महामना #रामस्वरूप वर्मा किसान परिवार से थे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उन्होंने 1949 मे हिंदी में एम ए किया था। आगरा विश्वविद्यालय से उन्होंने कानून की पढ़ाई की थी। दोनों ही परीक्षाओं में उन्होंने विश्वविद्यालय में पहला स्थान पाया था। वे आईएएस की लिखित परीक्षा में भी पास हुए, लेकिन इंटरव्यू में शामिल नहीं हुए। उनका मानना था कि प्रशासनिक अधिकारी की कई सीमाएँ होती हैं। वे स्वतंत्र नागरिक के रूप में सामाजिक बदलाव के लिए कार्य करना चाहते थे। उनका संपर्क आचार्य नरेंद्र देव और डॉ लोहिया जैसे प्रखर समाजवादियों से हुआ। वे सोशलिस्ट पार्टी में भी शामिल हो गए।
कई बार वे विधायक चुने गए। 1967 में चौ.चरण सिंह की यूपी सरकार में वे वित्त मंत्री भी रहे।( उसके पहले तक कोई भी पिछड़े वर्ग का विधायक मंत्री नहीं बनाया जाता था।) महामना रामस्वरूप वर्मा का मानना था कि राजनीतिक और आर्थिक समानता के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक क्रांति ज़रूरी है। इसके लिए उन्होंने 1 जून, 1968 को अर्जक संघ की स्थापना की। आपने पाखंड के खिलाफ जबरदस्त लिखा, आपने ओबीसी के लिए भी खूब लिखा।
हिंदी साप्ताहिक अर्जक साप्ताहिक भी उन्होंने शुरू किया और इसके मुख्य संपादक भी बने। वे डॉ अंबेडकर से भी प्रभावित थे। वर्मा जी लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में रहे, लेकिन उनकी पहचान अर्जक संघ के स्थापक, चिंतक और लेखक की ही है।
वे आजीवन अर्जक संघ के रूप में काम करते रहे। मानवतावाद के समर्थन में उन्होंने कई किताबें लिखीं। वर्मा जी हिंदी ही बोलते और लिखते थे। 19 अगस्त 1998 को उनका देहांत हो गया।

महामना रामस्वरूप वर्मा की किताबें:
1. मानववादी प्रश्नोत्तरी, लखनऊ: अर्जक संघ 1984.
2.क्रांति क्यों और कैसे, लखनऊ: अर्जक संघ 1989.
3. मनुस्मृति राष्ट्र का कलंक, लखनऊ: अर्जक संघ 1990.
4. निरादर कैसे मिटे? लखनऊ: अर्जक संघ 1993.
5. अछूतों की समस्या और समाधान, लखनऊ: अर्जक संघ 1984.