शुक्रवार, 19 जून 2020

दलालों की तो मौज है। जिनकी पत्रकारिता से हम सब सीखते हैं

सुप्रिया शर्मा चंद बेहतर पत्रकारों में से एक हैं। जिनकी पत्रकारिता से हम सब सीखते हैं, उनके जैसे पत्रकार पर जिस तरह से एफ आई आर की गई है वह बता रहा है कि इस पेशे को ख़त्म करने के बाद कुछ बचे हुए लोगों को केस मुक़दमों में फँसा दिए जाने की कोई रणनीति बनी है। जनता आई टी सेल के झोंके में कब तक रहेगी। देखते हैं। यह बात कौन नहीं जानता कि तालाबंदी के दौरान लाखों लोगों को अनाज और भोजन की दिक़्क़त हुई। लोगों ने जगह जगह पर पत्रकारों को बताया। आप ख़ुद इस ख़बर को पढ़िए। एफ आई आर की कापी देखिए। एक मेहनती पत्रकार का अगर इस तरह हौसला तोड़ा जाता रहेगा तो नुक़सान आपका होगा। दलालों की तो मौज है। उनके लिए रोज प्रोपेगैंडा का चारा फेंका जा रहा है। जनता अपनी बात कहने के लिए तड़प रही है। अगर जनता के बीच ये सब सवाल गंभीर नहीं होंगे तो किसके होंगे ? बोलने की मामूली लोकतांत्रिकता पर चुप्पी हावी होती जा रही है। इतना अपराध बोध कहाँ जमा रखते हैं ? या फिर किसी बात से फ़र्क़ ही नहीं पड़ता ?
Ravish Kumar(NDTV)

ये सवाल सरकार को हिला देगी और कोई चैनल इसको नही उठाएगा हर कोई समझना चाहि...

चीन और बीजेपी केए रिश्ता ॥ संघी और कोमुनिस्ट पार्टी से गेहरा संबंध -- नि...

सैनिकों की मौत का उड़ाया मजाक,चीन के लिए सैंना को जिम्मेदार बताया, मोदी ...

INDIA CHINA WAR: Important press conference by Rajya Sabha MP Sanjay Singh

उत्तर प्रदेश सरकार नाक़ाबिले बर्दाश्त हो रही है।कोरोना के इस डरावने संकट के बीच जब चीन हमारे बहादुर जवानों की हत्याएँ कर रहा है यूपी में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की ख़ौफ़नाक दास्तानें लिखी जा रही है।सवाल बड़ा है देश को बचाएँ कैसे?


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले के मुस्लिम बहुल टपराना गांव में करीब 50 मुस्लिम घरों के बाहर चिपके पर्चों पर आम लोगों ने लिखा है 'यह मकान बिकाऊ है. हम पुलिस और उसके मुखबिर द्वारा की गई तोड़-फोड़ से पीड़ित हो कर गांव से पलायन करने पर मजबूर हैं.हमारे बच्चे और औरतें मानसिक तौर पर पीड़ित हो कर गांव छोड़ने पर मजबूर हैं।"
कारवाँ के लिए शाहिद तांत्रे बताते हैं कि 90 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाले इस गांव के इन घरों में चिपके पर्चों की वजह 26 और 27 मई की दरम्यानी रात में घटी वह घटना है जिसमें लगभग 200 पुलिस, प्रादेशिक सशस्त्र बल (पीएसी) और मुखबिरों ने गांव पर हमला कर लोगों को पीटा और घरों का सामान तोड़ दिया। जिन लोगों को पुलिस ने पीटा उनमें एक 13 साल की बच्ची और एक 30 साल का मानसिक रूप से कमजोर नौजवान भी है
Awesh Tiwari🖍️🖍️

ये सवाल सरकार को हिला देगी,कोई चैनल इसको नही उठाएगा हर कोई समझना चाहिये ...