बुधवार, 17 जून 2020

#सरकार के वश की बात तो है नहीं कि #चीन का माल आने पर रोक लगा दे!


अभी पिछले दिनों ही जो सौदे हुए हैं, उन्हें भी रद्द नहीं कर सकती! कमीशन-दलाली का अंदाज़ा है आपको? कहां जाता है वो, यह छुपा है क्या किसी से? टनल भी चीन बनाएगा। गुजरात में इस्पात का बड़ा कारख़ाना भी लगाएगा! पेटीएम उसका, बैंक ऑफ़ चाइना आ ही रहा है। अनेक नामों से स्मार्ट फ़ोन, जो चैनल्स को, क्रिकेट को, और न जाने किस-किस को अपार धन देते हैं!
(याद करें, नोटबंदी की अगली सुबह ही देश के तमाम अख़बारों में पेटीएम ने कैसा उल्लासभरा समर्थन दिया था प्रधानमंत्री को, अप्रतिम हिम्मत और साहस दिखाते हुए ऐतिहासिक फ़ैसला लेने को!) जिओ का विज्ञापन प्रधानमंत्री ने ही किया था, और किसी से छुपा नहीं है कि तब ही नहीं, अभी एक हफ़्ते पहले भी लगभग 4.50 लाख सिम कार्ड चीन से ही आए हैं।)
भक्त जो कुछ ज़्यादा ही भोले हैं या दिमाग़ से पूरी तरह पैदल है वॉट्सऐप पर खेल-कूदकर हल्ला मचा रहे हैं, Boycott China! वे भी समान की सूची नहीं दे पा रहे हैं! हवा में बॉयकॉट होता रहेगा, पहले की तरह! ले-देकर वो बेचारी झालर-लड़ी ही शिकार होगी, पर दिवाली तो अभी दूर है।
जो होगा, वह यह कि गोदी मीडिया चीन पर आक्रामक होगा, आप ने सरकार की आलोचना की, तो वह सेना को निशाने पर ले लेगा। ले क्या लेगा, बोलबहादुर की दो सबसे ज़्यादा चहेती एंकर्स ने तो आज ही ले लिया था। मुद्दा असल यह है कि देश चाहे पूरी तरह बर्बाद हो जाए, बोलबहादुर तक आंच नहीं पहुंचनी चाहिए!
इस देश में बदलाव आना भी चाहे, तो कैसे आए?

Jeetendra Chaudhary

कोई टिप्पणी नहीं: