सोमवार, 27 जुलाई 2020

ठेले पर आम बेचती इंदौर की डॉक्टर रईसा अंसारी हमारी व्यवस्था का वो सच हैं जिसे जानते तो सब हैं लेकिन जिस पर बात कोई नहीं करना चाहता. फ़िज़िक्स में पीएचडी इस महिला पर आज सबको तरस आ रहा है. लेकिन मुझे उन पर तरस नहीं आ रहा, बल्कि गर्व हो रहा है. क्योंकि मैं जानती हूं रईसा को फल बेचते हुए शर्म नहीं आ रही है और ना ही उन्हें ये काम छोटा लग रहा है. बल्कि शर्म उस समाज और व्यवस्था को आनी चाहिए जो डॉ. रईसा अंसारी जैसी प्रतिभा को सड़क पर ला देता है.


इंदौर की देवी अहल्या बाई यूनीवर्सिटी से फ़िज़िक्स में मास्टर और पीएचडी रईसा को बेल्जियम से रिसर्च करने का ऑफ़र मिला था. लेकिन उनके रिसर्च हेड ने उनके रिकमेंडेशन लेटर पर हस्ताक्षर नहीं करे. थीसिस सबमिट होने के दो साल बाद तक उनका वाइवा नहीं किया गया और फिर प्रशासनिक दख़ल के बाद उनका वाइवा हो सका.
रईसा ने सीएसआईआर (काउंसिल ऑफ़ साइंटीफ़िक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च) की फेलोशिप पर कोलकाता के आईआईएसईआर (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च) से रिसर्च की है. एक दस्तख़त की वजह से रईसा शोध करने के लिए बेल्जियम नहीं जा सकीं. 2011 में पीएचडी करने वाली रईसा को एक बार जूनियर रिसर्च के लिए अवार्ड मिला था. मीडिया उनका साक्षात्कार लेने उनके पास पहुंची. उनके गाइड का नाम पूछा लेकिन गाइड सामने नहीं आना चाह रहे थे. रईसा ने किसी और का नाम ले दिया. यही बात गाइड को चुभ गई. फिर आगे की कहानी आप जान ही चुके हैं.
रईसा को एसोसिएट प्रोफ़ेसर की नौकरी भी मिल गई थी लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी. वो अब फल बेच रही हैं. एक पढ़ी लिखी फर्राटेदार अंग्रेज़ी बोलने वाली महिला को फल बेचते हुए देखकर बहुत से लोगों को अफ़सोस हो रहा है. मुझे भी कहीं न कहीं अफ़सोस हो रहा है. लेकिन इस बात का फ़क्र भी है कि एक महिला ने अपने सम्मान से समझौता नहीं किया.
रईसा जैसी महिलाएं हार नहीं मानती हैं. वो मुश्किल चुनौतियों को अवसर में बदल देती हैं. रईसा को मौका मिलेगा और वो अपना मुकाम हासिल कर लेंगी. उनके रिकमेंडेशन लेटर पर साइन न करने वाला उनका गाइड कहीं न कहीं मन-मन में कुढ़ रहा होगा. सबकुछ होते हुए भी उसके पास कुछ नहीं होगा।
Poonam Kaushal ✍️

शुक्रवार, 24 जुलाई 2020

ख़ौफ़ शर्म-ओ-हया, अब सब दरकिनार है

पेड़ पौधे परिंदे, आदमी हो या जानवर
चढ़ा हर किसी पर, इश्क़ का ख़ुमार है
हवा-ओ-फ़िज़ा की, है बदली सी रंगत
धीमी धीमी सी जारी, बूंदों की बौछार है
चादर-ए-बादल पर हुई, है बिजली की कढ़ाई
आशिक़ बादल के ऊपर, सनम समंदर सवार है
अभी भी है क़ायम, ख़ाली इंद्रधनुष आसमां में
मगर तीर-ए-मोहब्बत, दिल-ओ-ज़हन के पार है
बदन तर बतर मगर, गला क्यूं ख़ुश्क है
निशानी है पक्की, मर्ज़ ख़ुमार-ए-इश्क़ है
मेरा दिल पे मेरे, ना रहा कोई अख़्तियार है
ख़ौफ़ शर्म-ओ-हया, अब सब दरकिनार है
~ दाऊद हसन

विश्व समाचार


अब मीडियो को लो, वेटर,
आज का समाचार कल की परम्परा है। काली घुनघुन करती
टाइपोग्राफीय गैलनों हेडलाइंस
टेलीप्रिंटर के तूफ़ानों क सामना कर
प्रतिदिन की
दैवी उदासी में आते हैं।
आक्रामक उद्दीपनों से खुरच कर और गिद्ध सूचनाओं से छलनी,
मेरे कान की लहूलुहान लोलकी संयत रहती है
वियतनाम से समाजवादी नारों तक
भारत में, नेगेटिव आयन से पोलिमर पानी तक
बहु-विवाह तक, पुरुष मात्र और आचार शास्त्री की
मूल भंगिमाओं तक। सूचनाएं शुक्राणुओं से उड़ती हैं
अंडाणुओं के बीच दिशाहीन, निषेचित करती पदार्थ और मन को।
क्या तुमने विश्व-व्यापी फ्लू के बारे में सुना है?
छींको, वेटर मीडिया सर्वप्यापी है
और वाइरस प्रतिरोधी
जीवन के उसी तर्क से।
नाश्ते पर हम में से हर एक व्यक्ति
मखमली गर्भ नाल से अपने गाल रगड़ता हुआ
एक मासूम भ्रूण है
जबकि वह भौंडी मां
दिन के उजालों के दु:स्वपनों की बाढ़ में
रेंग रही होती है
चमकती हुई सजाओं की तरफ़।
यह कविता मराठी भाषा के महान कवियों में एक दिलीप चित्रे की है। मैजिक मुहल्ला दो खंडों में छप कर आई है। वाणी प्रकाशन से। मैं चंद दिन पहले इस महान रचनाकार से परिचित हुआ है। नाम ही सुना इस किताब के साथ। एक परेशान दोपहर पढ़ने लगा। लगा कि इस दुनिया से जाने के बाद दिलीप चित्रे साहब मुझसे बातें करने की अधूरी ख़्वाहिश पूरी कर रहे हैं । दिवंगत कवि की कविताएं मुझसे बातें कर रही हैं। मैंने कइयों से कहा कि कमाल के कवि है। सब मुझसे पहले से उन्हें जानते थे। पढ़ चुके थे। महान मान चुके थे। उनके पास मानने को कुछ नया नहीं था। सिवाय उनके प्रति श्रद्धा के। यह भी बड़ी बात है एक कवि अपनी पहचान कितना स्थायी बना कर जाता है। जाने के बाद भी किसी को अपना बना लेता है।
Ravish Kumar 

भाजपा सांसद गौतम गंभीर के झूठ को बेनकाब करने के लिए गाज़ीपुर लेंडफिल साइड...

सुप्रीम कोर्ट को प्रशांत भूषण पर गुस्सा क्यों आता है?मानहानि के मुकदमे क...

सोमवार, 20 जुलाई 2020

कोरोना के नाम पर नया घोटाला


भायंदर के गोराई मे पिछले दिनो कोई केस नही था,एक व्यक्ति को हल्का बुखार,सर्दी खाँसी हुई तो चेक करवाने गया
उसे जबरदस्ती भर्ती करके रिपोर्ट positive बताई गई
फिर अचानक उसकी आज मृत्यु हो जाती है और पूरी बाडी पैक करके जलाने की तैयारी की जाती है मगर परिवार वालो के जिद्द करने पर जब बाडी को खोला जाता है तो शरीर के सारे अंग गायब मिलते है
ये अभी महाराष्ट्र मे "मृत शरीर कैराना घोटाला सामने आने से हाँस्पीटल मे हडकंप मचा हुआ है, आखिर कितने लोगो के साथ ऐसा खिलवाड़ किया गया है
क्या डाक्टर जिन्हे भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है वो ऐसी राक्षसों जैसी हरकत पर उतर सकते है
ईसकी पूरी CBI जाँच करवाई जाएँ और पता लगाया जाए की ऐसे तरीकों से लोगो का मर्डर करके ईस कोरोना काल मे जो मानव अंग की तस्करी कि जा रही है,ऐसे जघन्य अपराधी राक्षस दरिंदो को कडी सजा मिलनी चाहिए
ओम शुक्ला
दिल्ली क्राइम प्रेस

विकास दूबे का एनकाउंटर क्यों हुआ?