आज दिनांक 14-07-2020 को बालसन चौराहा, हाशिमपुर रोड पे प्रयागराज नगर निगम व प्रयागराज पुलिस द्वारा सम्मिलित रूप से अतिक्रमण हटाने के नाम पे कुछ गरीब ठेले/फेरी वालों की अद्भुत तरीके से मदद की गयी और उनको आर्थिक रूप से मजबूती के तरीके भी बताए गए । अगर सरकार इसी तरह से गरीबो की मदद करती रही तो वो दिन दूर नही जब गरीबी का तो पता नही पर गरीब जरूर मर खप के खत्म हो जाएंगे । सरकार से निवेदन है कि इस तरह की मदद ना करे यहाँ गरीब भी आत्मनिर्भर है वो खुद ही कमा खा लेंगें ।
क्या इस समय जब सारा संसार देश, विदेश, छोटे - बड़े सभी उद्योपति, कारोबारी भी इस कोरोना के कारण आर्थिक तंगी से नही बच सके है उस समय क्या इन गरीब असहाय रोज कमाने खाने वालो पर इस तरह की कार्यवाही उचित है । उनके ठेलों को तोड़ दिया गया अब अगर फाइन भर के वो अपने ठेलो को वापस भी ला लें तो उनके मरम्मत का खर्चा कहाँ से आयेगा । क्या वो ठेले वाले नगर निगम या पुलिस की बात नही मानते अगर उनको वहाँ से जाने को बोल दिया जाता तो क्या वह पुलिस / नगर निगम से झगड़ा करते बिल्कुल नही वो चुपचाप अपने ठेले ले कर वहाँ से चले जाते अतिक्रमण भी हट जाता और उन बेचारों का नुकसान भी नही होता । क्या यह तरीका अनुचित था। लेकिन सिर्फ नगर निगम / पुलिस का डर / रुतबा दिखाने के लिए इस तरह की कार्यवाही की गयी ।
क्या सिर्फ गरीबो के ठेलों से ही अतिक्रमण होता है , बड़ी - बड़ी गाड़ियों से नही जो जहाँ मन आये खड़ी कर दी जाती है उन पर इस तरह की कार्यवाही क्यो नही होती ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें