रविवार, 5 जुलाई 2020

जज होतो ऐसा!


जुनूबी अमेरिकामुल्ज़िम एक पंद्रह साल का लड़का था स्टोर से चोरी करता हुआ पकड़ा गया पकड़े जाने पर गार्ड की गिरफ्त से भागने की कोशिश में स्टोर का एक शेल्फ भी टूट गया
जज ने जुर्म सुना और लड़के से पूछा
तुमने क्या सचमुच कुछ चुराया था ब्रैड और पनीर का पैकेट लड़के ने नीचे नज़रें कर के जवाब दिया
क्यों ?
मुझे ज़रूरत थी
खरीद लेते :-- जज
पैसे नहीं थे :-- लड़का
घर वालों से ले लेते
घर में सिर्फ मां है बीमार है बेरोज़गार भी उसी के लिए चुराई थी।
तुम कुछ काम नहीं करते ?
करता था एक कार वाश में मां की देखभाल के लिए एक दिन की छुट्टी की थी तो मुझ निकाल दिया गया।
तुम किसी से मदद मांग लेते।
सुबह से घर से निकला था तकरीबन पचास लोगों के पास गया बिल्कुल आख़री में ये क़दम उठाया।
जिरह ख़त्म हुई जज ने फैसला सुनाना शुरू किया :-
चोरी और ख़ुसूसन ब्रैड की चोरी बोहोत होल्नाक जुर्म है और इस जुर्म के हम सब ज़िम्मेदार हैं अदालत में मौजूद हर शख़्स मुझ समेत हम सब मुजरिम हैं इसलिए यहाँ मौजूद हर शख़्स पर दस-दस डालर का जुर्माना लगाया जाता है, दस डालर दिए बग़ैर कोई भी यंहा से बाहर नहीं निकल सकेगा।
ये कह कर जज ने दस डालर अपनी जेब से बाहर निकाल कर रख दिए और फिर पेन उठाया लिखना शुरू किया:-
इसके अलावा में स्टोर पर एक हज़ार डालर का जुर्माना करता हूं कि उसने एक भूखे बच्चे से ग़ैर इंसानी सुलूक करते हुए पुलिस के हवाले करा अगर चौबीस घंटे में जुर्माना जमा नहीं करा तो कोर्ट स्टोर सील करने का हुक्म दे देगी।
जुर्माना की पूर्ण राशि इस लड़के को देकर कोर्ट ने उस लड़के से माफी तलब करती है।
फैसला सुनने के बाद कोर्ट में मौजूद लोगों के आंखों से आंसू तो बरस ही रहे थे उस लड़के के भी हिचकीया बंध गई।वो लड़का बार बार जज को देख रहा था जो अपने आंसू छिपाते हुए बाहर निकल गया।
ऐसे होते हैं ईमानदार जज।क्या हमारे देश में आज तक ऐसा कोई निर्णय दिया होगा।
हमारे देश में तो 20-20 और 25-25 वर्ष पश्चात जब कोई इन्सान बेकसूर सिद्ध होता है उसको उसको सिर्फ और सिर्फ माननीय न्यायालय बाइज्ज़त बरी
JAMIA WORLD ✍️

शनिवार, 4 जुलाई 2020

अरनब गोस्वामी के चैनल पर डिबेट, पूर्व आर्मी अफ़सर ने कहा नीच, गुस्से में पैनलिस्ट को दे दी मां की गाली....!!!!


पूर्वी लद्दाख में सीमा पर भारत और चीन सेना के बीच अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर टीवी न्यूज़ चैनलों में रोजाना प्राइम टाइम डिबेट हो रही हैं। ऐसी ही एक बहस अरनब गोस्वामी के चैनल ‘आर भारत’ में हो रही थी। इस बहस के दौरान पूर्व आर्मी अफ़सर और एक पैनलिस्ट भीड़ गए। इस दौरान आर्मी अफ़सर इतने गरम हो गए कि उन्होने लाइव टीवी पर पैनलिस्ट को माँ की गाली दे डाली। इस शो की क्लिप वरिष्ठ पत्रकार विनोद कपरी ने ट्वीट किया है।
कपरी ने इस वीडियो को ट्वीट कर लिखा “भारतीय टीवी के इतिहास का एक और गौरवशाली क्षण : अब माँ बहन की गालियाँ लाइव।” इस वीडियो में रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्‍शी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान से भारत चीन विवाद को लेकर कुछ कह रहे थे। तभी रिजवान कहने लगे “वही तो हम कह रह हैं युद्ध कम करो।” इसपर रिटायर्ड मेजर जनरल नाराज़ हो गए और उन्होंने रिजवान को गुस्से में “नीच आदमी” कहा। लेकिन बख्‍शी का गुस्सा इतना ज्यादा था कि वे भूल गए कि यह एक लाइव शो है और उन्होंने रिजवान को माँ की गाली दे दी।
कपरी द्वारा ट्वीट किए गए इस वीडियो में यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “जीडी बख्‍शी ने गाली देकर रिपब्लिक चैनल का लेवेल दिखा दिया।” एक ने लिखा “विपक्षियों की आवाज़ दवाने के लिए, उसे कमजोर करने के लिए मां बहन की गाली तब तक दो जब तक कि सामने वाला शर्म से सर ना झुका ले ओर चुप ना हो जाए। आज के इस दौर में बस इसी पाखंड को राष्ट्रवाद का नाम दिया गया है।”

5 Trillion Dollar Economy 5KG चावल की बात पर आ गए॥ झोला लेके भाग नहीं सक...

"राना अय्यूब" को मुसलमान होने का सजा

दुनिया की टॉप मीडिया एजेंसी "टाइम" ने 2019 में एक आर्टिकल छापा था, जिस आर्टिकल में दुनिया के उन 10 पत्रकारों के बारे में लिखा था, जिन्हें ऑनलाइन सबसे ज़्यादा गाली, रेप, हत्या की धमकी दी जाती है।
उन 10 की लिस्ट में "राना अय्यूब" 5वें स्थान पर हैं, राणा अय्यूब को ज़्यादा धमकी मिलने की एक वजह ये भी है कि वो मुस्लिम हैं, और हिन्दोस्तान की वो पहली ऐसी मुस्लिम पत्रकार हैं, जिन्हें दुनियाभर में पढ़ा जाता है, और ये अपनी बेबाकी की वजह से जानी जाती हैं, बावजूद इसके राणा अय्यूब कभी पीछे नही हटी, सोचिये एक महिला के लिये ये सब कितना मुश्किल है?
2 रोज़ पहले उन्हें उनके सोशल मीडिया एकॉउंट्स पर कश्मीर में हुए बरबरियत के खिलाफ आवाज़ उठाने के कारण "गौरी लंकेश" की तरह जान से मार देने की धमकी मिली, राना अय्यूब उन सब लोगों पर FIR करवा रही हैं।
राना अय्यूब करोड़ों गूंगे मुसलमानों की आवाज़ हैं।
Shahnawaz Ansari

रेलवे ने भर्तियां बंद की, उदास न हो नौजवान, पोजिटिव रहें व्हाट्स एप में रहें।


रेलवे ने पिछली भर्ती के लोगों को ही पूरी तरह ज्वाइन नहीं कराया है। अब नई भर्तियों पर रोक लगा दी गई है। यही नहीं आउट सोर्सिंग के कारण नौकरियाँ ख़त्म की गई, अब उस आउटसोर्सिंग के स्टाफ़ भी कम किए जाएँगे। पहले रेलवे रोज़गार पैदा करती थी, अब बेरोज़गार पैदा कर रही है।
यह मोदी सरकार की लोकप्रियता और साहस ही है कि 2019 के लोकसभा चुनाव के समय करोड़ों युवाओं को भर्ती के नाम पर दौड़ा दिया और आज तक पास किए हुए सभी छात्रों की ज्वाइनिंग नहीं पूरी हुई। अब बिहार चुनाव आ रहा है। चुनाव के सामने कोई सरकार रेलवे की भर्ती बंद करने का एलान नहीं कर सकती लेकिन युवाओं में अपनी लोकप्रियता का कुछ तो भरोसा होगा कि वह बोल कर उनके बीच आ रही है कि रेलवे में नौकरी नहीं देंगे। कांग्रेस ने रेलवे के निजीकरण का विरोध कर और भर्तियाँ बंद होने का विरोध कर अपने पाँव में कुल्हाड़ी मारी है। किसी ने उसके इस विरोध को भाव नहीं दिया है। ये सभी नौजवान बिहार चुनाव में बीजेपी को ही वोट देंगे । इस वक्त युवाओं को झटका लगा होगा इसलिए बीजेपी के नेताओं को इनके लिए आवाज़ उठानी चाहिए। कम से कम इन्हें बहलाने फुसलाने के लिए ही सही। काउंसलिंग करें। राष्ट्र की प्रगति के सामने नौकरी कोई चीज़ नहीं है।
मेरा मानना है कि रेलवे के करोड़ों परीक्षार्थी सच्चाई देखें। रेलवे भर्ती की हालत में नहीं है। गोयल जी ने इतना विकास कर दिया कि पैसा ही ख़त्म हो गया। रेलवे सैलरी देने की हालत में नहीं होगी। कर्मचारियों के भत्ते काटे जा रहे हैं। अभी तक पेंशन में कटौती नहीं है पर भविष्य कौन जानता है? वैसे प्रार्थना कीजिए कि पेंशन की राशि को एडजस्ट करने की ज़रूरत न पड़े।पेंशनभोगी ही आगे आकर पेंशन कटवाएँ और रेलवे की मदद करें।
कई लोगों ने कहा कि इस तरह से आरक्षण भी समाप्त हो गया। यह सही है। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जातियाँ और आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को भी आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। जब आपने निजीकरण और आउटसोर्सिंग को स्वीकार ही कर लिया तो फिर आपत्ति किस बात की ? वरना आरक्षण के तहत जितनी बड़ी आबादी आती है, किसी सरकार की निजीकरण या भर्ती बंद करने की हिम्मत न होती।
रेलवे की परीक्षा के लिए देश भर के करोड़ों नौजवान कड़ी मेहनत करते हैं। हमने बिहार चुनाव के दौरान देखा था कि आरा शहर में किस तरह ग्रुप बना कर लड़के परीक्षा की तैयारी करते हैं। अद्भुत दृश्य था। यूपी में भी गोरखपुर से लेकर ग़ाज़ीपुर के बेल्ट का नौजवान रेलवे की भर्ती परीक्षाओं में लगा रहता है। राजस्थान से भी पिछली बार देखा था कि किस तरह मीणा समाज हज़ारों अभ्यर्थियों की मदद कर रहा था। अद्भुत दृश्य था।आज करोड़ों लड़के लड़कियाँ उदास हो गए होंगे। समझता हूँ।
अब यह सरकार का फ़ैसला है। जिस तरह से आप कोयला खदानें के निजीकरण को लेकर चुप थे उसी तरह कोई और रेलवे के निजीकरण को लेकर चुप रहेगा। हमारी राजनीति चाहें सत्ता पक्ष की हो या विपक्ष की, निजीकरण को लेकर साफ़ नहीं बोलती है। बोलती भी होगी तो कोई इन विषयों पर ध्यान नहीं देता। दुख बस इतना है बिहार से लेकर देश के नौजवानों के लिए एक मौक़ा कम हो गया। लेकिन जब पिछली भर्ती पूरी नहीं हुई तो चुनाव के कारण कुछ निकल भी जाए तो क्या फ़र्क़ पड़ता है?
अब आप लोग ही रोज़गार को लेकर नए तरीक़े से सोचिए। मुझे मैसेज करने से क्या होगा। ऐसे फ़ैसले हो जाने के बाद बदलते नहीं है। सरकार नौकरी नहीं देगी। इस सत्य को जानते हुए आपको ही बदलना होगा। यही कह सकता हूँ कि नए अवसरों की तरफ़ देखिए। वैसे वहाँ भी कुछ नहीं है। लेकिन फिर भी। मैं राजनीति में नहीं हूँ । इसलिए आगे का रास्ता उनसे पूछें जिन्हें वोट देते हैं। युवा नेताओं से यही कहूँगा कि नौकरी के मसले को उठा कर भविष्य न बनाएँ । इससे दूर रहें। रोज़गार राजनीतिक मुद्दा नहीं रहा।
बिहार से एक नौजवान ने पत्र लिखा है। उसकी मायूसी समझ आती है। काश रेलवे भर्ती बंद नहीं करती। पत्र और तस्वीर पोस्ट कर रहा हूँ ।
“ Sir ye mandir hai. इसमें हिन्दू मुस्लिम सब ग्रुप में आते थे । टेस्ट सीरीज चलता था।
वाक्य के अंत में "था" लगा हुआ है।इसे से समझ जाइए। रेलवे के बारे में न्यूज़ सुन कर सब रो कर अपने अपने घर चल गए।
हम बिहारियों की English कितनी मजबूत है ये आप भी जानते है एसएससी में जा नहीं सकते है। आर्मी के लिए age निकल चुकी है। बिहार पुलिस का क्या ही कहना ।इसका कट ऑफ 80 से ज्यादा चल जाता है। ITI 2 साल का कोर्स 4 साल से ज्यादा हो गया अभी तक कंप्लीट नहीं हुआ एग्जाम हमेशा रद्द हो जाता है। प्राइवेट नौकरियां चली गई है, कहां जाऊं मैं अब!
Ravish Kumar (ND TV)

शुक्रवार, 3 जुलाई 2020

करोड़ों गरीबों-मजदूरों की ज़िंदगी से खिलवाड़! मात्र 13% राशन ही पहुंचा लोगों के पास, 87% राशन कहाँ रह गया?


प्रधानमंत्री मोदी जब भी राष्ट्र को संबोधित करते हैं, जनता के सामने बड़े-बड़े वादे करते हैं। मीडिया में आई भूखे-प्यासे मज़दूरों की तस्वीरें एक तरह से झुठलाकर उनतक राशन पहुंचाने के दावे करते हैं। लेकिन उनके दावों और ज़मीनी हक़ीक़त के बीच एक बहुत बड़ा अंतर है।
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सरकार द्वारा जितना राशन आवंटित किया गया था, उसका महज़ 13 प्रतिशत ही प्रवासी मज़दूरों तक पहुंच पाया है। ये आंकड़ा बेहद शर्मनाक है।
दरअसल, सरकार की घोषणा के मुताबिक़ प्रवासी मज़दूरों को हर महीने 5 किलो राशन दिया जाना था। ये घोषणा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत की गई थी। जिन मज़दूरों के पास राशन कार्ड नहीं था, उनतक 8 लाख मीट्रिक टन राशन पहुंचाना था।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक 6.38 लाख मीट्रिक टन राशन पहुंच गया था जो कुल राशन का 80 प्रतिशत है। लेकिन मई और जून महीने में सरकार केवल मज़दूरों तक केवल 1.07 लाख मीट्रिक टन ही राशन पहुंचा पायी है। ये आवंटित राशन का 13 प्रतिशत है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 14 मई को घोषणा की थी कि 8 करोड़ मज़दूरों को हर महीने के लिए 5 किलो गेहूं या चावल मुफ़्त में दिया जाएगा। ये घोषणा आने वाले दो महीने के लिए की गई थी।
लेकिन खुद खाद्य मंत्रालय के आंकड़ों से साफ पता चलता है कि सरकारी घोषणा और काम में अंतर है। क्या आत्मनिर्भर भारत बनाने में चूक हुई है? भूखे पेट सो रहे मज़दूरों तक अगर सरकार नहीं पहुंच पाएगी, तो आत्मनिर्भर भारत कैसे बनाएगी?

फिर मोदी सरकार बनी। और नोट बंदी के समय श्वेता ने 2000 के नोट में चिप की गाथा सुनाई। और आपके चैनल का सूर्य लगभग अस्त होना शुरू हो गया। इतनी झूठी खबर पर आपने कोई एक्शन लिया ऐसा हमें तो किसी ने नहीं बताया। क्यों ? क्योंकि आप तो वही 2000 वाले नोट गिन रहे थे। अब तो आपके चैनल का एक ही उसूल समझ में आता है। खबर आप वही दिखाएंगे जो बिके। सच्चाई से उसका दूर दूर तक का वास्ता नहीं हो तो भी चलेगा। आपने मोदी से क्रिकेट विश्व कप जीतने से लेकर चीन को पटकने तक की उलटी सीधी खबर जनता को दिखाई।

श्रीमान अरूण पूरी,
खुश तो बहुत होंगे आजकल। नोट बरस रहे हैं। आपके दोनों सितारे श्वेता सिंह और अंजना ओम कश्यप छाई हुई हैं सब तरफ। चीन बॉर्डर श्वेता के हवाले है तो पाकिस्तान का ठेका अंजना के पास है। अच्छा इन्हें खबरों से कोई मतलब भी नहीं है। यह तो एक रटी रटाई स्क्रिप्ट पढ़ देती हैं। वैसे खबरों से तो आपको भी शायद ही कोई मतलब हो। नोट गिन लीजिए आप तो।
कभी ऐसा था कि इंडिया टुडे मैगज़ीन के लिए इंतज़ार होता था। तब आपके पास असली पत्रकार थे। सरकार के हलक में उंगली डालकर सच उगलवा लेते थे। मैंने खुद बरसों आपकी मैगज़ीन इकठ्ठा की है। हर इंटरव्यू के लिए उसे पढ़ना तो जैसे सिलेबस पढ़ने जैसा था। जिस मंत्री का इंटरव्यू छपा उसका या तो राजनीति में कैरियर बन गया या बिगड़ ही गया।
फिर आजतक आया। शायद हिंदी का पहला 24 घंटे न्यूज देने वाला चैनल। लोगों ने उसे भी सर आंखों पर बैठाया। ब्रेकिंग न्यूज़ का कॉन्सेप्ट भारत में आप ही लाए थे शायद। यह सब कुछ कब तक चला ? अन्ना आंदोलन तक। फिर मोदी जी का उदय हुआ। और जैसे जैसे मोदीजी ऊपर चढ़े, आपका चैनल गिरता चला। अच्छे पत्रकार जैसे पुण्य प्रसून बाजपेई टिकने को तैयार नहीं थे । आपको भी कोई दिक्कत नहीं थी क्योंकि आप तो पैसा कमा रहे थे।
फिर मोदी सरकार बनी। और नोट बंदी के समय श्वेता ने 2000 के नोट में चिप की गाथा सुनाई। और आपके चैनल का सूर्य लगभग अस्त होना शुरू हो गया। इतनी झूठी खबर पर आपने कोई एक्शन लिया ऐसा हमें तो किसी ने नहीं बताया। क्यों ? क्योंकि आप तो वही 2000 वाले नोट गिन रहे थे। अब तो आपके चैनल का एक ही उसूल समझ में आता है। खबर आप वही दिखाएंगे जो बिके। सच्चाई से उसका दूर दूर तक का वास्ता नहीं हो तो भी चलेगा। आपने मोदी से क्रिकेट विश्व कप जीतने से लेकर चीन को पटकने तक की उलटी सीधी खबर जनता को दिखाई।
अर्थ्यवस्था बिगड़ी, बेरोज़गारी बढ़ी, गरीबी बढ़ी, मज़दूर लॉक डॉउन में पैदल चला, कोरोनावायरस ने हजारों को लील लिया, चीन अंदर घुस आया, नेपाल ने गांव कब्जा लिए, पी एम केयर्स के नाम पर हजारों करोड़ का घोटाला हो गया। ऐसे समय ही पत्रकार की असली परख होती है। ऐसे समय में आपके दोनों अनमोल रतन पाकिस्तान और हिन्दू मुस्लिम कर रहे थे। सलाम है ऐसे देशप्रेम और जी हुजूरी को।
सबसे तेज बनने के चक्कर में सबसे झूठे बन गए। खैर आपको आपकी कमाई मुबारक हो। कभी समय मिले तो अपनी रीढ़ की हड्डी की जांच करवा लीजिएगा। एक्सरे में पता लगेगा कि है भी की नहीं। है तो कितने टुकड़े करवाए आपने। ज़मीर का तो एक्सरे भी नहीं होता। शीशे के सामने खड़े होकर देखिएगा। अगर अपने से आंख मिला पाएं तो बताइएगा।
कभी आपका बहुत बड़ा फैन था। शायद असली रंग अब दिख रहा है। शायद मेरी गलती थी आपका फैन होना।
अजय कुमार