..??
Sunil Varun i

गुरुवार, 2 जुलाई 2020

तू इधर उधर की बात ना कर ये बता कारवां लूटा कैसे चौकीदार।

किसके बेटे हो। डरते हो कि कहीं सरकारी कागजात न बोलने लगें कि तुम किसके बेटे हो।


दरअसल प्रियंका गांधी अब तुम्हारे भाड़े के विपक्षी किले को तोड़ने लगी हैं तो तुम्हारा तिलमिलाना लाजमी है।
अभी प्रियंका गांधी ने तुमको अपना सिजरा बताया था कि मै इंदिरा की पोती हूं। वो इंदिरा जिसने अमरीका के व्हाइट हाउस किले में घुसकर रिपब्लिकन निक्सन को बताया था कि मै जवाहर की बेटी हूं वो जवाहर जिसके बारे में 1957-58 मे आईजनहोबर ने कहा थे खुद उनसे कि मै इस समय आपसे ज्यादा सम्मानित नेता विश्व में नहीं पाता और वही इंदिरा का शिकार निक्सन उस समय आइजनहावर का उपराष्ट्रपति था।
अब तुमने खंभा नोचा है प्रियंका गांधी का निवास खाली करने का आदेश देकर। अरे कैकेई ने भी राम को निवास खाली करने का इंतजाम किया था जो चक्रवर्ती दशरथ की मृत्यु का कारण बना।
ये वो विरासत है जिसका निवास राजमहल छोड़कर जेल भी रहा है राम के वनवास की तरह जब तुम जेल भेजने वालों की चाकरी मुखबिरी करते थे।
ये विरासत की लड़ाई है जो इतिहास बनाने और त्याग करने से बनती है खिसियाने से नहीं।
इसलिए छोटीलाइन होकर बड़ी लाइन की रेल की बराबरी नहीं कर पाओगे चाहे जितनी ज्यादा इंजन की सीटी बजा लो।
छोटे बनकर बड़े काम नहीं कर पाओगे, प्रियंका की विरासत तुम्हारी विरासत को जीवनदान देने वाली है, न विश्वास हो तो अटल बिहारी के बयान याद कर लो जो राजीव के बारे मे क्या बोले थे कि राजीव ने उनका जीवन बचाया।
सदन में नेहरू के खिलाफ तीखा भाषण देने पर अगर नेहरू खुद की जेल के समय अटल बिहारी की बरतानिया हुकूमत से माफी मांगने की बात कह देते तो चढ़ता राजनीतिक कैरियर वहीं दफन हो जाता।
इसलिए इन चक्करों में न पड़ो,चना जोर गरम बांटो।

चीन से डरता है मोदी।Modi fears China.भारत की नाक कटवा दी मोदी ने।