शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

यूपी के मेरठ में बजरंग दल कार्यकर्ता अंकित त्रिपाठी ने मस्जिद पर साथियों के साथ भगवा फ़हराया,कल यूपी पुलिस मुस्लिम इलाकों में चौकस थी

 यूपी के मेरठ में बजरंग दल कार्यकर्ता अंकित त्रिपाठी ने मस्जिद पर साथियों के साथ भगवा फ़हराया,कल यूपी पुलिस मुस्लिम इलाकों में चौकस थी,चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात थी कि कही मुस्लिम राम मंदिर के भूमिजन पर आक्रोशित ना हो उठे हालांकि पुलिस बखूबी जानती है कि मुस्लिम दंगाई नही सब्र करने वाले है बावज़ूद जानकारी के फोर्सेज तैनात की गई, चौथी तस्वीर भी मेरठ शहर की है जिसमें आप देख सकते है कि फोर्स तैनात है इसके बाद भी इसी मेरठ में माहौल ख़राब करने के लिए भगवाईयों ने मस्जिद पर भगवा फहरा दिया, मेरठ पुलिस के साथ यूपी पुलिस को मेरी सलाह है कि आप मुस्लिमो की तरफ़ से बेफ़िक्र हो जाये वो बाबरी मस्जिद को लेकर सब्र कर चुके है ना बवाल किया ना करेंगे लेकिन आपको जिन पर विश्वास है कि वो दंगा नही करेंगे वो ही दंगाई है दंगा करते है माहौल ख़राब करते है, दो टूक कहु तो शायर ने पुलिस और भगवाईयों के गठजोड़ व मुस्लिमों पर शक करने पर एक लाइन में सारा अफ़साना लिख डाला जिसमे कहा कि:

उम्र भर हम गलती ये ही करते रहे,
धूल चेहरे पे थी और आईना साफ करते रहे।।

यानी पुलिस मुस्लिम माहौल खराब न कर दे इसलिए चप्पे चप्पे पर तैनात रही लेकिन उधर भगवाई हिन्दू सेल्फ़ी व वीडिओज़ के साथ माहौल खराब करने के लिए मस्जिद पर हमले करते रहे,मंदिर के भूमिजन के जश्न में बिहार का एक युवक तमंचे से फ़ायर करता है और अपनी करतूत को कैमरे में क़ैद कर वीडियो के साथ वायरल भी करता है, दिल्ली के दंगा ग्रस्त क्षेत्र शिव विहार में जय श्री राम के नारों के साथ मुस्लिम मुहल्लों से रैलियां निकाली जाती है और 60 के करीब लोगों की जान लेकर ठंडी हुई दिल्ली में सुलगती आग में घी डालकर माहौल ख़राब करने की पुरजोर कोशिश होती है लेकिन न कोई गिरफ्तार हुआ न अन्य तरह की कार्रवाई की गई, यदि दंगे भी हुए तो UAPA लगा मुस्लिम ही जेल में डाले जायेंगे और दंगाई सम्मानित किये जायेंगे।

Zakir Ali Tyagi ✍️

Image may contain: 1 person, standing and outdoor
Image may contain: 1 person, sitting and beard
Image may contain: 2 people, people standing
Image may contain: one or more people, people standing and outdoor

कोई टिप्पणी नहीं: