पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले के मुस्लिम बहुल टपराना गांव में करीब 50 मुस्लिम घरों के बाहर चिपके पर्चों पर आम लोगों ने लिखा है 'यह मकान बिकाऊ है. हम पुलिस और उसके मुखबिर द्वारा की गई तोड़-फोड़ से पीड़ित हो कर गांव से पलायन करने पर मजबूर हैं.हमारे बच्चे और औरतें मानसिक तौर पर पीड़ित हो कर गांव छोड़ने पर मजबूर हैं।"
कारवाँ के लिए शाहिद तांत्रे बताते हैं कि 90 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाले इस गांव के इन घरों में चिपके पर्चों की वजह 26 और 27 मई की दरम्यानी रात में घटी वह घटना है जिसमें लगभग 200 पुलिस, प्रादेशिक सशस्त्र बल (पीएसी) और मुखबिरों ने गांव पर हमला कर लोगों को पीटा और घरों का सामान तोड़ दिया। जिन लोगों को पुलिस ने पीटा उनमें एक 13 साल की बच्ची और एक 30 साल का मानसिक रूप से कमजोर नौजवान भी है
Awesh Tiwari🖍️🖍️
Awesh Tiwari🖍️🖍️

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें