प्रेस नोट
ज्ञापन देते समय जिला अध्यक्ष वलीम खान ने कहा की वैश्विक महामारी कोरोना से पूरा देश त्राहिमाम कर रहा है ऐसी विकट परिस्थितियों में कानपुर के राजकीय बाल गृह से आई खबर रोंगटे खड़ी करने वाली हैं ,
बालग्रह की 7 बालिकाएं गर्भवती पाई गई हैं और एक बच्ची को एडस की भी पुष्टि हुई है ,
अधिकारियों की लापरवाही और मिलीभगत के कारण बच्चियों को सँरक्षित और सुरक्षित करने के लिए स्थापित किए गए बाल गृह वर्तमान समय में अनाथ, बेसहारा और मजबूर बच्चियों की इज्जत के खिलवाड़ का अड्डा बन चुके है ,
यही नहीं प्रशासन की नाक के नीचे इस बालग्रह की 57 लड़कियां कोरोना पोसिटिव पाई गई है मतलब साफ है कि बाल ग्रह से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए सरकार, संविधान, नियम कायदा और मानवीय मूल्यों का कोई स्थान नहीं है ,
ऐसी घटनाओं के विरुद्ध अत्यंत कठोर कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है ,
जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता देवरिया महिला संरक्षण गृह एवं मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड को भूल भी नहीं पाई थी कि कानपुर की घटना से इस आशंका को स्पष्ट बल मिलता है की ऐसी घिनौनी घटनाओं की पुनरावृत्ति प्रदेशभर के बालिका संरक्षण गृह में हो रही होगी जिसकी तत्काल जांच होनी चाहिए ,
सी. वाई. एस. एस के जिला अध्यक्ष अरुण वर्मा ने कहा कि सरकार की संवेदनहीनता के चलते प्रदेश में व्यापक रूप से अव्यवस्था फैली हुई है लोगों में डर का माहौल है और कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है जिसका खामियाजा सरकार को अगले चुनाव में भुगतना पड़ सकता है ,
ज्ञापन देते समय अविनाश सिंह, दीपक, सोहेल खान सोनू, रिजवान खान, अंचल पांडे, अजीम अहमद, भूपेंद्र वर्मा ,सत्यम जयसवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, सुमित जायसवाल, शारिक अहमद मौजूद रहे।।
वलीम खान
जिलाध्यक्ष
आम आदमी पार्टी
लखीमपुर खीरी
मोबाइल नंबर 94 50219159
जिलाध्यक्ष
आम आदमी पार्टी
लखीमपुर खीरी
मोबाइल नंबर 94 50219159



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें