सोमवार, 22 जून 2020

सरहद BORDER


प्रधानमन्त्री जी अचानक टीवी पर आए और बिना एक बार भी किसी हिचक के जोर देकर दोहराते हुए बोल दिया कि
"लद्दाख में न कोई आया था, न आया है न हमारी किसी पोस्ट पर कब्ज़ा किया है"
वैसे जब वहां न हमारी और न चीन की कोई पोस्ट थी तो कब्ज़ा किसपर और कौन करता।
अगले दिन मीडिया एंकर तथा एडिटर बहुत मुश्किल से एक दिन पहले दिखाई गई अपनी ही रिपोर्ट्स को झूठा साबित करने की कोशिश करते रहे।
कुछ पूर्व फौजी बुलाए गए और वो भी कोशिश करते नजर आए कि कैसे लीपा पोती की जाए, भक्त मंडल समझाता रहा कि दो चार किमी खाली जमीन पर आगे पीछे अा जाने से क्या फर्क पड़ता है।
इस चित्र में साफ नजर आ रहा है कि सिर्फ एक कदम के बाद सरहद की लकीर के साथ ही नसीब भी बदल जाता हैं।
किसी हमारे जैसे यायावर से उसके अहसास पता करे तो मालूम होगा कि पांच सेकेंट या एक कदम में "जिंदगी और मौत" का अंतर होता है।
सेठो के रहमो करम पर विलासिता करने वाले क्या जाने, कल एक पूर्व जनरल हमारी डिबेट में इसी लिए जुड़ने से रह गए क्योंकि वो भारत भूमि को छोड़ दिए जाने से इतने भावुक हो गए थे कि उन्हें अपने सर्विस के चालीस साल बरबाद लगने लगे।
Parmod Pahwa 
Image may contain: one or more people, people standing and outdoor

कोई टिप्पणी नहीं: