बुधवार, 24 जून 2020

COVID-19-कोरोना की एलोपैथ में कोई दवा नहीं है सिर्फ ट्रायल बेसिस

कोरोना की एलोपैथ में कोई दवा नहीं है सिर्फ ट्रायल बेसिस पर फ्लू और बुखार की दवाई दी जा रही हैं।इस बीच बाबा जी भी अपनी दवा लेकर आ गए हैं।
अच्छी बात है पर 100% का दावा अति उत्साह तो नहीं?
क्योंकि बाबा जी बाबा कम और व्यापारी अधिक हो चुके हैं और विकल्पहीनता की इस स्थिति का फायदा उठाने में वे भी पीछे नहीं रहना चाहते हों।बाकी एलोपैथ से कई गुना बेहतर आयुर्वेद है और यह दवा यदि एलोपैथ में उपलब्ध अन्य दवाओं के बराबर भी यदि कारगर होती है तो बड़ी बात होगी।रही बात 100% का दावा और ओवर कॉन्फिडेंस की तो ये तो उनकी पुरानी बीमारी है।
पतंजलि की बात करें तो इसके कुछ उत्पाद बढ़िया हैं तो बहुत उत्पाद घटिया भी हैं।अतः दवा और दावे का परिणामी निर्णय तो समय करेगा हम इस स्थिति में बस बेहतर की उम्मीद कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: