शुक्रवार, 10 जुलाई 2020

ये विकास दुबे की पत्नी और नाबालिग बेटे की तस्वीर है। साझा नही करना चाहती थी परंतु जिस प्रकार ये तसवीर मेरी आत्मा को झकझोर रही है, क्या आपकी आत्मा को तकलीफ नही पहुंचाएगी?

ये विकास दुबे की पत्नी और नाबालिग बेटे की तस्वीर है। साझा नही करना चाहती थी परंतु जिस प्रकार ये तसवीर मेरी आत्मा को झकझोर रही है, क्या आपकी आत्मा को तकलीफ नही पहुंचाएगी?
घर परिवार नही है जिस मुख्यमंत्री का वो क्या जाने बड़े और छोटे का फर्क, मासूम और अपराधी का फर्क। ये बच्चा जीवन भर इस तस्वीर में अपने साथ हुए कृत्य को क्या भूल पाएगा? हमारा क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम बदला लेने वाला नही, लोगों को सुधारने के लिए बनाया गया क्योंकि हम गर्व करते थे कि हम जंगली नही सभ्य समाज का हिस्सा है। परंतु आज न मानवाधिकारों का मान है ना मानव संवेदनाओं का महत्व। कोई कुछ नही बोल रहा और ये सरकार में आकर अति कर रहे हैं अमानवीयता और असंवेदनशीलता की...
इस बच्चे के मन मे कोई द्वेष भावना न रहे इसकी कोशिश कोई करेगा क्या? या इस बच्चे को जीना पड़ेगा उसके साथ हुए इस व्यवहार की यादों के साथ... कांप जाती है आत्मा सोचकर कि कैसे समाज को बढ़ावा दे रहे हैं हम...

कोई टिप्पणी नहीं: