सोमवार, 3 अगस्त 2020

क्रीमी लेयर पुनर्परिभाषित करने के बहाने ओबीसी आरक्षण समाप्त किये जाने के भाजपा /आरएसएस साज़िश

क्रीमी लेयर पुनर्परिभाषित करने के बहाने ओबीसी आरक्षण समाप्त किये जाने के भाजपा /आरएसएस साज़िश के विरोध में रविवार, 2 अगस्त, 2020 शाम 6 बजे एक वर्चुअल पब्लिक मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें डॉ उदित राज, पूर्व सांसद Dr. Udit Raj, जस्टिस वी ईश्वरैया, पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, श्री राजेंद्र पाल गौतम, सामाजिक न्याय मंत्री, दिल्ली सरकार Rajendra Pal Gautam, श्री विशम्भर प्रसाद निषाद, सांसद Shri Vishambhar Prasad Nishad, डॉ रतन लाल, दिल्ली विश्वविद्यालय Dr Ratan Lal वक्ता थे और कार्यक्रम संयोजक : डॉ सुधांशु कुमार, दिल्ली विश्वविद्यालय Dr Sudhanshu Kumar थे।
यह सर्वसम्मति से तय किया गया कि
1. ओबीसी आरक्षण में #क्रीमी_लेयर प्रावधान ख़त्म हो।
2. ओबीसी आरक्षण (जनसँख्या के अनुरूप) 52% किया जाय।
3. सार्वजानिक संसाधन, नौकरी, भूमि आदि में जातिवार हिस्सेदारी की सही डेटा हेतु 2021 में जाति जनगणना हो।
आदि माँगों के समर्थन में मण्डल कमीशन लागू किये जाने के दिवस, #7अगस्त_ओबीसी_अधिकार_दिवस को सभी पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, खास तौर से पसमांदा, साथी सवेरे 7 बजे से सन्ध्या 7 बजे तक उपवास रखेंगे और माँगों का एक प्ले कार्ड या बैनर लेकर एक तसवीर सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर) पोस्ट करें।
यह भी सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि तमाम सामाजिक न्याय समर्थन करने वाले संगठन, समूह या व्यक्ति अपने अपने जिलाधिकारी या अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, भारत सरकार को उपरोक्त माँगों के समर्थन में और निजीकरण, खास तौर से रेलवे बेचे जाने के विरोध में, ज्ञापन दें। अंग्रेजी और हिंदी में तैयार ज्ञापन का मसौदा फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया जायेगा म
इस विषय पर 4 अगस्त को शाम 6 से 8 ट्विटर स्टोर्म भी किया जाएगा।
यह भी तय हुआ कि देश के तमाम वर्कर्स यूनियन और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के सहयोग से भारत छोड़ो (Quit India) दिवस 9 अगस्त को निजीकरण और रेलवे सहित अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की बिक्री और लूट के विरोध में, इन माँगों पर :
1. निजीकरण और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की बिक्री तुरंत रोका जाय।
2. शिक्षा और स्वास्थ्य में संविधान अनुरूप सरकारी दायित्व का निर्वहन किया जाय।
राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस और ब्लैक डे मनाया जाय।
9 अगस्त की भी "रेलवे बचाओ, निजीकरण मुर्दाबाद" वर्चुअल पब्लिक मीटिंग आयोजित की जाएगी।
आईये, ओबीसी के इस संघर्ष, सामाजिक न्याय, आरक्षण और संविधान बचाने के इस मुहिम का हिस्सा बनें। इस अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं और संघर्ष करें।

कोई टिप्पणी नहीं: