बुधवार, 5 अगस्त 2020

नड्डा ही नही बल्कि bjp के अनेक बड़े नेता ये डिक्लेयर कर चुके है कि मोदी देवताओं के देव, भगवानों के भगवान हैं,,उसपर रजत शर्मा द्वारा किसी की निम्न कलाकारी को वायरल करना ये समझाने की कोशिश है कि राम का कद मोदी के सामने क्या रह गया है,,


मोदी वाकई बड़े हैं,, जितने झूँठ इस कुर्सी पर बैठकर मोदी ने बोले हैं,, उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि राम ने मोदी को अपना देवता स्वीकार कर लिया है,,गुरु बना लिया है,, उस्ताद जी बना लिया है,,

यकीनन अब ऐसी भी फोटोज आयेंगी जिनमे राम मोदी के चरण दबा रहे होंगे और सीता मोदी के पैर दबा रही होंगी,, ये भावनाओ की बात है,, जाकि रही भावना जैसी??

सोचिये,,

राम अपने प्रभु मोदी के पैरों में पड़े हैं,, और अश्रु पूर्ण नैनो से देवो के देव मोदी से गुहार लगा रहे हैं,, है मोडेश,,, मुझे रावण से बचाइए,,

Bjp के नड्डा जैसे नेता सरेआम कह चुके है,,

मोदी देवो के देव हैं,, भगवानों के भगवान है,,औऱ हर हर मोदी आप सुन ही चुके हैं,,

इसलिये उम्मीद है इस पोस्ट से भी किसी की भावना आहत नही होगी,,

Image may contain: outdoor

मंगलवार, 4 अगस्त 2020

KISAN ANDOLAN

राम एक काल्पनिक पात्र के अलावा कुछ नहीं


कुछ लोग 5 हजार साल पहले राम का जन्म बताते हैं। परंतु 5 हजार साल पहले दुनिया में न कोई जाति थी और न ही धर्म, परंतु रामायण के पात्र वर्ण व्यवस्था पर आधारित हैं। जीवों के क्रमिक विकास से लेकर मानव विकास चाहे वह पुरापाषाण काल, मध्यपाषाण काल, नवपाषाण काल, ताम्रपाषाण काल या कांस्य युगीन नदी घाटी सभ्यता किसी काल में वर्ण और धर्म आधारित लोग नही थे। ये वहां के भौगोलिक क्षेत्र और शरीर की बनावट के आधार पर पहचाने जाते थे। जैसे नेग्रीटो, प्रोटो आसट्रलॉयड, मंगोलियन, नार्डिक, मेडीटरेनियन आदि।

ईसापूर्व 2000 से ईसापूर्व 1500 के बीच आर्य यूरेशिया से भारत में आये। रामायण में इन्हीं आर्य जातियों का वर्णन है और इनके केवल आने का इतिहास मिलता है, किसी बड़े राजतन्त्र का उल्लेख कहीं नहीं मिलता है।

भारत में ईसापूर्व 1200 यानी आज से 3200 साल पहले भारत के किसी भी व्यक्ति को लोहे की जानकारी नही मिलती। 1200 ईसापूर्व भारत में लोहे की प्राचीनता बताई गई है। जबकि जनक के हल का फाल, परशुराम की कुल्हाड़ी, रथ के धुरे और अस्त्र शस्त्र आदि निश्चित ही लोहे के रहे होंगे। इसलिए 3200 साल पहले भी रामायण के राम का शासन काल नहीं आता है।

भारत में आर्यो के आगमन के बाद 1500 ईसापूर्व से 1000 ईसापूर्व तक ऋग्वेदिक काल या ऋग्वेद के रचना का काल है। ऋग्वेद के दशम मंडल, जो सबसे आखिरी में लिखे गए, उसी में पहली बार वर्ण व्यवस्था की चर्चा हुई है। ये दशम मंडल ईसापूर्व 1000 में लिखे गए इसलिये 3000 साल पहले भी राम का शासन काल नहीं रहा क्योकि तब तक वर्ण व्यवस्था नहीं लागू थी।

भारत में छठी शताब्दी ईसापूर्व से पहले किसी भी बड़े गणराज्य या रराजतंत्र का भारत के इतिहास में उल्लेख नहीं मिलता। बड़े राजतंत्र यही से, अर्थात आज से 2600 वर्ष पूर्व से शुरू होते हैं। इसलिए 2600 साल पहले भी राम का शासन काल नही था क्योंकि रामायण में राम बड़े प्रतापी और बड़े राज घराने के बताये गए हैं।

इतिहासकारो, पुरातत्वविदों ने महाकाव्यों का काल यानी रामायण का रचनाकाल 400 ईसापूर्व से 200 ईस्वी तक माना है। और सबसे बड़ी बात राम के समकालीन ऋषि और कवि बाल्मीकि रहे। रामायण ग्रंथ के अनुसार सीता, राम द्वारा परित्याग के बाद बाल्मीकि जी के आश्रम में रही है। और रामायण में भी बुद्ध और और बुद्ध धर्मावलंबियों को बाल्मीकि ने चोर कहा है। बुद्ध का जीवन काल 563 ईसापूर्व से 483 ईसापूर्व तक रहा। मतलब इतिहासकारो ने रामायण का रचनाकाल जो 400 ईसापूर्व से 200 ईस्वी तक बतायी वो सत्य है।

अगर किसी को विश्वास न हो तो बाल्मीकि रामायण अयोध्याकाण्ड सर्ग 109, श्लोक 34 देखें, यहीं से सब कुछ पता चल जायेगा। 'यथा हि चोरः स तथा हि बुद्ध, स् तथागतं नास्तिक मत्र बृद्धि। तस्माध्धि यःशक्य तमः प्रजानां ये नास्ति के नाभिमुखो बुद्ध स्यात।' अर्थात, जैसे चोर दंडनीय होता है वैसे बुद्ध और बौद्ध मत वाले भी दंडनीय है। प्रजा पर अनुग्रह करने के लिए जिस नास्तिक पर दंड दिलाया जाय उसे चोर के समान दंड दिलाया जाय और जो वश के बाहर हो उस नास्तिक के प्रति ब्राह्मण कभी उन्मुख न हो, उससे वार्तालाप तक न करे। बाल्मीकि द्वारा बुद्ध और बौद्ध धर्मावलंबियों को चोर और नास्तिक कहना, यह सिद्ध करता है कि बाल्मीकि रामायण बुद्ध के बाद लिखी गयी है। भारत के पुरातत्वविदो और इतिहासकारो ने रामायण के रचनाकाल का जो समय 400 ईसापूर्व से 200 ईस्वी तक दिया है, वह सत्य है। चूंकि बाल्मीकि राम के समकालीन थे और सीता उनके आश्रम में रही है तो इसी के बीच का इतिहास देखना उचित होगा।

जब आप 400 ईसापूर्व से 200 ईस्वी तक सभी के शासन काल का अध्ययन करेंगे तो आपको हर्यक वंश, नन्द वंश, मौर्य, शक, पह्लव, कुषाण वंश जैसे राजवंश मिलेंगे। जिसमे एक राजवंश आपको ऐसा मिलेगा जिसमे रामायण की कुछ घटना उस राजवंश से मिलती है। उस राज वंश का नाम शुंग वंश था। जिसके राजा पुष्यमित्र शुंग ने भी अश्वमेघ यज्ञ किया था। रामायण में भी अश्वमेघ यज्ञ का वर्णन है।

'वोल्गा से गंगा' के लेखक राहुल सांकृत्यायन ने 11वें पाठ प्रभा, पृष्ठ संख्या 161 व 162, में पुष्यमित्र शुंग को ही राम बताया है। राहुल सांकृत्यायन के अनुसार साकेत (अयोध्या) किसी राजा की प्रधान राजधानी नहीं थी। मौर्यवंश ध्वंसक सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने पहले पहल साकेत (अयोध्या) को राजधानी का पद प्रदान किया। बाल्मीकि ने अयोध्या नाम का प्रचार किया व अपनी रामायण को पुष्यमित्र व शुंग वंश के शासन काल में लिखा। इसमें कोई शक नहीं की पुष्यमित्र ने बाल्मीकि के मधुर काव्य ग्रन्थ का रसास्वादन किया था। कोई ताज्जुब नहीं कि बाल्मीकि शुंग वंश के आश्रित कवि रहे हो जैसे कालिदास चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के आश्रित कवि थे। शुंग वंश की राजधानी की महिमा बढ़ाने के लिए जातकों के दशरथ की राजधानी वाराणसी से साकेत (अयोध्या) कर दी और राम के रूप में शुंग सम्राट पुष्यमित्र या अग्निमित्र की प्रशंसा वैसे ही की जैसे कालिदास ने रघुवंश के रघु और कुमार संभव के कुमार के नाम से पिता-पुत्र चंद्रगुप्त विक्रमादित्य और कुमार गुप्त की। सारे तथ्यों से एक बात निश्चित है कि पुष्यमित्र शुंग ही बाल्मीकि के काव्य ग्रन्थ रामायण के राम हैं।

एससी, ओबीसी के पढ़े लिखे 70% युवा पुष्यमित्र को ही राम बताते हैं।

ईसापूर्व 184 वर्ष में मौर्यवंश सम्राट बृहद्रथ मौर्य की हत्या करके पुष्यमित्र राजा बने थे। बृहद्रथ बौद्ध धर्मावलंबी था यही कारण है कि बाल्मीकि ने अपने काव्य ग्रन्थ में बौद्धों को चोर और नास्तिक कहा। पुष्यमित्र ने भारत में तेजी से फ़ैल रहे बौद्ध धर्म के प्रसार को रोका और ब्राह्मणवादी व्यवस्था का प्रचार प्रसार किया। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी राम मंदिर को लेकर है राम के अस्तित्व को लेकर नहीं। राम और सीता के जैविक जन्म के भी कोई सबूत इतिहास में नहीं मिलते।

इक़बाल अंसारी के वालिद मरहूम हाशिम अंसारी साहब निहायत ही मुखलिष इंसान थे अगर वो चाहते तो अपनी ज़िन्दगी में बाबरी मस्ज़िद के नाम पर इतना बैंक ब्लैंस बना लेते की इनकी आने वाली चार नस्लें बैठकर लक्ज़री लाइफ गुज़ारती मरहूम ने अपनी पूरी ज़िन्दगी गुरबत में काट दी लेकिन कभी बाबरी मस्ज़िद के नाम पर अपनी जेब नहीं भरी अपना पेट नहीं पाला ... आज भी अयोध्या में हाशिम अंसारी साहब का घर बिल्कुल सादा सूदा सा बना हुआ है एक एक पंचर की दुकान है उसे इक़बाल अंसारी देखते हैं पंचर की दुकान और थोड़ा बहुत इधर उधर से जो आ जाता है उसी से इक़बाल अंसारी के घर का खर्च चलता है अलग से कोई आमदनी नहीं है ..


अब ऐसी कंडीशन में भी अयोध्या जेसी जगह पर अगर कोई रह रहा है तो सबसे पहले उसकी हिम्मत को दाद देनी चाहिए .. क्युकी जो लोग इक़बाल अंसारी को सिर्फ इस वजह से गालियां दे रहे हैं कि उन्हे राम जन्म भूमि पर इन्वाइट किया गया है कोई कह रहा है इक़बाल अंसारी बिक गया कोई ज़मीर फरोश बता रहा है ...
भाई अगर उसे बिकना ही होता तो उसी वक़्त बिक जाता जब बाबरी मस्ज़िद का केस चल रहा था उस वक़्त तो उसके पास ऑफर भी आते थे ... कभी कभी ऐसा भी होता है की इक़बाल अंसारी के जेब में एक रुपए भी नी होता है और आप fb पर चिल्ला रहे हैं कि वोह तो बिक गया ... अरे यार हर इंसान की अपनी मजबूरी होती है आपके रहनुमा सरकार के तर्जुमा न बनकर जेनेवा जाएं तो उस वक़्त आप उनसे सवाल नहीं करते हैं आप के रहनुमा भागवत से मुलाक़ात करें तो आप उनसे सवाल नहीं करते हैं .. एक गरीब इंसान जो अयोध्या में इतने गैर मुस्लिमो के बीच रहता है उससे आप सवाल कर रहे हैं उसपर इल्ज़ाम लगा रहे हैं ...
हालांकि बाबरी मस्ज़िद से फायदा सिर्फ दो तांजीम को हुआ है पर्सनल लॉ और जमीयत उलमा ..
इनसे जुड़े हुए मेंबरान ने खूब जेब गर्म की अपना उल्लू सीधा क्या लक्ज़री लाइफ बना ली ...
इक़बाल अंसारी और वालिद मरहूम हामिद अंसारी ने एक रत्ती भी फायदा नहीं उठाया कभी .. एफबी पर तंज़ करने वालों में क्या कभी किसी ने फोन करके या इक़बाल अंसारी से मुलाक़ात करके कभी ये जानने की कोशिश की आपके घरेलू हालात कैसे हैं घर का खर्चा पानी केसे चलता है आपकी आमदनी का जरिया क्या है ? कभी किसी ने ये जानने की कोशिश नहीं की होगी ना ही किसी को इक़बाल अंसारी के हालात से कोई हम दर्दी है बस ज्ञान ही ज्ञान है!
और जितने लोग बढ़ चढ़ कर लंबी लंबी ज़ुबान खोल रहे हैं वो सिर्फ एक दिन आकर अयोध्या नगरी घूम कर चले जाएं उन्हे अंदाज़ा हो जाएगा !!
Syed Ibad Natter
Image may contain: 1 person, sitting and text

सोमवार, 3 अगस्त 2020

पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ अय्यूब को गिरफ्तार

पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ अय्यूब को गिरफ्तार किया गया है।खबर है कि अब लखनऊ पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। आरोप है कि डॉ. अयूब ने बकरीद से पहले लखनऊ में उर्दू के पर्चे बंटवाए थे। उन पर्चों पर अंकित शब्दो को धार्मिक भावना भड़काने वाला बताते हुए हजरतगंज पुलिस ने गोरखपुर पुलिस से सम्पर्क किया जिसके बाद डॉ. अयूब की गिरफ्तारी हुई।
लखनऊ के हजरतगंज थाने में क्राइम नम्बर 203/ 20 धारा 153(ए) 505(2) आईपीसी,आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
इसी मामले में गोला सीओ श्यामदेव के नेतृत्व में बड़हलगंज इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि उस समय डॉ. अयूब ऑपरेशन थियेटर में थे। उनसे किसी अधिकारी की तबियत खराब होने की खबर देकर बाहर बुलाया गया। वहीं से पुलिस उन्हें पहले गोला ले गई फिर गोरखपुर की तरफ बढ़ी। उन्हें लखनऊ लाया गया है।
Pankaj Chaturvedi ✍️

राम मंदिर का भूमि पूजन चीन, कोरोना, बेरोजगरी, डूबते इकॉनमी को छिपाने के ...

क्रीमी लेयर पुनर्परिभाषित करने के बहाने ओबीसी आरक्षण समाप्त किये जाने के भाजपा /आरएसएस साज़िश

क्रीमी लेयर पुनर्परिभाषित करने के बहाने ओबीसी आरक्षण समाप्त किये जाने के भाजपा /आरएसएस साज़िश के विरोध में रविवार, 2 अगस्त, 2020 शाम 6 बजे एक वर्चुअल पब्लिक मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें डॉ उदित राज, पूर्व सांसद Dr. Udit Raj, जस्टिस वी ईश्वरैया, पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, श्री राजेंद्र पाल गौतम, सामाजिक न्याय मंत्री, दिल्ली सरकार Rajendra Pal Gautam, श्री विशम्भर प्रसाद निषाद, सांसद Shri Vishambhar Prasad Nishad, डॉ रतन लाल, दिल्ली विश्वविद्यालय Dr Ratan Lal वक्ता थे और कार्यक्रम संयोजक : डॉ सुधांशु कुमार, दिल्ली विश्वविद्यालय Dr Sudhanshu Kumar थे।
यह सर्वसम्मति से तय किया गया कि
1. ओबीसी आरक्षण में #क्रीमी_लेयर प्रावधान ख़त्म हो।
2. ओबीसी आरक्षण (जनसँख्या के अनुरूप) 52% किया जाय।
3. सार्वजानिक संसाधन, नौकरी, भूमि आदि में जातिवार हिस्सेदारी की सही डेटा हेतु 2021 में जाति जनगणना हो।
आदि माँगों के समर्थन में मण्डल कमीशन लागू किये जाने के दिवस, #7अगस्त_ओबीसी_अधिकार_दिवस को सभी पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, खास तौर से पसमांदा, साथी सवेरे 7 बजे से सन्ध्या 7 बजे तक उपवास रखेंगे और माँगों का एक प्ले कार्ड या बैनर लेकर एक तसवीर सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर) पोस्ट करें।
यह भी सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि तमाम सामाजिक न्याय समर्थन करने वाले संगठन, समूह या व्यक्ति अपने अपने जिलाधिकारी या अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, भारत सरकार को उपरोक्त माँगों के समर्थन में और निजीकरण, खास तौर से रेलवे बेचे जाने के विरोध में, ज्ञापन दें। अंग्रेजी और हिंदी में तैयार ज्ञापन का मसौदा फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया जायेगा म
इस विषय पर 4 अगस्त को शाम 6 से 8 ट्विटर स्टोर्म भी किया जाएगा।
यह भी तय हुआ कि देश के तमाम वर्कर्स यूनियन और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के सहयोग से भारत छोड़ो (Quit India) दिवस 9 अगस्त को निजीकरण और रेलवे सहित अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की बिक्री और लूट के विरोध में, इन माँगों पर :
1. निजीकरण और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की बिक्री तुरंत रोका जाय।
2. शिक्षा और स्वास्थ्य में संविधान अनुरूप सरकारी दायित्व का निर्वहन किया जाय।
राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस और ब्लैक डे मनाया जाय।
9 अगस्त की भी "रेलवे बचाओ, निजीकरण मुर्दाबाद" वर्चुअल पब्लिक मीटिंग आयोजित की जाएगी।
आईये, ओबीसी के इस संघर्ष, सामाजिक न्याय, आरक्षण और संविधान बचाने के इस मुहिम का हिस्सा बनें। इस अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं और संघर्ष करें।