उन करोड़ों युवाओं के जो गाँव-देहात से आते हैं महानगरों में अपनी ज़मीन तलाशने।
तुम तो प्रेरणा थे
उन युवाओं के जो शिक्षा में कड़ी मेहनत से सफ़ल होना चाहते हैं। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में 7वीं रेंक लाना कोई मामूली बात तो नहीं थी।
उन युवाओं के जो शिक्षा में कड़ी मेहनत से सफ़ल होना चाहते हैं। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में 7वीं रेंक लाना कोई मामूली बात तो नहीं थी।
तुम तो प्रेरणा थे
उन युवाओं के जो अपने सपनों में रँग भरने के लिए कुछ भी कर गुज़रने का माद्दा रखते हों। तभी तो तीसरे वर्ष से पढ़ाई छोड़कर चले गए अभिनय की दुनिया में रँग भरने अपनों सपनों में।
उन युवाओं के जो अपने सपनों में रँग भरने के लिए कुछ भी कर गुज़रने का माद्दा रखते हों। तभी तो तीसरे वर्ष से पढ़ाई छोड़कर चले गए अभिनय की दुनिया में रँग भरने अपनों सपनों में।
तुम तो प्रेरणा थे
उन युवाओं के जो सीधे रास्तों पर चलकर ही सफ़ल होना चाहते हैं।
उन युवाओं के जो सीधे रास्तों पर चलकर ही सफ़ल होना चाहते हैं।
तुम तो प्रेरणा थे
उन लोगों के जो बुलंदी पर पहुँचकर भी अपने पाँव ज़मीं पर ही रखते हैं।
उन लोगों के जो बुलंदी पर पहुँचकर भी अपने पाँव ज़मीं पर ही रखते हैं।
तुम तो प्रेरणा थे
हताशा में डूबे हुए लोगों को जीवन की मुख्यधारा तक फिर से लाने की। तुम ख़ुद ही तो अपने बच्चे को समझा रहे थे न उस दिन रुपहले पर्दे पर कि निराश नहीं होना है। जीवन मूल्यवान है।
हताशा में डूबे हुए लोगों को जीवन की मुख्यधारा तक फिर से लाने की। तुम ख़ुद ही तो अपने बच्चे को समझा रहे थे न उस दिन रुपहले पर्दे पर कि निराश नहीं होना है। जीवन मूल्यवान है।
फिर अचानक क्या हुआ ?
अरे छिछोरे,
ये कोई उम्र थी जाने की। अभी तो बहुत बड़ी पारी खेलनी थी तुम्हें। तुम ऐसे हिट-विकेट हो जाओगे ये तो किसी ने भी नहीं सोचा होगा।
ये कोई उम्र थी जाने की। अभी तो बहुत बड़ी पारी खेलनी थी तुम्हें। तुम ऐसे हिट-विकेट हो जाओगे ये तो किसी ने भी नहीं सोचा होगा।
अब कौन तुम्हारे पिताजी को सम्बल देगा जीवन के इस मोड़ पर।
अब तुम्हारी प्यारी बहनें किसकी कलाई पर राखी बाँधेंगी।
अब वो लोग जो अपने बच्चों को तुम्हारे जैसा बनने की बात करते थे वो किसका उद्धाहरण देंगे।
सुनो, पूर्णिया के तुम्हारे खेतों में रसीले आम की बम्पर फ़सल हुई है। तुम गए थे न पिछले ही बरस अपने गाँव और उन खेतों पर भी गए थे। तुम्हारे पेड़ों ने तुमसे वादा किया था कि मुम्बई में अल्फांज़ों होते होंगे लेकिन हमसे अधिक रसीले नहीं हैं वो। पूर्णिया के वो रसीले आम तुम्हारे क़दमों की आहट देखते होंगे। अब उन पेड़ों को कौन बताएगा कि तुम्हारा सुशांत खेतों तक कभी नहीं आएगा।
बहुत कुछ हैं लिखने को लेकिन अभी स्क्रीन भी आंसुओं से तर हो उठी है। उंगलियाँ कांप रहीं हैं।
तुमसे कभी मिला तो नहीं लेकिन रुपहले पर्दे पर धोनी का किरदार निभाकर तुम बहुत अपने लगने लगे। अनुपम खेर जी की तरह तुम्हें दुआएँ दीं दिल से।
वाक़ई रे सरफ़राज़ तुम धोखा दे कर गए हो। जहाँ हो वहाँ भी कोई और पारी खेलते रहना। तुम खिलाड़ी थे और खिलाड़ी ऐसे नहीं हारते रे पगले।
Dinesh Raghuvanshi
राजा भैया की फेसबुक वॉल से।
राजा भैया की फेसबुक वॉल से।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें