सरकार ने ये भी नहीं बताया कि हमले में मारे गए जवानों के सम्मान में किस शब्द का इस्तेमाल किया गया है।
पुलवामा हमले के जांच की रिपोर्ट साझा न करने के पीछे आरटीआई एक्ट-2005 के अध्याय-6 के पैरा-24(1) के प्रावधानों का हवाला दिया गया है। सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल और जनसूचना अधिकारी के मुताबिक़ सीआरपीएफ को मानवाधिकार के उल्लंघन और भ्रष्टाचार के मामलों को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी देने से मुक्त रखा गया है।
हमले में जांच की रिपोर्ट सरकार द्वारा साझा न करने के ख़िलाफ आरटीआई कार्यकर्ता पी.पी कपूर ने प्रथम अपीलीय प्राधिकरण में अपील की है। आरटीआई कार्यकर्ता पी.पी कपूर ने पुलवामा हमले में उच्च-स्तरीय भ्रष्टाचार की आशंका ज़ाहिर की है। उन्होंने मांग की है कि मामले की जानकारी सार्वजनकि और मुफ़्त में उप्लब्ध करवायी जानी चाहिये।
DEEPAK SHARMA

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें