सेवा में
श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय
झारखण्ड सरकार
विषय :- सरेआम दबंगों द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए अनुसूचित जनजाति के ऊपर जानलेवा हमला एवं हॉस्पिटल में जाकर जान मारने की धमकी देने के संबंध में ।
महाशय
आपको अवगत कराना है कि दिनांक 31 मई 2020 को संध्या 7:00 बजे धनबाद बंगाली कोठी बस्ताकोला झरिया में अनुसूचित जनजाति के लोग इस लॉकडाउन में लगातार गरीब भूखे लाचार लोगों को खाना खिलाने का कार्य कर रहे हैं, दिनांक 31 मई को 7:00 बजे संध्या हर दिन की तरह सभी को खाना खिलाने के बाद कार्यकर्ता बर्तनों को साफ रहे थे, उसी वक्त मनोज गोप , मिसु गोप अपने 50 लगभग अन्य साथियो के साथ हथियारों से लैस अनुसूचित जनजाति के लोगों के उपर हमला कर दिया। जिसमें 7 लोगों का सर फट गया एक व्यक्ति अपने जिंदगी और मौत से लड़ रहा है, घायल व्यक्तियों में टार्जन भुइयां, सुकृतमुनि भुईयां, राजकुमार भुइया, मनोरंजन बाउरी, फिरोज भुइया, सुजित भुइयां, टिंकू भुइयां, श्वेता कुमारी, मालन देवी, निरा देवी, पूजा देवी, राम लखन, संतोष भुइयां, गोलू कुमार चौरसिया, आजाद एवं सरस्वती देवी जी हैं,
आपको अवगत कराना चाहता हूं यह जो हमला करने वाले लोग हैं मनोज गोप एवं मिसु गोप यह लोग उस जगह पर कोयला माफिया के नाम से जाने जाते हैं आए दिन यह लोग अनुसूचित जाति के लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने का कार्य करते हैं पर दिनांक 31 मई को इन्होंने अनुसूचित जाति को जिस प्रकार दबाने की कोशिश की है एवं दिनांक 2 जून को यह लोग धनबाद के PMCH में इलाजरत लोगों को जाकर केस उठाने का दवाव बनाया और के नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी दी।
अतः श्रीमान से निवेदन पूर्वक कहना चाहता हूं इस घटना को कुछ लोग राजनीति रंग देना चाहते हैं, जबकि ऐसी कोई बात नहीं है, खासकर धनबाद के झरिया क्षेत्र में बोलने और करने में कोई फर्क नहीं है, यह भली भांति धनबाद प्रशासन और आपको पता है कुछ अनहोनी घटना ना हों इसलिए आपसे निवेदन करता हूं ऐसे असामाजिक लोगों पर आप एवं धनबाद प्रशासन जल्द से जल्द सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही करें।।
निवेदक
वीरेंद्र पासवान -नेशनल कॉर्डिनेटर भीम आर्मी भारत एकता मिशन
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें