अपने महान भारत देश में लोग कहते है कि ऊपर वाला भूखा सुबह उठता जरूर है। लेकिन रात में भूखा नहीं सुलाता लेकिन यहाँ पर क़मर जहाँ जैसी औरत के ऊपर समस्याओं का पहाड़ खड़ा हो गया।
क्योंकि क़मर जहाँ के बच्चे तीन लड़कियांऔर तीन लड़के थे जो एक लड़की सब से छोटी और चंचल थी हमारी सबसे प्यारी बेटी का नाम सादिया वो भुखार के कारण क़रीब तीन साल पहले मौत हो चुकीं है उस समय डेंगू महामारी फैली हुई थी
फिर उसके दो साल बाद मेरे पति की भी मौत हो गई फिर तो जैसे क़मर जहाँ के ऊपर समस्याओं का पहाड़ टूट पड़ा और क़मर जहाँ बताती है की हमारे तीन बेटे जब उनकी मज़दूरी चलता है तब चूल्हा भी जलता है और जब कभी काम नही मिलता है तो चूल्हा भी नहीं जलता
और क़मर जहाँ ने बताया कि अपना विधवा पेन्शन के लिए लॉक डाउन होने से पहले ऑनलाइन कराई थी लेकिन अब तक कुछ नही हुवा और मेरे पास दूसरी फोटो कॉपी है। और फिर हमारे पूछने पर ऑनलाइन वाले ने भी बताया था कि जब आप के खाते में रुपया नहीं आये तो तुम विकास भवन में जाकर पता कर लेना
लेकिन उसी समय लॉक डाउन भी हो गया जब लॉक डाउन खत्म हुवा तो दिन शुक्रवार 19 जून 2020 विकास भवन पहुँचे वहाँ पता चला कि आप को ग़लत ख़बर दिया गया है यहां केवल साठ सालो वालों का पेन्शन बनता है आप जाए डीयम कार्यालय कमरा नम्बर 34 में वह पर जाकर पता करो
फिर दिन मंगलवार 23 जून 2020 डीयम कार्यालय गए पता चला कि क़मर जहाँ का विधवा पेन्शन तो पेन्डिंग में पड़ा हुवा है फिर बोलें की आपलोग एक महीने बाद आकर पता कर लेना
और फिर रास्ते में पूछें कि आप का ख़र्चा लॉग डाउन में कैसे चला क़मर जहाँ ने कहा कि 500 रुपया हर महीने में ज़ीरो खाते पर मिलता रहा और कोटे से राशन वाले ने चावल दिया जो किसी तरह लॉग डाउन बीत गया
फिर हमनें पूछा कि आप को एक हज़ार महिना लॉग डाउन के समय अपना (यूपी ) राज्य की सरकार ने भी दिया होगा क़मर जहाँ ने कहा कि हम अनपढ़ गवार है हम दौड़ भाग नही लगाए पाए क्योंकि हमारे घर में पढ़ने लिखने वाला कोई नही है इसलियें सरकारी लाभ नही उठाये पाए (यूपी) सरकार में,
वीरेन्द्र कुमार गुप्ता
आम आदमी पार्टी
(वार्ड अध्यक्ष)
सी ब्लाक गाज़ीपुर
(इन्दिरा नगर)
जिला लख़नऊ (उत्तर प्रदेश)
आम आदमी पार्टी
(वार्ड अध्यक्ष)
सी ब्लाक गाज़ीपुर
(इन्दिरा नगर)
जिला लख़नऊ (उत्तर प्रदेश)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें