मंगलवार, 16 जून 2020

बडी मछली छोटी मछली को निगल ही गयी .... इसे आत्महत्या न कहें प्लीज़ #सुशांत संतोष सिंह की अंग्रेजी की पोस्ट का अनुवाद Mukhar Kavita द्वारा कुछ स्पष्ट होते कारण


एक बार जरुर पढ़ें, आखिर क्यूँ मैं इन बॉलीवुड नौटंकी वालों से इतनी घृणा करता हूँ ! उनको आदर्श बना कर पेश किया जाता है जबकि वे बस दिमाग में भूसा लिए हुए मुर्ख जोकर हैं , बस ! !
बॉलीवुड भैभातिजवाद कैसे प्रतिभाओं के गले घोटता है ?
बीते फरवरी में कमल खान ने एक तवीत किया था कि यशराज, साजिद नाडियावाला, सलमान खान, बालाजी, कारन जोहर, दिनेश विजयन, भंसाली, टी सीरीज आदि सबने सुशांत सिंह राजपूत को बायकॉट कर रखा था जिससे सुशांत को आजीविका के लिए कुछ टीवी सिरिअल और शोर्ट फ़िल्मों में काम करना पड़े. ऐसे में जब आपके संसार का हर कोई आपका साथ झटक दे तो अवसाद से ग्रस्त कोई व्यक्ति अपने आपको लटका नहीं ले तो क्या करे ? क्या कोई भी नहीं जानता कि कोई गैंग कैसे किसी को बायकॉट कर/करवा देता है ?
सुशांत एक मेधावी छात्र था, फिजिक्स ओलिंपियाड का विजेता था और इंजीनियरिंग के एंट्रेंस परीक्षा का टोपर भी. उसने इंजीनियरिंग स्नातक की पढाई बीच में छोड़ कर बम्बई की फिम नगरी में भाग्य आजमाने आ गया और मात्र चौतीस की उम्र में अभिनय के उसके सपनों को इस तरह लगभग घोट ही दिया गया.
करण एक राक्षस है. वह एक पतित और शातिर दबंग ( गुंडा) है जो किसी का भी, जो उसे पसंद नहीं, काम तमाम कर सकता है . अगर आप उसके शो में मेहमान हैं तो आपके पास उसके बचकाने अशिष्ट, शूल की तरह चुभते चुटकुलों पर हंसने के अलावा और कोई चारा नहीं है. आपको द्विअर्थी चुटकुलों के नाम पर उसके उत्पीड़न को बर्दास्त करना ही होगा नहीं तो वह आपको शिकार बना ही लेगा.
KJo, YRF, SRK, भंसाली, और भी कुछ लोगों का एक गैंग है जिनके वरदहस्त के बिना हॉलीवुड में आपका बचा रहना संभव नहीं.
यह कितने शर्म की बात है की भारत की सर्वोच्च फिल्म उद्योग, जो दुनिया भर में सबसे अधिक फिल्म बनाने में दुसरे पायदान पर है, का नियंत्रण मुठ्ठी भर मठाधीश जैसों की मुठ्ठी में है ! क्या बॉलीवुड को एक ऐसा स्थान नहीं होना चाहिए जहाँ प्रतिभा, कौशल, कड़ी मेहनत और समर्पण ही सफलता की सीढ़ी होते , जैसा कि किसी भी अन्य व्यवसाय में होता है ?
नहीं ! आपको किसी ख़ास खंडन, धर्म, किसी ख़ास सरनेम वाला ही होना होगा, तभी आपको प्रवेश मिल पायेगा. वरना आप हमेशा एक बाहर वाले ही की हैसियत रखेंगे.
सोशल मिडिया पर सुशांत को ट्रोल किया गया, क्लांत किया गया, अभित्रस्त किया गया. वह एक मेधावी, होशियार, बौद्धिक और बहुत पढालिखा व्यक्ति था. KJo, आलिया, कपूर खंडन के बच्चों की तरह स्कूल ड्रॉपआउट नहीं.
सुशांत सिंह के इन्स्टा अकाउंट पर उर्जा, अन्तरिक्ष, संस्कृत के श्लोक, कोडिंग, अल्गोरिथम और भी बहुत रुचिकर विषयों पर पोस्ट थे. वह एक चिन्तक था. उसके जैसी प्रतिभा गुदड़ी के लाल की तरह उभर कर भाई-भतीजावाद के लिए खतरा बन जाते हैं.
KJo ने बाकायदा उससे वे सारे ट्वीट और इन्स्टा के मेसेज हटवाये. अपने ‘कॉफ़ी विथ करण’ क हर एपिसोड में उसका जैम कर मजाक बनाया और शो के सारे मेहमान हर वोटिंग में उसे आखिरी स्थान देते थे. करण ने सुशांत को लेकर एक सड़ी सी मूवी ‘ड्राइव’बनाई थी नेटफ्लिक्स के लिए और इसके माध्यम से उसका फ़िल्मी करियर तबाह कर दिया.
पिछले दो वर्षों से उसे लगातार दमित किया जा रहा था क्योंकि उसने YRF की चंद फिल्मों के लिए मना कर दिया था और शेखर कपूर की फिल्म ‘पानी’ में काम करना पसंद किया.
गॉसिप व्रितेर्स के माध्यम से उसके विषय में अफवाह उडाये गए कि वह ऐयाश है, गुस्सैल है, घमंडी है...कि उसके साथ काम करना आसान नहीं.
सुशांत इस समूह को मनाने के लिए इतना मजबूर और लालायित हो गया कि उसने अपना सरनेम ‘राजपूत’ भी हटा दिया ताकि भंसाली उससे थोडा खुश हो जाये. इस कदम के लिए राष्ट्रवादियों के कोप का भाजन भी बनना पड़ा.
मुझे अच्छी तरह याद है उसने इन्स्ताग्राम पर अपने फैन से इल्तिज़ा की थी कि उसकी फिल्म ‘सोनचिरैया’ जरुर देखें , ‘क्योंकि बॉलीवुड में मेरा कोई गॉड फ़ादर नहीं है और अगर आप या फिल्म नहीं देखेंगे तो मेरे हाथ से काम निकल जायेगा.
कल्पना करिए उसके लिए कितना मुश्किल समय रहा होगा यह !
वह सुदर्शन था, मोहनी मुस्कान थी उसकी, अच्चा खासा पढ़ा लिखा था, बुद्धिमान था और अभिनय में भी अच्चा था. इन सबके बावजूद वह बॉलीवुड में जगह बनाने में असफल हुआ और भाई-भतीजावाद का शिकार हो गया, मारा गया ! इसीलिए बॉलीवुड गिनती की अच्छी फ़िल्में बना पाटा है, नब्बे प्रतिशत फ़िल्में कचरा होती हैं !
- कविता मुखर, अनुवादक

कोई टिप्पणी नहीं: