बुधवार, 14 अगस्त 2019

लेटेरल भर्ती संविधान की भावना से अलग-ठगेला II रक्षा संस्थानो के निजीकरण रोकने हेतु राष्ट्रपति को ज्ञापन।I


             
आल इंडिया डिफेंस एससी एसटी एम्पलाईज फैडरेशन, एससी-एसटी ओबीसी व माइनारिटी फैडरेशन व अन्य सहयोगी संगठनों के प्रमुखों की ओर से दिनांक 11 अगस्त को श्री नेतराम ठगेला की अध्यक्षता में जंतर-मंतर पर धरना हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए श्री एमगमन, महासचिव, आर्डिनेंस फैक्ट्री, त्रिची (तामिलनाडु) ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि गोला बारूद  सरकारी संस्थानके बनाए। प्राईवेट संस्थान कभी भी ब्लैकमेल कर सकते हैं। श्री हरीश, अध्यक्ष आर्डिनैंस फैक्ट्री, हजरतपुर ने कहा फैक्ट्री के बने हथियारों से भारत ने1971 का युद्ध जीता बालाकोट का गोला बारूद आर्डिनैंस फैक्ट्री खमरिया में बने हैं। श्री हरीश, कोषाध्यक्ष एएफएचक्यु ऐशोसियन ने कहा कि सरकारी नौकरी की चतुर्थ श्रेणी में अधिकतर जैसे एमटीएस, कार ड्राइवर आदि में हमारे लोग काम करते हैं उन्हे ग्रुप ऐ के समान एलटीसी आदि मिलते हैं, प्राईवेट सैक्टर ऐसा नहीं कर सकते। वहीं वेतन भी बहुत कम होता है, श्री नेतराम ठगेला जी का धन्यवाद देना चाहिए जो रिटायरमेंट के बाद भी इतनी मुस्तैदी से आंदोलन करते हैं। फैडरेशन के राष्ट्रीय सचिव श्री खेमचंद, अध्यक्ष, दिल्ली डीआरडीओ ने कहा कि हमारे सांसदो को भी बोलने नहीं देते। इसलिए हमें आवाज उठानी चाहिए। याद रखें बाबासाहेब डॉ आंबेडकर जिंदगी में भर संघर्ष करते रहे मगर विचारधारा नहीं बदली।।                        
श्री अशोक भारती, संस्थापक अध्यक्ष नैकदोर ने कहा कि आज सब ओर आपाधापी मची हुई है।सांसद अपनी सांसदी, संस्था वाले  संस्था में पोजीशन बचाने में लगे हैं। ऐसे समय में श्री ठगेला ने निजीकरण के खिलाफ धरना देने पर धन्यवाद देते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने आगे कहा सरकार ने 05 जुलाई को घाटे का बजट  पैश करते हुए घाटे की भरपाई के लिए 40 सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनियों को बेचने का फैसला किया है। उसमें डिफेंस जैसा संवेदनशील विभाग भी है। श्री संदीप ने कहा जब तक बहुजन सोता रहेगा, अल्पमत राज करता रहेगा। डा संतराम शर्मा ने कहा कि मूर्तियों के मंदिर नहीं ज्ञान के मंदिर जाना चाहिए।                      
श्री लीला चंद्र, उपाध्यक्ष एएफएचक्यु ने कहा आंदोलन चलाने के लिए तन, मन और धन लगता है। मैं तीनों चीजें देने के लिए तैयार हूं। आपमें कौन तैयार है आगे आए।                        डा अशोक, निदेशक, शिपिंग ने कहा चालाक लोगों ने जातियों बांट कर शासन कर रहे हैं। श्री बीरबल, अध्यक्ष, पैराशूट फैक्ट्री, कानपुर ने कहा आज ठगेला साहेब ने सांकेतिक धरना देकर आंदोलन की शुरुआत की है। अब हमें अपने अपने क्षेत्र में इसका विस्तार करना है। श्री आर के तिलवालिया, मूलनिवासी कर्मचारी संघ ने कहा सरकारी तंत्र को कर्मचारी चलाता है। हमारे लोगों मौका नहीं दिया जाता है, मगर मौका मिलता है बेहतर रिजल्ट लाते हैं। हमारा एक बार रक्षा मंत्री बना, 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। चंद्रयान भी मूलनिवासियों के योगदान से सफल हो रहा है। उन्होंने आगे कहा मूल निवासी कर्मचारी महासंघ स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त को मान्य ठगेला साहेब की अध्यक्षता सम्मेलन कर रहा है। उसमें सभी से पधारने का अनुरोध किया। श्री हरीओम, एम ई एस ने कहा तीनों फैडरेशन व सिडरा की 14 अगस्त की मिटिंग में ठगेला साहेब को भी अनुसूचित जाति जनजाति का पक्ष रखने के लिए बुलाने का अनुरोध करेंगे। श्री लीला चंद्र ने कहा ठगेला साहेब की लिखी चिठ्ठी मंत्री जी से होते हुए नीचे आ गई है ‌ हमारा आफिस उसे देख रहा है, जनरल फैडरेशन बुलाये या न बुलाए हम मान्य ठगेला जी को उस मिटिंग में बुला ही लेंगे।  इस अवसर पर आल इंडिया एससी-एसटी ओबीसी व माइनारिटी फैडरेशन की कोषाध्यक्ष सुश्री यासमीन नाज, अध्यक्ष भारतीय महिला विकास समिति, श्रीमती कमर, जैद टाईम्स, श्री मुन्ना लाल ढाढी, अध्यक्ष एम ई एस युनियन, ग्वालियर मध्य प्रदेश, श्री राजकुमार गौतम, अध्यक्ष आर्मी स्टेशन हैडक्वार्टर, सूरतगढ़ (राजस्थान), श्री भागीरथ प्रशाद, आर्डिनैंस फैक्ट्री, इटारसी आदि ने विचार व्यक्त किए। इसके बाद श्री एमगमन, श्री मुन्ना लाल ढाढी दोनों नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मान्य राष्ट्रपति को ज्ञापन के साथ धरने पर बैठे साथियों के धन्यवाद व अपने अपने क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करने की शपथ के धरना सम्पन्न हुआ। संगठन पर चर्चा अगले अंक में.......।



कोई टिप्पणी नहीं: