गुरुवार, 9 जुलाई 2020

गिरफ्तारी आसान हो जाती है

एंटी CAA प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने पर कल बिना गिरफ्तारी वारंट भेजे आजमगढ़ पुलिस ने एएमयू छात्र Sharjeel Usmani को गिरफ्तार कर लिया है, Akhilesh Yadav आज़मगढ़ से सासंद है,अभी तक अखिलेश ने शरजील उस्मानी के लिए एक ट्वीट और फेसबुक पोस्ट तक नही की है,अब आप कहेंगे कि अखिलेश यादव ने अभी अभी एक ट्वीट पोस्ट में तीन स्क्रीन शॉट लगाये है,जिसमे एक शरजील उस्मानी की गिरफ्तारी की जानकारी दे रहे मीडिया हाउस का भी स्क्रीन शॉट संलग्न किया है,लेकिन अखिलेश यादव ने शरजील के लिए कुछ कैप्शन तो दिया ही नही, बस सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी से संबंधित कैप्शन लिखा है,आप समझिए इन पार्टियों में मुस्लिम सिर्फ़ एक स्क्रीन शॉट में सिमट कर रह गया है,नेताओं के दिलों में तो क्या ट्वीट या फेसबुक पोस्ट तक का हिस्सा मुसलमान नही बन सकता है।
अखिलेश यादव से पहले अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ से सांसद थे,सत्ता से बाद में पहले वहां के सांसदों से सवाल कीजिए,बाक़ी सरकारों का क्या जब विपक्ष ख़ामोश है तो सत्ता के लिए गिरफ्तारी आसान हो जाती है,सच कहें तो यूपी में होने वाली छात्रों की गिरफ्तारी विपक्ष की खामोशी की ही वजह से हो रही है,Priyanka Gandhi Vadra से उम्मीद है भले देरी से लेकिन छात्र की रिहाई की मांग ज़रूर करेंगी,यहाँ तक कि उनके घर तक जाएंगी,आप विपक्ष से सवाल कीजिए कि आखिर मुस्लिम छात्रों की गिरफ्तारी पर ख़ामोशी का लबादा क्यो ओढ़े हुए है,जबकि सभी को मालूम है क़लम वाले छात्रों की गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की आज़ादी पर खुला खुला हमला है,छात्रों की बिना नोटिस बिना जुर्म बिना सबूत के गिरफ्तारी दर्शा रही है कि यह खूलेआम लोकतंत्र की गला रेतकर हत्या की जा रही।
-- Zakir Ali Tyagi

कोई टिप्पणी नहीं: