सोमवार, 13 जुलाई 2020

प्रभात मिश्रा को क्यों मारा? वह भी ट्रांजिट रिमांड माने अदालत से दी गई कस्टडी में। घटनास्थल पर वह था नहीं तो हत्यायों में शामिल होने की कोई संभावना नहीं।

प्रभात मिश्रा को क्यों मारा? वह भी ट्रांजिट रिमांड माने अदालत से दी गई कस्टडी में। घटनास्थल पर वह था नहीं तो हत्यायों में शामिल होने की कोई संभावना नहीं।
सिर्फ़ 20-22 साल का था, इसी साल इंटर पास किया था, 2 जुलाई के पहले कोई आपराधिक इतिहास नहीं था।
आरोप भी बस शरण देने का है। मर्ज़ी से दी या ज़बरन यह साफ़ नहीं है। आपके घर कोई विकास दुबे घुस आये तो आप मना करने की हिम्मत कर पाएँगे?
ले आते, मुक़दमा चलाते सजा देते।
प्रभात मिश्रा को इसलिए मारा क्योंकि पुलिस कस्टडी में ही जब ख़ालिद मुजाहिद को मारा था तब तमाम मिश्रा जी लोग नाचे थे। (पांडेय सिंह यादव जी भी- वह फ़साना फिर कभी)।
आतंकवाद आरोपी था, पर महज़ आरोपी। अदालत की पेशी के रास्ते में मार दिया। कहानी बिल्कुल यही। प्रभात मिश्रा वाली। विकास दुबे वाली।
आतंकवाद आरोपी ख़ालिद को अभिरक्षा में मुठभेड़ में मार देने पर नाचेंगे तो पुलिस बस अपराधी को शरण देने के आरोप में प्रभात मिश्रा को भी अभिरक्षा में ही मार देगी।
दरअसल बात और आगे जाएगी। मुठभेड़ का ‘टार्गेट’ मिला हो पूरा ना हो पा रहा हो तो आपको भी मार ही सकती है। देर रात घर आ रहे आप, गाड़ी रोकी, काग़ज़ चेक किए, पैसा माँगा- आपने नहीं दिए।
अगले दिन अख़बार में छपेंगे आप- पुलिस चेकिंग में कुख्यात अपराधी फँसा, काग़ज़ माँगने पर राइफ़ल छीन भागने की कोशिश में मारा गया।
Samar via Satyendra Tiwari

कोई टिप्पणी नहीं: