शनिवार, 20 जून 2020

पूर्वी लद्दाख में हमले के बाद कैमरा ही नहीं है। पुलवामा हमले के बाद सब कुछ कैमरा कैमरा था

पुलवामा हमले के बाद सब कुछ कैमरा कैमरा था। पूर्वी लद्दाख में हमले के बाद कैमरा ही नहीं है। पुलवामा हमले के बाद शहीदों के पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया गया। प्रधानमंत्री सलामी देने गए। इस बार शहीदों को दिल्ली नहीं लाया गया । विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी के लिए कैमरे लगा दिए गए। तीन मेजर एक कर्नल सहित दस सैनिक वापस आए कोई कैमरा नहीं। कोई नाम नहीं है। तब सेना खूब प्रेस कांफ्रेंस करती थी। अब एक भी प्रेस कांफ्रेंस नहीं है। तब प्रधानमंत्री फ़िल्म की शूटिंग कर रहे थे अब बहुत देर बाद बयान आया उसका भी सुबह से मज़ाक़ उड़ रहा है। कोई चुनाव जल्दी जीत लिया जाएगा या कोई बदला भी ले लिया जाएगा लेकिन अब तक जो हाल है वो दुखद है। पुलवामा के वक्त भी सर्वदलीय बैठक हुई थी। उसके बाद पाकिस्तान को दिया गया विशिष्ट राष्ट्र का दर्जा वापस ले लिया गया। इस बार भी सर्वदलीय बैठक हुई मगर कुछ नहीं हुआ। तब कई चीजों के आयात पर दो सौ प्रतिशत का शुल्क लगा दिया गया इस बार ऐसा कुछ नहीं। रणनीति में अंतर हो सकता है लेकिन क्या कुछ और है? बिल्कुल है।

RAVISH KUMAR (ND TV)

मोदी का इस्तीफा ॥चीन के द्वारा भारत का घेराव॥भारत का जमीन चीन के कब्जे म...

क्या चीन बॉर्डर पर सब चंगा सी?क्या मोदी के झूठ पर लीपापोती हो रही है?क्य...

कठुआ, M-4 राइफल में बीएसएफ ने ड्रोन उड़ाया, ग्रेनेड बरामद *


पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि श्रीनगर, 20 जून: बीएसएफ ने कठुआ के पास पाकिस्तान के एक ड्रोन को मार गिराया और एम -4 अमेरिकी राइफल बरामद की।
“कठुआ सीमा पर ड्रोन का उपयोग कर पाक एजेंसियों द्वारा सीमा पार से हथियार गिराने का एक और प्रयास विफल कर दिया गया। उन्होंने कहा, "बीएसएफ द्वारा ड्रोन पर पेलोड की खोज से, एक एम -4 यूएस राइफल और दो मैगजीन और 60 राउंड के अलावा सात राउंड बरामद किए गए थे," उन्होंने कहा, "यह डिलीवरी कुछ 'अली भाई के लिए थी" पेलोड उसका नाम ले रहा था। "
उन्होंने कहा कि ड्रोन 8 फीट चौड़े ब्लेड से ब्लेड तक था और लगता है कि कठुआ सेक्टर में BSF के पनेसर पोस्ट के सामने पाक पिकेट द्वारा नियंत्रित किया गया है।
उन्होंने कहा, "जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के पास से एक ही हथियार बरामद किया गया, जो टोल प्लाजा नगरोटा में एक मुठभेड़ में पाकिस्तान से घुसपैठ के बाद मारे गए थे, जब वे कुछ महीने पहले एक ट्रक में कश्मीर की यात्रा कर रहे थे," उन्होंने कहा।
सूत्रों ने बताया कि ड्रोन को बीएसएफ के बॉर्डर आउटपोस्ट पनेसर के पास सुबह 5.10 बजे उड़ान भरते हुए देखा गया।
HIDDEN EYES कश्मीर से अर्शिद अहमद डार


BJP समय समय पर ऐसे ही शिगूफे छोड़ती रहती है, जिससे आम जनता का ध्यान इन सब आलतू फालतू बातों पर लगा रहे और मोदी जी अपना काम करते रहें,

दोस्तों...जो चीनी सामान पहले ही बाजार में आ चुका है या आप खरीद चुके हो, उसे तोड़कर आप चीन का नहीं अपना नुकसान कर रहे हो, जो समान दुकानों में है उसे ना खरीदकर आप अपने व्यापारी भाईयों का नुकसान कर रहे हो, क्योंकि वो लोग चाइना को पैसा देकर वो चीज़ खरीद चुके हैं और अब जब आप उसे खरीदोगे, तब उनकी रोजी रोटी चलेगी, वरना उन सभी का धंधा चौपट हो जायेगा,
BJP समय समय पर ऐसे ही शिगूफे छोड़ती रहती है, जिससे आम जनता का ध्यान इन सब आलतू फालतू बातों पर लगा रहे और मोदी जी अपना काम करते रहें,
मैं भी दिल से चाहता हूँ कि, दुश्मन देश चीन की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ूं मगर वो अपने मार्किट से सामान ना खरीदकर नहीं टूटेगी, बल्कि भारत की आर्थिक स्थिति और खराब होगी, क्योंकि लोग समान खरीदेंगे नहीं, बाजार में पैसा आयेगा नहीं और फिर सरकार को टैक्स मिलेगा नहीं और बैंकों में पैसा पहुँचेगा नहीं, व्यापारी लोग अपने घर खर्च के लिए बैंक में जमा पैसा निकाल लेंगे और सब ठप्प 👎
दोस्तों...बहिष्कार आगे के लिए होना चाहिए, ये बहिष्कार मोदी जी को करना चाहिए, उनसे व्यापारिक संबंध तोड़ देने चाहिए और व्यापारियों को कहना चाहिए अब कोई कुछ नहीं खरीदेगा और सरकार को चाहिए की आगे से चीन से किसी भी तरह का सामान भारत न आये, बस समान मार्किट में नहीं आयेगा तो जनता उसे लेने चाइना थोड़े ना जायेगी 🙊🙉🙈
कोई भी कार्य आहिस्ते से टीम के साथ होता है, रातों रात आप बोल दो, नोटबन्द, देशबन्द, आत्मनिर्भर बनो, चीनी समान का बहिष्कार करो तो ये ताली, थाली, घंटी-घंटा बजाने और दीया जलाने की तरह आसान काम नहीं कि बोला और हो गया, दोस्तों मोदी जी तो अनपढ़ चाय वाले हैं, मगर आप तो समझदार हैं तो अपनी समझदारी का परिचय दें, हाँ चीनी App आप तुरंत रिमूव कर सकते हो अपने फोन से मगर बाकी सामान का नहीं, तो जो खुद से ना हो सके, ना कर सको उसे दूसरे को भी करने को मत बोलो : वरुण
SUNIL VARUN 

पुलवामा हमला मास्टरमाइंड का बेल

वतन को लेकर भी झूठ का परचम। लहरा लो साहिबानो। वो दस जवान तो जानते हैं जो क़ब्ज़े में थे और रिहा किए गए। इस बार विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी की तरह वाघा बार्डर पर कैमरे नहीं थे। न चीन की सीमा से आने वालों के नाम। मगर सेना की यूनिट में पता होगा कि कोई आया है। इस बार इसे बड़ी कामयाबी के रूप में क्यों नहीं पेश किया गया ? क्यों नहीं ख़बरें चलीं कि भारत के दबाव में चीन को झुकना पड़ा। जैसा पुलवामा के वक्त हुआ था। आधिकारिक रूप से अभी तक खंडन नहीं आया है। शुक्रवार के हिन्दू अख़बार के पहले पन्ने पर यह ख़बर छपी थी। उसके बाद कई जगह छपी। तीन मेजर और एक कर्नल स्तर के अधिकारी चीन के क़ब्ज़े में थे। प्रधानमंत्री ने इसका ज़िक्र तक नहीं किया। बहादुरी के रूप में भी नहीं कि चीन को छोड़ना पड़ा। हम सब अंधेरे में हैं। उस भयावह मंजर के बारे में आधिकारिक और ग़ैर आधिकारिक सूचनाओं के बीच झूल रहे हैं। शहीदों को सलाम।

RAVISH KUMAR (ND TV)