रविवार, 16 अगस्त 2020

दिवंगत साथी मनोज श्रीवास्तव को सलाम और श्रद्धांजलि! नीना जी सहित परिवार के सदस्यों के प्रति शोक संवेदना.

 में वह बिहार के कई जिलों के कलक्टर रहे. कुछेक बार सरकारों ने किसी दबाब में उनका असमय तबादला कर दिया. उसकी प्रतिक्रिया में ज़िले की आम जनता ने अपने कलक्टर का तबादला रुकवाने के लिए धरना-प्रदर्शन तक किया...ऐसी लोकप्रियता किसी अफसर को आसानी से नहीं मिलती. समाज और नौकरशाही में भी मनोज श्रीवास्तव की छवि हमेशा एक सक्षम, प्रखर और मुखर अफ़सर की रही. यह कोई सुनी सुनाई बात नहीं है. ऐसा मैंने अपने सामने देखा था. उन दिनों, मैं नवभारत टाइम्स के बिहार संस्करण में पदस्थापित था. बिहार से मेरे दिल्ली आने के बाद भी उनसे समय-समय पर मुलाकात होती रही. नौकरशाही के वरिष्ठ पदों(मुख्य सचिव की ग्रेड में ) पर रहने के बावजूद मनोज श्रीवास्तव लिखने-पढ़ने से कभी दूर नहीं हुए. जहां तक याद आ रहा है, उन्होंने कुछ समय लंदन स्कूल आफ इकोनोमिक्स(LSE) में भी अध्ययन किया.
ठीक-ठीक याद नहीं, कुछ साल पहले की बात है, एक सेमिनार के सिलसिले में पटना गया था. वहां उनसे मुलाकात हो गई. कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा: 'उर्मिलेश भाई, आपने तो बताया नहीं पर मुझे मालूम हो गया था इस कार्यक्रम के बारे में. बस आपको सुनने आ गया.' उन्होंने लंबी बातचीत के लिए अपने घर आने को कहा. उसी दिन या अगले दिन हम लोग उनके घर पर मिले. प्रशासनिक दायरे की कुछ स्थितियों को लेकर वह बहुत दुखी थे. पर वह कुछ नया करने की इच्छा और योजना से भरे हुए थे. उस दिन भी मुझे मनोज श्रीवास्तव के क्षोभ और उदासी में उनका वही युवा जोश दिखा, जिसे हमने उन दिनों देखा था, जब वह बिहार के विभिन्न जिलों में जिलाधिकारी हुआ करते थे.
सुबह-सुबह जब यह बेचैन करने वाली खबर
मिली तो सहसा विश्वास नहीं हो रहा था कि मनोज श्रीवास्तव भी इस भयानक महामारी की चपेट में आ गये. मैने पटना स्थित अपने एक अन्य निकटस्थ मित्र को फोन किया और इस बुरी खबर की पुष्टि हुई .
दिवंगत साथी मनोज श्रीवास्तव को सलाम और श्रद्धांजलि!
नीना जी सहित परिवार के सदस्यों के प्रति शोक संवेदना.
URMILESH (Sr. Journalist & Social Activist)

कोई टिप्पणी नहीं: