बुधवार, 17 जून 2020

भारत की सेना एक शक्तिशाली सेना है इसे कमजोर करने का प्रयास ना करें.. क्य...

उन्होंने प्रतिमाएं नहीं बनवाई, संस्थानों के प्रतिमान बनाये !


उसकी आँखों के सामने एक ऐसा भारत था जहां आदमी की औसत ज़िन्दगी 32 साल थी। अन्न का संकट था। बंगाल के अकाल में ही पंद्रह लाख से ज्यादा लोग मौत का निवाला बन गए थे। टी बी ,कुष्ठ रोग , प्लेग और चेचक जैसी बीमारिया महामारी बनी हुई थी। पूरे देश में 15 मेडिकल कॉलेज थे। उन्होंने विज्ञान को तरजीह दी।
यह वह घड़ी थी जब देश में 26 लाख टन सीमेंट और नो लाख टन लोहा पैदा हो रहा था। बिजली 2100 मेगावाट तक सीमित थी। यह नेहरू की पहल थी। 1952 में पुणे में नेशनल वायरोलोजी इन्स्टिटूट खड़ा किया गया। कोरोना में यही जीवाणु विज्ञानं संस्थान सबसे अधिक काम आया है। टीबी एक बड़ी समस्या थी। 1948 में मद्रास में प्रयोगशाला स्थापित की गई और 1949 ,में टीका तैयार किया गया। देश की आधी आबादी मलेरिया के चपेट में थी। इसके लिए 1953 में अभियान चलाया गया । एक दशक में मलेरिया काफी हद तक काबू में आ गया।
छोटी चेचक बड़ी समस्या थी। 1951 में एक लाख 48 हजार मौते दर्ज हुई। अगले दस साल में ये मौते 12 हजार तक सीमित हो गई। भारत की 3 फीसद जनसंख्या प्लेग से प्रभावित रहती थी। 1950 तक इसे नियंत्रित कर लिया गया। 1947 में पंद्रह मेडिकल कॉलेजों में 1200 डॉक्टर तैयार हो रहे थे। 1965 में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 81 और डॉक्टरस की तादाद दस हजार हो गई। 1956 में भारत को पहला AIMS मिल गया। यही एम्स अभी कोरोना में मुल्क का निर्देशन कर रहा है। 1958 में मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज और 1961 में गोविन्द बल्ल्भ पंत मेडिकल संस्थान खड़ा किया गया।
पंडित नेहरू उस दौर के नामवर वैज्ञानिको से मिलते और भारत में ज्ञान विज्ञानं की प्रगति में मदद मांगते। वे जेम्स जीन्स और आर्थर एडिंग्टन जैसे वैज्ञानिको के सम्पर्क में रहे। नेहरू ने सर सी वी रमन ,विक्रम साराभाई ,होमी भाभा ,सतीश धवन और अस अस भटनागर सरीखे वैज्ञानिको को साथ लिया। इसरो तभी स्थापित किया गया/ विक्रम साराभाई इसरो के पहले पहले प्रमुख बने। भारत आणविक शक्ति बने। इसकी बुनियाद नेहरू ने ही रखी। 1954 में भारत ने आणविक ऊर्जा का विभाग और रिसर्च सेंटर स्थापित कर लिया था। फिजिकल रीसर्च लैब ,कौंसिल ऑफ़ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रीसर्च ,नेशनल केमिकल लेबोरटरी ,राष्ट्रिय धातु संस्थान ,फ्यूल रिसर्च सेंटर और गिलास एंड सिरेमिक रिसर्च केंद्र जैसे संस्थान खड़े किये। आज दुनिया की महफ़िल में भारत इन्ही उपलब्धियों के सबब मुस्कराता है।
अमेरिका की अम आई टी MIT का तब भी संसार में बड़ा नाम था। नेहरू 1949 में अमेरिका में MIT गए ,जानकारी ली और भारत लौटते ही IIT आइ आइ टी स्थापित करने का काम शुरू कर दिया। प्रयास रंग लाये। 1950 में खड़गपुर में भारत को पहला IIT मिल गया। आज इसमें दाखिला अच्छे भविष्य की जमानत देता है./ आइ आइ टी प्रवेश इतना अहम पहलु है कि एक शहर की अर्थव्यवस्था इसने नाम हो गई है। 1958 में मुंबई ,1959 में मद्रास और कानपुर और आखिर में 1961 में दिल्ली IIT वाले शहर हो गए।
उसने बांध बनवाये ,इस्पात के कारखाने खड़े किये और इन सबको आधुनिक भारत के तीर्थ स्थल कहा।
नेहरू ने जब संसार को हमेशा के लिए अलविदा कहा ,बलरामपुर के नौजवान सांसद वाजपेयी [29 मई 1964] संसद मुखातिब हुए / नेहरू के अवसान को वाजपेयी ने इन शब्दों में बांधा '' एक सपना था जो अधूरा रह गया ,एक गीत था जो गूंगा हो गया ,एक लौ अनंत में विलीन हो गई , एक ऐसी लो जो रात भर अँधेरे से लड़ती रही ,हमे रास्ता दिखा कर प्रभात में निर्वाण को प्राप्त हो गई। और भी बहुत कुछ कहा।
आज़ादी की लड़ाई लड़ते हुए वो 3259 दिन जेल में रहा। उसने सच में कुछ नहीं किया।
लेकिन कोई पीढ़ियों की सोचता है ,कोई रूढ़ियों की।
शत शत नमन 🙏

प्रधानमंत्री को जनता ने दो वरदान दिए हैं। एक चुनाव में विजय और दूसरा पराजित और दंडवत् मीडिया

कम से कम अभी तक शहीद जवानों के नाम और तस्वीरें साझा होनी चाहिए थी। देरी हो रही है। क्यों देरी हुई पता नहीं। फ़िल्म अभिनेता की मौत पर ट्विट करने वाले प्रधानमंत्री चुप हैं। शायद उनके समर्थक बताने में लगे होंगे कि कोई बात नहीं, अभी कोई चुनाव होगा आप ही जीतेंगे। जवाब मिल जाएगा। लेकिन शहादत को सलाम करने में देरी कैसी? यही नहीं पूरा दिन बीत गया संख्या बताने में। रक्षा कवर करने वाले पत्रकारों ने उसी वक्त संख्या को लेकर ट्विट करना शुरू कर दिया था मगर सरकारी बयान में संख्या तीन ही रही। रात दस बजे तक। यही नहीं आधिकारिक तौर पर उनके नाम नहीं बताए गए। ख़ैर यह बात चटखारे के लिए नहीं है। यह बात है कि हम कब हालात की संवेदनशीलता को समझेंगे। कब तक सूत्रों के सहारे से खबरों को प्लांट कर तीर मारा जाएगा। इससे आप चुनाव जीत सकते हैं । सच्चाई को हरा नहीं सकते।
सतीश आचार्य का यह कार्टून उचित ही पूछ रहा है। आप बनने को तो हर चीज़ बन जाते हैं, प्रधानमंत्री कब बनेंगे। मीडिया मैनेजमेंट और तमाशे से कूटनीति में टी आर पी का जोश आता है , झूला झूलने से भव्यता आती होगी, कूटनीति इससे तय नहीं होती।
प्रधानमंत्री को जनता ने दो वरदान दिए हैं। एक चुनाव में विजय और दूसरा पराजित और दंडवत् मीडिया। स्वीकार करें प्रधानमंत्री जी। कोई इवेंट की योजना बन रही हो तब तो कोई बात नहीं। उसके तमाशे में ऐसे सवाल धूल बन कर उड़ जाएँगे। बैंड बाजा बारात आपके पास है तो तमाशा करने की कला भी आपके ही पास होगी।
आई टी सेल शहादत के सम्मान में जुटा होता तो आज पूछ रहा होता कि शहीदों के नाम क्या हैं ? उनकी संख्या क्या है? सीमा पर चीनी सैनिकों का जमघट बनने कैसे दिया गया? लेकिन इस सवालों की कोई क़ीमत नहीं है। मुझे यक़ीन है कि लोग राहुल गांधी पर ग़ुस्सा निकाल रहे होंगे, जो कोरोना की तरह इस बार भी चीन को लेकर अपना सर ओखली में डाल पूछ रहे थे।
देश झूला नहीं है। प्रधानमंत्री जी। कोविड -19 से लड़ने की हमारी तैयारियाँ फुस्स हो चुकी हैं फिर भी आप कह रहे हैं कि हमारी तैयारियों का अध्ययन किया जाएगा। ऐसा आत्म विश्वास अच्छी यूनिवर्सिटी बनाने, अस्पताल बनाने और रोज़गार पैदा करने में होता तो क्या ही बात थी । लेकिन इसमें आपकी गलती नहीं है। राहुल गांधी की है।

मंगलवार, 16 जून 2020

अब भी मोदी सरकार की नजर जनता के पैसे पर,पैट्रोल डीजल के दाम बढ़ा कर किए ...

भारत के एक अधिकारी सहित 20 जवान शहीद, लद्दाख में चीनी के साथे भारतीय सेन...

बडी मछली छोटी मछली को निगल ही गयी .... इसे आत्महत्या न कहें प्लीज़ #सुशांत संतोष सिंह की अंग्रेजी की पोस्ट का अनुवाद Mukhar Kavita द्वारा कुछ स्पष्ट होते कारण


एक बार जरुर पढ़ें, आखिर क्यूँ मैं इन बॉलीवुड नौटंकी वालों से इतनी घृणा करता हूँ ! उनको आदर्श बना कर पेश किया जाता है जबकि वे बस दिमाग में भूसा लिए हुए मुर्ख जोकर हैं , बस ! !
बॉलीवुड भैभातिजवाद कैसे प्रतिभाओं के गले घोटता है ?
बीते फरवरी में कमल खान ने एक तवीत किया था कि यशराज, साजिद नाडियावाला, सलमान खान, बालाजी, कारन जोहर, दिनेश विजयन, भंसाली, टी सीरीज आदि सबने सुशांत सिंह राजपूत को बायकॉट कर रखा था जिससे सुशांत को आजीविका के लिए कुछ टीवी सिरिअल और शोर्ट फ़िल्मों में काम करना पड़े. ऐसे में जब आपके संसार का हर कोई आपका साथ झटक दे तो अवसाद से ग्रस्त कोई व्यक्ति अपने आपको लटका नहीं ले तो क्या करे ? क्या कोई भी नहीं जानता कि कोई गैंग कैसे किसी को बायकॉट कर/करवा देता है ?
सुशांत एक मेधावी छात्र था, फिजिक्स ओलिंपियाड का विजेता था और इंजीनियरिंग के एंट्रेंस परीक्षा का टोपर भी. उसने इंजीनियरिंग स्नातक की पढाई बीच में छोड़ कर बम्बई की फिम नगरी में भाग्य आजमाने आ गया और मात्र चौतीस की उम्र में अभिनय के उसके सपनों को इस तरह लगभग घोट ही दिया गया.
करण एक राक्षस है. वह एक पतित और शातिर दबंग ( गुंडा) है जो किसी का भी, जो उसे पसंद नहीं, काम तमाम कर सकता है . अगर आप उसके शो में मेहमान हैं तो आपके पास उसके बचकाने अशिष्ट, शूल की तरह चुभते चुटकुलों पर हंसने के अलावा और कोई चारा नहीं है. आपको द्विअर्थी चुटकुलों के नाम पर उसके उत्पीड़न को बर्दास्त करना ही होगा नहीं तो वह आपको शिकार बना ही लेगा.
KJo, YRF, SRK, भंसाली, और भी कुछ लोगों का एक गैंग है जिनके वरदहस्त के बिना हॉलीवुड में आपका बचा रहना संभव नहीं.
यह कितने शर्म की बात है की भारत की सर्वोच्च फिल्म उद्योग, जो दुनिया भर में सबसे अधिक फिल्म बनाने में दुसरे पायदान पर है, का नियंत्रण मुठ्ठी भर मठाधीश जैसों की मुठ्ठी में है ! क्या बॉलीवुड को एक ऐसा स्थान नहीं होना चाहिए जहाँ प्रतिभा, कौशल, कड़ी मेहनत और समर्पण ही सफलता की सीढ़ी होते , जैसा कि किसी भी अन्य व्यवसाय में होता है ?
नहीं ! आपको किसी ख़ास खंडन, धर्म, किसी ख़ास सरनेम वाला ही होना होगा, तभी आपको प्रवेश मिल पायेगा. वरना आप हमेशा एक बाहर वाले ही की हैसियत रखेंगे.
सोशल मिडिया पर सुशांत को ट्रोल किया गया, क्लांत किया गया, अभित्रस्त किया गया. वह एक मेधावी, होशियार, बौद्धिक और बहुत पढालिखा व्यक्ति था. KJo, आलिया, कपूर खंडन के बच्चों की तरह स्कूल ड्रॉपआउट नहीं.
सुशांत सिंह के इन्स्टा अकाउंट पर उर्जा, अन्तरिक्ष, संस्कृत के श्लोक, कोडिंग, अल्गोरिथम और भी बहुत रुचिकर विषयों पर पोस्ट थे. वह एक चिन्तक था. उसके जैसी प्रतिभा गुदड़ी के लाल की तरह उभर कर भाई-भतीजावाद के लिए खतरा बन जाते हैं.
KJo ने बाकायदा उससे वे सारे ट्वीट और इन्स्टा के मेसेज हटवाये. अपने ‘कॉफ़ी विथ करण’ क हर एपिसोड में उसका जैम कर मजाक बनाया और शो के सारे मेहमान हर वोटिंग में उसे आखिरी स्थान देते थे. करण ने सुशांत को लेकर एक सड़ी सी मूवी ‘ड्राइव’बनाई थी नेटफ्लिक्स के लिए और इसके माध्यम से उसका फ़िल्मी करियर तबाह कर दिया.
पिछले दो वर्षों से उसे लगातार दमित किया जा रहा था क्योंकि उसने YRF की चंद फिल्मों के लिए मना कर दिया था और शेखर कपूर की फिल्म ‘पानी’ में काम करना पसंद किया.
गॉसिप व्रितेर्स के माध्यम से उसके विषय में अफवाह उडाये गए कि वह ऐयाश है, गुस्सैल है, घमंडी है...कि उसके साथ काम करना आसान नहीं.
सुशांत इस समूह को मनाने के लिए इतना मजबूर और लालायित हो गया कि उसने अपना सरनेम ‘राजपूत’ भी हटा दिया ताकि भंसाली उससे थोडा खुश हो जाये. इस कदम के लिए राष्ट्रवादियों के कोप का भाजन भी बनना पड़ा.
मुझे अच्छी तरह याद है उसने इन्स्ताग्राम पर अपने फैन से इल्तिज़ा की थी कि उसकी फिल्म ‘सोनचिरैया’ जरुर देखें , ‘क्योंकि बॉलीवुड में मेरा कोई गॉड फ़ादर नहीं है और अगर आप या फिल्म नहीं देखेंगे तो मेरे हाथ से काम निकल जायेगा.
कल्पना करिए उसके लिए कितना मुश्किल समय रहा होगा यह !
वह सुदर्शन था, मोहनी मुस्कान थी उसकी, अच्चा खासा पढ़ा लिखा था, बुद्धिमान था और अभिनय में भी अच्चा था. इन सबके बावजूद वह बॉलीवुड में जगह बनाने में असफल हुआ और भाई-भतीजावाद का शिकार हो गया, मारा गया ! इसीलिए बॉलीवुड गिनती की अच्छी फ़िल्में बना पाटा है, नब्बे प्रतिशत फ़िल्में कचरा होती हैं !
- कविता मुखर, अनुवादक

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पूरी तरह से हार मानते हुए अपने सारे हथियार ड...