महाराष्ट्र सरकार ने क़ुरबानी के लिए खरीदकर लाये गये बकरों से भरे वाहनों को 7 दिन से बॉर्डर पर रोक रखा है,भूख और प्यास की वजह से व्यापारियों के करोड़ो₹ के बकरे मर चुके है,व्यापारी हलकान है,महाराष्ट्र सरकार से बार बार अपील कर रहे है कि यदि यह बकरे जिन्होंने ऑर्डर कर मंगाये है यदि बकरा ईद तक उन तक नही पहुंचे तो हम और हमारे बच्चे सड़क पर आ जायेंगे,हम बर्बाद हो जायेंगे,लेकिन महाराष्ट्र सरकार व्यापारियों की एक तक नही सुन रही है,सपा एमएलए अबु आसिम आज़मी,कांग्रेस एमएलए ज़ीशान सिद्दीकी, एआईएमआईएम नेता व सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी महाराष्ट्र सरकार से इन बकरों से भरे वाहनों को प्रवेश करवाने की अपील कर चुके है लेकिन सीएम उद्धव ठाकरे के कान पर अभी तक जूं नही रेंगी है,उल्टा व्यापारियों पर ही सरकार ने एनिमल एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज कर दिया है,व्यापारियों पर आरोप लगाया है कि इन्होंने बकरों के साथ अमानवीय व्यवहार किया, ट्रकों में ठूंस ठूस कर बकरे भरे है, लगभग बकरों से भरे 50 के करीब ट्रक 7 दिन से बॉर्डर पर खड़े है और इंतेज़ार कर रहे है कि हमारे साथ उद्धव ठाकरे कब मानवीय व्यवहार कर हमें चारा व पानी उपलब्ध कराए,ठाकरे जी अमानवीय व्यवहार व्यापारियों ने नही बल्कि आपने किया है बकरों के साथ, आपको मालूम होना चाहिए कि जानवर का चारा और पानी के बिना रहना मुश्किल है,और यह बकरे तो 7 दिन से आपके आदेश की राह देख रहे है लेकिन आपका ज़ुल्म इन जानवरों पर भी कम नही बरसा क्योंकि इनका नाम मुस्लिमों के त्यौहार से जो जुड़ा है।
~Zakir Ali Tyagi ✍️
~Zakir Ali Tyagi ✍️
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें