रविवार, 5 जुलाई 2020

Maj Gen Satbir Singh का चीन को चेतावनी और हम सरकार का साथ है॥ OROP एक अल...

आरोप: PM मोदी का अस्पताल दौरा भी फ़र्ज़ी! लोग बोले- कॉन्फ्रेंस हॉल को अस्पताल जैसा बनाकर हुई शूटिंग


फेसबुक पर सिद्धार्थ तबिश लिखते हैं-
ये कोई अस्पताल नहीं है.. ये कांफ्रेंस रूम है.. वुडेन फ्लोरिंग देखिये और दीवाल पर वुडेन वर्क देखिये.. कोई भी गैस पाइपलाइन नहीं दिखेगी आपको ऑक्सीजन या किसी के लिए.. और न ही कोई दूसरी अस्पताल की एक भी मशीने.. छत पर लगा ओवरहेड प्रोजेक्टर देखिये.. ये प्रोजेक्टर कॉन्फ्रेंस रूम में लगाया जाता है प्रेजेंटेशन के लिए, अस्पताल में नहीं
आर्मी के इस कांफ्रेंस रूम को अस्पताल का सेट बनाया गया सिर्फ़ शूटिंग के लिए.. अब आप बताएं कि अगर आपको इस लेवल का ऐसा झूठ दिखाया जाए और उसका दिन रात टीवी चैनल महिमामंडन करें तो क्या इस झूठ को झूठ बताना कोई गुनाह है? ये साहब की सत्ता का प्रचार है ना कि हमारी आर्मी या देश का.. कांफ्रेंस रूम को अस्पताल का सेट बना कर बाक़ायदा शूटिंग करना, ये किस तरह की देशभक्ति के अंतर्गत आता है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार संवेदनहीनता के आरोप लगते जा रहे हैं। जहां एक तरफ गलवान घाटी में जवानों की शहादत के बाद भी पीएम मोदी ने संवेदनहीन तरीके से कहा था कि हमारी सीमा के अंदर कोई नहीं आया है और वहीं अब जब घायल जवानों को देखने के लिए एक कथित अस्पताल में गए हैं तो आरोप लग रहे हैं कि वो अस्पताल की जगह किसी कॉन्फ्रेंस रूम में ‘इवेंट मैनेजमेंट के तहत’ गए थे।
दरअसल शुक्रवार को अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख का दौरा किया और उसके बाद गलवान घाटी में घायल हुए जवानों को देखने के लिए कथित तौर पर एक अस्पताल में गए।
जवानों से मिलने के दौरान की जारी की गई तस्वीरों को देखकर तमाम सवाल उठने लगे कि ये अस्पताल है या फिर किसी कॉन्फ्रेंस रूम को अस्पताल जैसा दिखाकर मीडिया के जरिए आम जनता को मैनेज किया जा रहा है।
पीएम मोदी के इस कथित अस्पताल दौरे पर सबसे ज्यादा प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर आ रही हैं, जहां लोग जमकर सवाल उठा रहे हैं।
कितना फ़ालतू का ये काम है.. कितना वक़्त और कितना ज़्यादा मैन पावर लगा होगा इस सेट को बनाने में.. वो भी सिर्फ़ फ़ोटो शूट के लिए और इसलिए ताकि सत्ता का प्रचार हो सके.. बस.. इस सेट का न तो सेना के मनोबल से कोई लेना देना है और न देश के मनोबल से.. ये सिर्फ़ साहब की आईटी सेल के मनोबल के लिए है और प्रोपोगेंडा गढ़ने के लिए
इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए अजीत कस्तूरी तंज़ करते हुए लिखते हैं- मोदी जी से जलने वाले लोग कह रहे इस अस्पताल में बोतल टांगने वाला ड्रिप स्टैंड नहीं है,मरीजो के लिए बेड के पास रखने वाला कूड़ादान नहीं है,फर्श लकड़ी का है जो किसी भी अस्पताल में नहीं होता क्योंकि उसको ऐसा बनाया जाता है ताकि धोया जा सके।
अरे यह नहीं है तो क्या हुआ?
प्रोजेक्टर है,पेंटिंग है पोडियम है….अस्पताल नहीं तो क्या कॉन्फ्रेंस हॉल तो है,और मोदी जी के हाथ मे आर्केस्ट्रा वाला माइक तो है ही।
अब मोदी जी इतना भी नहीं कर सकते क्या? देश के लिए।
सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों का जवाब तभी पता चलेगा जब आधिकारिक रूप से कुछ स्पष्ट किया जाएगा, लेकिन ये सवाल बना हुआ है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल की जगह किसी कॉन्फ्रेंस हॉल का दौरा किया था और अगर ऐसा किया तो ये इवेंट मैनेजमेंट के तहत किया है या फिर किसी वाजिब वजह से...



*कानपुर मुठभेड़ मामला, विकास दुबे की कॉल डिटेल में मिले कई पुलिस वालों के नंबर*


कानपुर। -उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिस कर्मियों की मौत के मुख्य आरोपी कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को पकडऩे के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपनी सारी ताकत झोंक दी है. पुलिस ने विकास दुबे की जानकारी देने वालों के लिये 50,000 रुपए का इनाम रखा है.
विकास दुबे को पकडऩे के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की 20 टीमें अलग-अलग जिलों में छापा मार रही हैं. वहीं पुलिस ने इस मामले मे 12 और लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने इन लोगों को मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर उठाया है. दरअसल इन लोगों से विकास दुबे की घटना से पहले पिछले चौबीस घंटों में बातचीत हुई थी.
हैरानी की बात है कि विकास के कॉल डिटेल मे कुछ पुलिसवालों का नम्बर भी आया है. जांच कर रही टीम इस बात की भी जाँच कर रही है कि क्या रेड की सूचना विकास को किसी पुलिसवालों ने ही दी थी? अगर ऐसा पाया जाता है तो इस मामले में कुछ पुलिसवाले भी साजिश के आरोप में लपेटे में आ सकते है. चौबेपुर थाने के दरोगा विकास तिवारी से भी पुलिस और एसटीएफ ने पूछताछ की है और पूरे घटनाक्रम को समझा है. पूरी घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र में ही हुई थी.
अभी तक हुई पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. जांच में पता चला है कि विकास को दुबे पुलिस विभाग के ही किसी कर्मचारी ने सूचना दी थी, जिसकी वजह से वह पुलिस पर हमला कर भागने में सफल रहा. अभी तक की जांच में चौबेपुर थाने के दरोगा पर मुखबरी का शक व्यक्त किया गया है. पुलिस ने 12 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. इसके अलावा विकास दुबे की कॉल रिकॉर्ड में कई पुलिस वालों के नंबर मिले हैं. इस आधार पर अब पुलिस दरोगा, सिपाही और होमगार्ड से भी पूछताछ कर रही है.
सुनील सिंह गाजीपुर उत्तरप्रदेश Hidden Eyes से

जज होतो ऐसा!


जुनूबी अमेरिकामुल्ज़िम एक पंद्रह साल का लड़का था स्टोर से चोरी करता हुआ पकड़ा गया पकड़े जाने पर गार्ड की गिरफ्त से भागने की कोशिश में स्टोर का एक शेल्फ भी टूट गया
जज ने जुर्म सुना और लड़के से पूछा
तुमने क्या सचमुच कुछ चुराया था ब्रैड और पनीर का पैकेट लड़के ने नीचे नज़रें कर के जवाब दिया
क्यों ?
मुझे ज़रूरत थी
खरीद लेते :-- जज
पैसे नहीं थे :-- लड़का
घर वालों से ले लेते
घर में सिर्फ मां है बीमार है बेरोज़गार भी उसी के लिए चुराई थी।
तुम कुछ काम नहीं करते ?
करता था एक कार वाश में मां की देखभाल के लिए एक दिन की छुट्टी की थी तो मुझ निकाल दिया गया।
तुम किसी से मदद मांग लेते।
सुबह से घर से निकला था तकरीबन पचास लोगों के पास गया बिल्कुल आख़री में ये क़दम उठाया।
जिरह ख़त्म हुई जज ने फैसला सुनाना शुरू किया :-
चोरी और ख़ुसूसन ब्रैड की चोरी बोहोत होल्नाक जुर्म है और इस जुर्म के हम सब ज़िम्मेदार हैं अदालत में मौजूद हर शख़्स मुझ समेत हम सब मुजरिम हैं इसलिए यहाँ मौजूद हर शख़्स पर दस-दस डालर का जुर्माना लगाया जाता है, दस डालर दिए बग़ैर कोई भी यंहा से बाहर नहीं निकल सकेगा।
ये कह कर जज ने दस डालर अपनी जेब से बाहर निकाल कर रख दिए और फिर पेन उठाया लिखना शुरू किया:-
इसके अलावा में स्टोर पर एक हज़ार डालर का जुर्माना करता हूं कि उसने एक भूखे बच्चे से ग़ैर इंसानी सुलूक करते हुए पुलिस के हवाले करा अगर चौबीस घंटे में जुर्माना जमा नहीं करा तो कोर्ट स्टोर सील करने का हुक्म दे देगी।
जुर्माना की पूर्ण राशि इस लड़के को देकर कोर्ट ने उस लड़के से माफी तलब करती है।
फैसला सुनने के बाद कोर्ट में मौजूद लोगों के आंखों से आंसू तो बरस ही रहे थे उस लड़के के भी हिचकीया बंध गई।वो लड़का बार बार जज को देख रहा था जो अपने आंसू छिपाते हुए बाहर निकल गया।
ऐसे होते हैं ईमानदार जज।क्या हमारे देश में आज तक ऐसा कोई निर्णय दिया होगा।
हमारे देश में तो 20-20 और 25-25 वर्ष पश्चात जब कोई इन्सान बेकसूर सिद्ध होता है उसको उसको सिर्फ और सिर्फ माननीय न्यायालय बाइज्ज़त बरी
JAMIA WORLD ✍️

शनिवार, 4 जुलाई 2020

अरनब गोस्वामी के चैनल पर डिबेट, पूर्व आर्मी अफ़सर ने कहा नीच, गुस्से में पैनलिस्ट को दे दी मां की गाली....!!!!


पूर्वी लद्दाख में सीमा पर भारत और चीन सेना के बीच अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर टीवी न्यूज़ चैनलों में रोजाना प्राइम टाइम डिबेट हो रही हैं। ऐसी ही एक बहस अरनब गोस्वामी के चैनल ‘आर भारत’ में हो रही थी। इस बहस के दौरान पूर्व आर्मी अफ़सर और एक पैनलिस्ट भीड़ गए। इस दौरान आर्मी अफ़सर इतने गरम हो गए कि उन्होने लाइव टीवी पर पैनलिस्ट को माँ की गाली दे डाली। इस शो की क्लिप वरिष्ठ पत्रकार विनोद कपरी ने ट्वीट किया है।
कपरी ने इस वीडियो को ट्वीट कर लिखा “भारतीय टीवी के इतिहास का एक और गौरवशाली क्षण : अब माँ बहन की गालियाँ लाइव।” इस वीडियो में रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्‍शी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान से भारत चीन विवाद को लेकर कुछ कह रहे थे। तभी रिजवान कहने लगे “वही तो हम कह रह हैं युद्ध कम करो।” इसपर रिटायर्ड मेजर जनरल नाराज़ हो गए और उन्होंने रिजवान को गुस्से में “नीच आदमी” कहा। लेकिन बख्‍शी का गुस्सा इतना ज्यादा था कि वे भूल गए कि यह एक लाइव शो है और उन्होंने रिजवान को माँ की गाली दे दी।
कपरी द्वारा ट्वीट किए गए इस वीडियो में यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “जीडी बख्‍शी ने गाली देकर रिपब्लिक चैनल का लेवेल दिखा दिया।” एक ने लिखा “विपक्षियों की आवाज़ दवाने के लिए, उसे कमजोर करने के लिए मां बहन की गाली तब तक दो जब तक कि सामने वाला शर्म से सर ना झुका ले ओर चुप ना हो जाए। आज के इस दौर में बस इसी पाखंड को राष्ट्रवाद का नाम दिया गया है।”

5 Trillion Dollar Economy 5KG चावल की बात पर आ गए॥ झोला लेके भाग नहीं सक...

"राना अय्यूब" को मुसलमान होने का सजा

दुनिया की टॉप मीडिया एजेंसी "टाइम" ने 2019 में एक आर्टिकल छापा था, जिस आर्टिकल में दुनिया के उन 10 पत्रकारों के बारे में लिखा था, जिन्हें ऑनलाइन सबसे ज़्यादा गाली, रेप, हत्या की धमकी दी जाती है।
उन 10 की लिस्ट में "राना अय्यूब" 5वें स्थान पर हैं, राणा अय्यूब को ज़्यादा धमकी मिलने की एक वजह ये भी है कि वो मुस्लिम हैं, और हिन्दोस्तान की वो पहली ऐसी मुस्लिम पत्रकार हैं, जिन्हें दुनियाभर में पढ़ा जाता है, और ये अपनी बेबाकी की वजह से जानी जाती हैं, बावजूद इसके राणा अय्यूब कभी पीछे नही हटी, सोचिये एक महिला के लिये ये सब कितना मुश्किल है?
2 रोज़ पहले उन्हें उनके सोशल मीडिया एकॉउंट्स पर कश्मीर में हुए बरबरियत के खिलाफ आवाज़ उठाने के कारण "गौरी लंकेश" की तरह जान से मार देने की धमकी मिली, राना अय्यूब उन सब लोगों पर FIR करवा रही हैं।
राना अय्यूब करोड़ों गूंगे मुसलमानों की आवाज़ हैं।
Shahnawaz Ansari