मोहन भागवत ने कहा राम सबके हैं. *राम* सबके होतें तो आज जाति नही होती, 15% सवर्ण आबादी के पास देश की 44% भूमि नही होती. एससी वर्ग के पास केवल 7% संपत्ति है जबकि की देश में उनकी आबादी 25% है !
*राम* सबके होते तो *सम्भूक ऋषि* का वध करने के बजाय उस ब्राह्मण का वध कर देते जो एक समान शिक्षा का विरोध कर रहा था. *राम* सबके होते तो वर्ण व्यवस्था को खत्म कर समतामूलक समाज की स्थापना करते जहां सभी को एक समान अधिकार होता है !
*राम* के राष्ट्र में जाति है, वर्ण व्यवस्था है. एक विशेष वर्ग को असीमित अधिकार है. बहुसंख्यक आबादी को गुलाम का दर्जा है. जिसके जिम्मे कठोर परिश्रम लिखा गया है, संडास साफ़ करना, गटर में उतरकर मर जाना !
*राम* के राष्ट्र में किसान, पशुपालक, कारीगर, कामगर, मजदूर नीच हैं अछूत हैं. शासक ब्राह्मण है जो अमानवीय तरीके से शासन करता है. डॉ आंबेडकर, फुले, रविदास, कांशीराम के राष्ट्र में किसान मजदूर वर्ग शासक हैं !
*राम* सबके नही हैं, राम सिर्फ *ब्राह्मणों के हैं* !
अब तय आपको करना है *रामराज* चाहिए या *समताराज* !
✍Kranti Kumar
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें