पुलवामा हमले के बाद सब कुछ कैमरा कैमरा था। पूर्वी लद्दाख में हमले के बाद कैमरा ही नहीं है। पुलवामा हमले के बाद शहीदों के पार्थिव शरीर को दिल्ली लाया गया। प्रधानमंत्री सलामी देने गए। इस बार शहीदों को दिल्ली नहीं लाया गया । विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी के लिए कैमरे लगा दिए गए। तीन मेजर एक कर्नल सहित दस सैनिक वापस आए कोई कैमरा नहीं। कोई नाम नहीं है। तब सेना खूब प्रेस कांफ्रेंस करती थी। अब एक भी प्रेस कांफ्रेंस नहीं है। तब प्रधानमंत्री फ़िल्म की शूटिंग कर रहे थे अब बहुत देर बाद बयान आया उसका भी सुबह से मज़ाक़ उड़ रहा है। कोई चुनाव जल्दी जीत लिया जाएगा या कोई बदला भी ले लिया जाएगा लेकिन अब तक जो हाल है वो दुखद है। पुलवामा के वक्त भी सर्वदलीय बैठक हुई थी। उसके बाद पाकिस्तान को दिया गया विशिष्ट राष्ट्र का दर्जा वापस ले लिया गया। इस बार भी सर्वदलीय बैठक हुई मगर कुछ नहीं हुआ। तब कई चीजों के आयात पर दो सौ प्रतिशत का शुल्क लगा दिया गया इस बार ऐसा कुछ नहीं। रणनीति में अंतर हो सकता है लेकिन क्या कुछ और है? बिल्कुल है।
RAVISH KUMAR (ND TV)



