वतन को लेकर भी झूठ का परचम। लहरा लो साहिबानो। वो दस जवान तो जानते हैं जो क़ब्ज़े में थे और रिहा किए गए। इस बार विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी की तरह वाघा बार्डर पर कैमरे नहीं थे। न चीन की सीमा से आने वालों के नाम। मगर सेना की यूनिट में पता होगा कि कोई आया है। इस बार इसे बड़ी कामयाबी के रूप में क्यों नहीं पेश किया गया ? क्यों नहीं ख़बरें चलीं कि भारत के दबाव में चीन को झुकना पड़ा। जैसा पुलवामा के वक्त हुआ था। आधिकारिक रूप से अभी तक खंडन नहीं आया है। शुक्रवार के हिन्दू अख़बार के पहले पन्ने पर यह ख़बर छपी थी। उसके बाद कई जगह छपी। तीन मेजर और एक कर्नल स्तर के अधिकारी चीन के क़ब्ज़े में थे। प्रधानमंत्री ने इसका ज़िक्र तक नहीं किया। बहादुरी के रूप में भी नहीं कि चीन को छोड़ना पड़ा। हम सब अंधेरे में हैं। उस भयावह मंजर के बारे में आधिकारिक और ग़ैर आधिकारिक सूचनाओं के बीच झूल रहे हैं। शहीदों को सलाम।
RAVISH KUMAR (ND TV)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें