सुप्रीम कोर्ट के चरित्र को देखते हुए दलित, आदिवासी, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के लिए न्याय पाना संभव नहीं है. उदाहरण- हाल में DMK , IDMK ,CPM आदि पार्टियों ने मिलकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की कि वो केंद्र सरकार को निर्देश दे कि तमिलनाडु में मेडिकल और डेंटल में 50 फीसदी का आरक्षण की सीमा को छोड़ दे. सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं है. कोर्ट ने राहत देने के बजाय याचिका को लेकर मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने के लिए कहा.
देश के किसी न्यायाधीश को 50% की सीमा याद नहीं आई'
मंडल कमीशन में फैसले के समय आरक्षण सीमा 50 फीसदी लगायी गयी थी जो खुद न्यायपालिका की तरफ से किया गया था, जबकि संसद ने इस तरह का कोई कानून नहीं बनाया था . बार-बार कई फैसलों में दलित पिछड़ों के आरक्षण का मामला आता है, तब कोर्ट खुद की बनायी हुई पचास फीसदी कि लक्ष्मण रेखा का हवाला देते हैं. जब गरीब सवर्णों को आरक्षण मिला तब पचास फीसदी आरक्षण सीमा टूट गयी. देश के किसी न्यायाधीश को पचास फीसदी की सीमा याद नहीं आयी, क्योंकि वो उनकी जाति के हित में था. न्यायपालिका के समय-समय पर दिए गए निर्णय और संविधान की गलत व्याख्या करने की वजह से पंद्रह फीसदी सवर्णों को अघोषित पचास फीसदी आरक्षण मिल गया.
'सुप्रीम कोर्ट ने इस संतुलन को बिगाड़ रखा है'
पिछले दो दशक से उच्च न्यायपालिका संविधान से हटकर के सक्रिय हुई है.
संविधान में कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका तीनों में बड़ा नाजुक संतुलन बनाकर रखा गया है. जहां एक अंग अपनी सीमा को लांघता है, संतुलन बिगड़ जाता है . सुप्रीम कोर्ट ने इस संतुलन को बिगाड़ रखा है. कुछ सालों से जनता की आस्था नेताओं में घटी तो उसका लाभ कोर्ट ने खूब उठाया . दूसरा कारण कि राजनीतिक दलों की आपसी फूट का भी फायदा सुप्रीम कोर्ट को मिला जिससे न्यायधीशों के खिलाफ अभियोग चलाना असंभव हो गया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें