बहादुरगंज, किशनगंज:- स्थानीय थाना परिसर में आगामी पर्व त्यौहारों के मद्देनजर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एसडीएम शहनवाज अहमद नियाजी व एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए आगामी पर्व- त्यौहारों में जुलूसों का लाईसेंस निर्गत नहीं किया जाएगा, पर्व- त्यौहारों में भीडभाड़ की इजाजत नहीं है। जबतक कोरोना वायरस की वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो जाती है तबतक हमलोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने भी अपनी- अपनी बातें रखीं। बैठक में मुख्य रूप से SDM शहनवाज़ अहमद नियाजी,SDPO अनवर जावे अंसारी, सर्किल इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, SHO संजय कुमार, जिप प्रतिनिधि इमरान आलम, तुलसिया कालेज के प्रार्चाय विनोंदानंद ठाकुर, जदयू नगर अध्यक्ष बन्टी सिन्हा, भाजपा नगर अध्यक्ष किशलय सिन्हा, राजद प्रखंड अध्यक्ष शोयब इसरत, पार्षद प्रतिनिधि प्रिंस आजम, सरपंच नसीम आलम, मुखिया गयानंद मंडल सहित दर्जनों बुद्धिजीवी वर्ग के लोग उपस्थित थे।
सीमांचल एक्सप्रेस

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें