मंगलवार, 28 जुलाई 2020

PRIVATIZATION, PUBLIC SECTOR UNIT & FDI

देश के सबसे बड़े अस्पताल का नाम मेदांता नहीं एम्स है जो सरकारी है,सबसे अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम IIT है जो सरकारी हैं, सबसे अच्छे मैनेजमेंट कॉलेज का नाम IIM है जो सरकारी हैं, देश के सबसे अच्छे विद्यालय केन्द्रीय विद्यालय हैं जो सरकारी हैं ,बीमा उद्योग में विश्व की सबसे बड़ी और सबसे अच्छी कम्पनी भारतीय जीवन बीमा निगम है जो सरकारी है,देश के एक करोड़ लोग अभी या किसी भी वक़्त अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए सरकारी रेल में बैठते हैं।नासा को टक्कर देने वाला ISRO अम्बानी नहीं सरकार के लोग चलाते हैं।
सरकारी संस्थाओं को जानबूझ कर एक साज़िश के तहत बदनाम किया जा रहा हैं, जिसमें चंद उद्योगपतियों , कुछ मीडिया हाउस, चंद बिके हुए आर्थिक पंडित का समूह आम जनता के बीच लगातार ये संदेश पहुंचाने की कोशिश कर रहें है कि सरकारी संस्थाओं के कारण देश पिछड़ रहा है और प्राइवेटाइजेशन के बाद देश में खुशहाली आ जाएगी। ये लोग जनता को बताएं कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र लगभग 90% प्राइवेट हाथों में जाने से इन दोनों क्षेत्रों में ऐसी कौन सी क्रांति आ गई?
आम गरीब जनता न तो अपने परिजनों का इन मंहगी अस्पतालों में इलाज कर सकते हैं और न ही इन मंहगी कान्वेंट स्कूल में शिक्षा दिला सकते हैं। सरकार के मंशा के अनुसार अगर बैंक, रेलवे, रक्षा उपकरण आदि क्षेत्रों को प्राइवेट हाथों में सौंप दिया गया तो ये सिर्फ़ लूट-खसोट का अड्डा बन जाएँगी। निजीकरण एक व्यवस्था नहीं बल्कि नव-रियासतीकरण है।
अगर देश की आम जनता प्राइवेट स्कूलों और हास्पिटलों के लूटतंत्र से संतुष्ट हैं तो रेलवे, बैंकों एवं अन्य सरकारी संस्थाओं को भी निजी हाथों में जाने का स्वागत करें!!!
याद रखिये पार्टी फण्ड में गरीब मज़दूर, किसान पैसा नही देता बल्कि पूंजीपति देता है और पूंजीपति दान नहीं देता,निवेश करता है और चुनाव बाद मुनाफे की फसल काटता है

सोमवार, 27 जुलाई 2020

सेक्युलरों की बहन, मायावती ने राजस्थान में साम्प्रदायिक ताकतों को सत्ता में पहुँचाने के लिए बसपा के सिंबल पर चुनाव जीते अपने 6 विधायकों के लिए विह्प जारी करते हुए कहा है कि अगर उन्होंने सदन में कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग की तो उन पर कार्रवाई की जायेगी | इस कार्रवाई में उन विधायकों की विधानसभा सदस्य्ता भी रद्द हो सकती है |


उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले है | चुनावों के नतीजे चुनाव आयोग से भी पहले बताने वाले कुछ पोलिटिकल कमेंटेटर्स का मानना है कि 2022 में यूपी से योगी जी का पत्ता साफ होने वाला है |
मगर मेरे अनुमान के अनुसार योगी जी दोबारा सत्ता में आयेंगे वो भी एक और विशाल जीत के साथ | योगी जी को फिर से एक और बार उत्तर प्रदेश की गद्दी पर बैठाएंगे मायावती, चंद्रशेखर, अजित सिंह और उत्तर प्रदेश के मुसलमान |
पूर्व में मायावती का बंधुआ वोटर दलित समाज अब भगवा रंग में रंग चुका है, मायावती सिर्फ मुसलमानो के दम पर कुछ सीटें जीत सकती है |
चंद्रशेखर को जितना सपोर्ट मुसलमानो का है उतना उसके खुद के दलित समाज का नहीं | चंद्रशेखर मुसलमानो के दम पर खुद विधानसभा पहुँच सकता है मगर उसकी पार्टी का कोई और सदस्य चुनाव नहीं जीतेगा |
यही हाल अजित सिंह की पार्टी आरएलडी का है | जाट समाज पहले से ही भगवा रंग में रंगा है वो भला आरएलडी को क्यों वोट करेगा | आरएलडी भी मुसलमानो के दम पर 1, 2 सीट जीत जायेगी |
कुल मिलाकर बसपा, आजाद समाज पार्टी और आरएलडी अधिक संख्या में मुस्लिम कैंडिडेट खड़े करके मुसलमानो के वोटों का बंटवारा करेंगी और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से रोकेंगी |
लेकिन अगर असदुद्दीन ओवैसी ने गलती से भी उत्तर प्रदेश में अपने 2, 4 कैंडिडेट खड़े कर दिये तो "टीपू भैय्या जिंदाबाद, बहन कुमारी मायावती जिंदाबाद" वाले जुम्मन मियां ओवैसी को बीजेपी की बी टीम घोषित कर देंगे | ओवैसी को "वोट कटुआ" जैसे लक़ब से नवाज़ेंगे |
कुल मिलाकर 2022 के विधानसभा चुनाव एक और बार ये साबित करेंगे कि मुसलमानों की राजनीतिक सोच कितनी कमतर है | मुसलमान राजनितिक रूप से कितना बेवकूफ़ है | 2022 का चुनाव मुसलमानो के पास एक मौका है अपने ऊपर से "बेवकूफ़ मतदाता" का टैग हटाने का |
मुसलमानो को चाहिए कि जितना बहिष्कार उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का किया है उससे ज्यादा बहिष्कार मायावती जैसे सेक्युलर राजनेताओं का करें | अन्यथा सीधा बीजेपी को ही वोट कर दें |
|Zafar Saifi ✍️✍️✍️

ठेले पर आम बेचती इंदौर की डॉक्टर रईसा अंसारी हमारी व्यवस्था का वो सच हैं जिसे जानते तो सब हैं लेकिन जिस पर बात कोई नहीं करना चाहता. फ़िज़िक्स में पीएचडी इस महिला पर आज सबको तरस आ रहा है. लेकिन मुझे उन पर तरस नहीं आ रहा, बल्कि गर्व हो रहा है. क्योंकि मैं जानती हूं रईसा को फल बेचते हुए शर्म नहीं आ रही है और ना ही उन्हें ये काम छोटा लग रहा है. बल्कि शर्म उस समाज और व्यवस्था को आनी चाहिए जो डॉ. रईसा अंसारी जैसी प्रतिभा को सड़क पर ला देता है.


इंदौर की देवी अहल्या बाई यूनीवर्सिटी से फ़िज़िक्स में मास्टर और पीएचडी रईसा को बेल्जियम से रिसर्च करने का ऑफ़र मिला था. लेकिन उनके रिसर्च हेड ने उनके रिकमेंडेशन लेटर पर हस्ताक्षर नहीं करे. थीसिस सबमिट होने के दो साल बाद तक उनका वाइवा नहीं किया गया और फिर प्रशासनिक दख़ल के बाद उनका वाइवा हो सका.
रईसा ने सीएसआईआर (काउंसिल ऑफ़ साइंटीफ़िक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च) की फेलोशिप पर कोलकाता के आईआईएसईआर (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च) से रिसर्च की है. एक दस्तख़त की वजह से रईसा शोध करने के लिए बेल्जियम नहीं जा सकीं. 2011 में पीएचडी करने वाली रईसा को एक बार जूनियर रिसर्च के लिए अवार्ड मिला था. मीडिया उनका साक्षात्कार लेने उनके पास पहुंची. उनके गाइड का नाम पूछा लेकिन गाइड सामने नहीं आना चाह रहे थे. रईसा ने किसी और का नाम ले दिया. यही बात गाइड को चुभ गई. फिर आगे की कहानी आप जान ही चुके हैं.
रईसा को एसोसिएट प्रोफ़ेसर की नौकरी भी मिल गई थी लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी. वो अब फल बेच रही हैं. एक पढ़ी लिखी फर्राटेदार अंग्रेज़ी बोलने वाली महिला को फल बेचते हुए देखकर बहुत से लोगों को अफ़सोस हो रहा है. मुझे भी कहीं न कहीं अफ़सोस हो रहा है. लेकिन इस बात का फ़क्र भी है कि एक महिला ने अपने सम्मान से समझौता नहीं किया.
रईसा जैसी महिलाएं हार नहीं मानती हैं. वो मुश्किल चुनौतियों को अवसर में बदल देती हैं. रईसा को मौका मिलेगा और वो अपना मुकाम हासिल कर लेंगी. उनके रिकमेंडेशन लेटर पर साइन न करने वाला उनका गाइड कहीं न कहीं मन-मन में कुढ़ रहा होगा. सबकुछ होते हुए भी उसके पास कुछ नहीं होगा।
Poonam Kaushal ✍️

शुक्रवार, 24 जुलाई 2020

ख़ौफ़ शर्म-ओ-हया, अब सब दरकिनार है

पेड़ पौधे परिंदे, आदमी हो या जानवर
चढ़ा हर किसी पर, इश्क़ का ख़ुमार है
हवा-ओ-फ़िज़ा की, है बदली सी रंगत
धीमी धीमी सी जारी, बूंदों की बौछार है
चादर-ए-बादल पर हुई, है बिजली की कढ़ाई
आशिक़ बादल के ऊपर, सनम समंदर सवार है
अभी भी है क़ायम, ख़ाली इंद्रधनुष आसमां में
मगर तीर-ए-मोहब्बत, दिल-ओ-ज़हन के पार है
बदन तर बतर मगर, गला क्यूं ख़ुश्क है
निशानी है पक्की, मर्ज़ ख़ुमार-ए-इश्क़ है
मेरा दिल पे मेरे, ना रहा कोई अख़्तियार है
ख़ौफ़ शर्म-ओ-हया, अब सब दरकिनार है
~ दाऊद हसन

विश्व समाचार


अब मीडियो को लो, वेटर,
आज का समाचार कल की परम्परा है। काली घुनघुन करती
टाइपोग्राफीय गैलनों हेडलाइंस
टेलीप्रिंटर के तूफ़ानों क सामना कर
प्रतिदिन की
दैवी उदासी में आते हैं।
आक्रामक उद्दीपनों से खुरच कर और गिद्ध सूचनाओं से छलनी,
मेरे कान की लहूलुहान लोलकी संयत रहती है
वियतनाम से समाजवादी नारों तक
भारत में, नेगेटिव आयन से पोलिमर पानी तक
बहु-विवाह तक, पुरुष मात्र और आचार शास्त्री की
मूल भंगिमाओं तक। सूचनाएं शुक्राणुओं से उड़ती हैं
अंडाणुओं के बीच दिशाहीन, निषेचित करती पदार्थ और मन को।
क्या तुमने विश्व-व्यापी फ्लू के बारे में सुना है?
छींको, वेटर मीडिया सर्वप्यापी है
और वाइरस प्रतिरोधी
जीवन के उसी तर्क से।
नाश्ते पर हम में से हर एक व्यक्ति
मखमली गर्भ नाल से अपने गाल रगड़ता हुआ
एक मासूम भ्रूण है
जबकि वह भौंडी मां
दिन के उजालों के दु:स्वपनों की बाढ़ में
रेंग रही होती है
चमकती हुई सजाओं की तरफ़।
यह कविता मराठी भाषा के महान कवियों में एक दिलीप चित्रे की है। मैजिक मुहल्ला दो खंडों में छप कर आई है। वाणी प्रकाशन से। मैं चंद दिन पहले इस महान रचनाकार से परिचित हुआ है। नाम ही सुना इस किताब के साथ। एक परेशान दोपहर पढ़ने लगा। लगा कि इस दुनिया से जाने के बाद दिलीप चित्रे साहब मुझसे बातें करने की अधूरी ख़्वाहिश पूरी कर रहे हैं । दिवंगत कवि की कविताएं मुझसे बातें कर रही हैं। मैंने कइयों से कहा कि कमाल के कवि है। सब मुझसे पहले से उन्हें जानते थे। पढ़ चुके थे। महान मान चुके थे। उनके पास मानने को कुछ नया नहीं था। सिवाय उनके प्रति श्रद्धा के। यह भी बड़ी बात है एक कवि अपनी पहचान कितना स्थायी बना कर जाता है। जाने के बाद भी किसी को अपना बना लेता है।
Ravish Kumar 

भाजपा सांसद गौतम गंभीर के झूठ को बेनकाब करने के लिए गाज़ीपुर लेंडफिल साइड...

सुप्रीम कोर्ट को प्रशांत भूषण पर गुस्सा क्यों आता है?मानहानि के मुकदमे क...