अब मीडियो को लो, वेटर,
आज का समाचार कल की परम्परा है। काली घुनघुन करती
टाइपोग्राफीय गैलनों हेडलाइंस
टेलीप्रिंटर के तूफ़ानों क सामना कर
प्रतिदिन की
दैवी उदासी में आते हैं।
आक्रामक उद्दीपनों से खुरच कर और गिद्ध सूचनाओं से छलनी,
मेरे कान की लहूलुहान लोलकी संयत रहती है
वियतनाम से समाजवादी नारों तक
भारत में, नेगेटिव आयन से पोलिमर पानी तक
बहु-विवाह तक, पुरुष मात्र और आचार शास्त्री की
मूल भंगिमाओं तक। सूचनाएं शुक्राणुओं से उड़ती हैं
अंडाणुओं के बीच दिशाहीन, निषेचित करती पदार्थ और मन को।
क्या तुमने विश्व-व्यापी फ्लू के बारे में सुना है?
छींको, वेटर मीडिया सर्वप्यापी है
और वाइरस प्रतिरोधी
जीवन के उसी तर्क से।
नाश्ते पर हम में से हर एक व्यक्ति
मखमली गर्भ नाल से अपने गाल रगड़ता हुआ
एक मासूम भ्रूण है
जबकि वह भौंडी मां
दिन के उजालों के दु:स्वपनों की बाढ़ में
रेंग रही होती है
चमकती हुई सजाओं की तरफ़।
यह कविता मराठी भाषा के महान कवियों में एक दिलीप चित्रे की है। मैजिक मुहल्ला दो खंडों में छप कर आई है। वाणी प्रकाशन से। मैं चंद दिन पहले इस महान रचनाकार से परिचित हुआ है। नाम ही सुना इस किताब के साथ। एक परेशान दोपहर पढ़ने लगा। लगा कि इस दुनिया से जाने के बाद दिलीप चित्रे साहब मुझसे बातें करने की अधूरी ख़्वाहिश पूरी कर रहे हैं । दिवंगत कवि की कविताएं मुझसे बातें कर रही हैं। मैंने कइयों से कहा कि कमाल के कवि है। सब मुझसे पहले से उन्हें जानते थे। पढ़ चुके थे। महान मान चुके थे। उनके पास मानने को कुछ नया नहीं था। सिवाय उनके प्रति श्रद्धा के। यह भी बड़ी बात है एक कवि अपनी पहचान कितना स्थायी बना कर जाता है। जाने के बाद भी किसी को अपना बना लेता है।
Ravish Kumar

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें