दोस्तों...जो चीनी सामान पहले ही बाजार में आ चुका है या आप खरीद चुके हो, उसे तोड़कर आप चीन का नहीं अपना नुकसान कर रहे हो, जो समान दुकानों में है उसे ना खरीदकर आप अपने व्यापारी भाईयों का नुकसान कर रहे हो, क्योंकि वो लोग चाइना को पैसा देकर वो चीज़ खरीद चुके हैं और अब जब आप उसे खरीदोगे, तब उनकी रोजी रोटी चलेगी, वरना उन सभी का धंधा चौपट हो जायेगा,
BJP समय समय पर ऐसे ही शिगूफे छोड़ती रहती है, जिससे आम जनता का ध्यान इन सब आलतू फालतू बातों पर लगा रहे और मोदी जी अपना काम करते रहें,
मैं भी दिल से चाहता हूँ कि, दुश्मन देश चीन की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ूं मगर वो अपने मार्किट से सामान ना खरीदकर नहीं टूटेगी, बल्कि भारत की आर्थिक स्थिति और खराब होगी, क्योंकि लोग समान खरीदेंगे नहीं, बाजार में पैसा आयेगा नहीं और फिर सरकार को टैक्स मिलेगा नहीं और बैंकों में पैसा पहुँचेगा नहीं, व्यापारी लोग अपने घर खर्च के लिए बैंक में जमा पैसा निकाल लेंगे और सब ठप्प 👎
दोस्तों...बहिष्कार आगे के लिए होना चाहिए, ये बहिष्कार मोदी जी को करना चाहिए, उनसे व्यापारिक संबंध तोड़ देने चाहिए और व्यापारियों को कहना चाहिए अब कोई कुछ नहीं खरीदेगा और सरकार को चाहिए की आगे से चीन से किसी भी तरह का सामान भारत न आये, बस समान मार्किट में नहीं आयेगा तो जनता उसे लेने चाइना थोड़े ना जायेगी 🙊🙉🙈
कोई भी कार्य आहिस्ते से टीम के साथ होता है, रातों रात आप बोल दो, नोटबन्द, देशबन्द, आत्मनिर्भर बनो, चीनी समान का बहिष्कार करो तो ये ताली, थाली, घंटी-घंटा बजाने और दीया जलाने की तरह आसान काम नहीं कि बोला और हो गया, दोस्तों मोदी जी तो अनपढ़ चाय वाले हैं, मगर आप तो समझदार हैं तो अपनी समझदारी का परिचय दें, हाँ चीनी App आप तुरंत रिमूव कर सकते हो अपने फोन से मगर बाकी सामान का नहीं, तो जो खुद से ना हो सके, ना कर सको उसे दूसरे को भी करने को मत बोलो : वरुण
SUNIL VARUN



